लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की तैयारी?:न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी के बयान से मचा बवाल; क्या होगा अगला कदम? – Mayor Zohran Mamdani Mulls Israeli Pm Netanyahu’s Arrest During Unga In New York

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी ने कथित तौर पर एक इंटरव्यू में कहा कि उनका प्रशासन इस बात पर विचार कर रहा है कि आगामी संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन के दौरान इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को गिरफ्तार किया जाए या नहीं। ममदानी के इस बयान के बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा हो गया है। नेतन्याहू के खेमे ने इस बयान का कड़ा विरोध किया है।

जोहरान ममदानी ने क्या कहा?

ममदानी ने ‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में कहा, मेरा मानना है कि प्रधानमंत्री नेतन्याहू को हेग में होना चाहिए। उन्होंने हेग शहर का जिक्र किया, जहां संयुक्त राष्ट्र का अंतरराष्ट्रीय न्यायालय स्थित है। न्यूयॉर्क शहर के मेयर ममदानी ने आगे कहा, वह एक युद्ध अपराधी हैं, जिनके खिलाफ अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय ने आरोप लगाए हैं। 

हेग स्थित अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) ने 2024 में कहा था कि उसके पास यह मानने के उचित आधार हैं कि इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू गाजा में इस्राइल के सैन्य अभियान से जुड़े कथित युद्ध अपराधों और मानवता के खिलाफ अपराधों के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं। यह अभियान 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले के बाद शुरू हुआ था।

ये भी पढ़ें: ‘तलवार हमारी और गला आपका होगा’: कट्टरपंथी गुट ने पेजेशकियन को दी चेतावनी; क्या ईरान में बढ़ेगा सत्ता संघर्ष?

क्या मेयर के पास गिरफ्तारी का अधिकार है?


  • ममदानी ने माना कि उन्हें यह स्पष्ट नहीं है कि उनके पास न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) को किसी विदेशी नेता को गिरफ्तार करने का आदेश देने का अधिकार है या नहीं। हालांकि, उन्होंने बताया कि इस मामले पर शहर के कानून विभाग के साथ चर्चा चल रही है।

  • न्यूयॉर्क के मेयर ने यह भी कहा कि उनका प्रशासन कानून के दायरे में रहकर काम करेगा।

  • ममदानी ने कहा, न्यूयॉर्क शहर में कानून मुझे जो करने की अनुमति देगा, हम वही करेंगे। लेकिन इसके लिए हम अपने खुद के कानून नहीं बनाएंगे। 

पहले भी इस तरह की बात कर चुके ममदानी

यह पहली बार नहीं है जब ममदानी ने इस मुद्दे पर बात की है। इससे पहले भी उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि वह अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायालय की ओर से वांछित नेताओं के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट लागू करने के लिए पुलिस भेजेंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Neet Omr Row:वायरल दावों पर Nta का बड़ा खुलासा, कानपुर की आर्या समेत पांच अभ्यर्थियों के आरोपों को बताया गलत – Nta Rejects Neet Omr Tampering Claims Of 5 Candidates Including Kanpur’s Arya Singh, Says Scores Are Correct

Ind Vs Eng:भविष्य की अटकलों पर रोहित शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, लॉर्ड्स में शतकीय पारी के बाद क्या बोले हिटमैन? – India Vs England: Rohit Sharma On His Retirement Rumours After Briliant Knock At Lord’s

Monsoon Session:संसद में सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष, खरगे बोले- राम मंदिर-पेपर लीक पर जवाब दे सरकार – Monsoon Session Parliament Kharge Modi Government Ram Mandir Donation Paper Leak Ethanol Blending Row

Mp:केन बेतवा लिंक परियोजना के आंदोलनकारी अमित भटनागर की तबीयत बिगड़ी, बिजावर से छतरपुर रेफर – Amit Bhatnagar Health Deteriorates Referred To Chhatarpur After Ken Betwa Link Project Protest Police Action

जम्मू-कश्मीर में बारिश बनी आफत:गांदरबल में फटा बादल, कारगिल में फ्लैश फ्लड का कहर; कई घर व खेती को नुकसान – Cloudburst In Ganderbal; Flash Floods Wreak Havoc In Kargil.

‘मुझे बाहर निकाला, अब Bjp-rss समर्थक बता रहे’:तस्लीमा का वाम दलों पर निशाना, कोलकाता वापसी पर विवाद क्यों? – They Threw Me Out Now They Label Me Bjp-rss Supporter Taslima Targets Left Parties Why Controversy Over Return

Leave a Comment