लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dhurandhar 2 Box Office: चौथे हफ्ते में भी ‘धुरंधर 2’ का भौकाल, ‘जवान’-‘स्त्री 2’ के उड़ा दिए परखच्चे, 11सौ करोड़ी बनने से हैं इंचभर दूर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


रणवीर सिंह स्टारर ‘धुरंधर 2’ 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी तब से ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनी हुई है. इस दौरान न केवल इसने छप्पर फाड़ कमाई कर डाली है बल्कि तमाम रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए हैं. कुल कलेक्शन के मामले में तो ये अपनी ब्लॉकबस्टर प्रीक्वल को भी काफी पीछे छोड़ चुकी है. वहीं सिनेमाघरों में सक्सेसफुली 26 दिन पूरे कर चुकी इस फिल्म ने चौथे हफ्ते में जवान और स्त्री 2 को धूल चटाई है.

 ‘धुरंधर 2’ का 26 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि ‘धुरंधर 2’ को बड़े पर्दे पर धमाल मचाते हुए अब एक महीना पूरा होने में को आ रहा है है इस दौरान इसने रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर इतिहास रच दिया है. गौरतलब है कि इस फिल्म ने अपने चौथे वीकेंड में 32.25 करोड़ रुपये की शानदार कमाई की थी. इसके बाद चौथे मंडे को इसके कलेक्शन में 60 फीसदी से ज्यादा मंदी दर्ज की गई और इस जासूसी ड्रामा ने अपना सबसे कम कलेक्शन दर्ज किया.

  • सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ ने रिलीज के 26वें दिन यानी चौथे मंडे को भारत में 10286 शो में 5.20 करोड़ रुपये कमाए हैं.  रविवार के 14.50 करोड़ रुपये के कलेक्शन की तुलना में फिल्म के कलेक्शन में 64.1% की गिरावट दर्ज की गई,
  • भारत में ‘धुरंधर 2’ का कुल कलेक्शन अब 1088.62 करोड़ रुपये हो गया है. जबकि इसका भारत में ग्रॉस कलेक्शन 1303.37 करोड़ रुपये हुआ है.
  • वहीं चौथे  सोमवार को विदेशी कारोबार में 0.75 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ, जिससे कुल कलेक्शन 415.25 करोड़ रुपये हो गया. इसी के साथ इस फिल्म की 26 दिनों का वर्ल्डवाइड कमाई 1718.62 करोड़ रुपये हो गई है.

चौथे हफ्ते के कलेक्शन में ‘धुरंधर 2’ ने ‘जवान’ और ‘स्त्री 2’ को दी मात
40.2 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ, रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधर 2’ चौथे हफ्ते में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में चौथे नंबर पर पहुंच गई है. रविवार को इसने ‘जवान’ (34.53 करोड़ रुपये) को पछाड़कर पांचवें नंबर पर जगह बनाई थी. वहीं सोमवार को ये ‘स्त्री 2’ (36.10 करोड़ रुपये) के कलेक्शन को भी पीछे छोड़ते हुए चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई। यह देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले दिनों में क्या यह ‘छावा’ (44.15 करोड़ रुपये), ‘पुष्पा 2: द रूल’ (53.75 करोड़ रुपये) और इसकी प्रीक्वल ‘धुरंधर’ (106.50 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ पाएगी.

‘धुरंधर 2’ ने बनी साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म
‘धुरंधर 2’ ने  रिलीज होने के बाद से बॉक्स ऑफिस पर नए-नए रिकॉर्ड बनाए हैं. 43 करोड़ के पेड प्रीव्यू कलेक्शन से साथ ही इसने इतिहास रच दिया था और फिर 26 दिनों में इसने पहाड़ जैसी कमाई कर डाली. इसी के साथ ‘धुरंधर 2’ साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गई है. चाहे हिंदी फिल्में हों या साउथ के बड़े प्रोजेक्ट इस साल अब तक ‘धुरंधर 2’ का दबदबा कायम है. ये हैं 2026 की टॉप 5 इंडियन फिल्मों की लिस्ट

  1. ‘धुरंधर 2’-26 दिनों में 1088.62 करोड़ रुपये का कलेक्शन
  2. ‘बॉर्डर 2’-82 दिनों में 329.43 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन
  3. ‘माना शंकरवरप्रसाद गारू’- 93 दिनों में 218.44 करोड़ रुपये की नेट कमाई
  4. ‘द राजा साहब’- 96 दिनों में 146.04 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन
  5. ‘वाझा 2: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स’- 13 दिनों में 82.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन

+



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?

Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ पर चली सीबीएफसी की कैंची, काटे गए 63 सीन, जानें- अक्षय कुमार की फिल्म का रनटाइम और रेटिंग

पति के निधन के बाद पहली सालगिरह पर भावुक हुईं प्रिया सचदेव, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हाथों में हाथ थामे Kirti Kulhari ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड Rajiv Siddhartha को किया बर्थडे विश, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

‘गुड बॉय माय लव’, दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

IPL 2026: Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

Leave a Comment