लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘दो बार मारा, फिर ईरान में घुसकर मारेंगे’, नेतन्याहू ने दी धमकी, गालिबाफ बोले- अगर बातचीत फेल हुई तो…

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ईरान और अमेरिका की बातचीत के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो इजरायल ईरान पर दोबारा हमला कर सकता है. नेतन्याहू ने ये बयान ऐसे समय पर दिया है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप लगातार उन्हें ऐसे भड़काऊ बयान और लेबनान पर हमले रोकने को कह रहे हैं. 

नेतन्याहू ने ईरान पर पिछले हमलों को परमाणु विनाश से बचाने का दावा करते हुए कहा कि अगर जरूरी हुआ तो इजरायल तीसरा हमला करने के लिए तैयार है. तुर्किए की न्यूज एजेंसी अनादोलु के अनुसार, नेतन्याहू ने अपने बयान में कहा कि ईरान को परमाणु हथियार हासिल करने से रोकने के लिए इजरायल स्वतंत्र रूप से कार्रवाई करेगा. उन्होंने ऐलान किया कि अगर इजरायल की सुरक्षा मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो एक और अभियान चलाया जा सकता है.

नेतन्याहू बोले- अगर जरूरत पड़ी तो… 

नेतन्याहू ने दावा किया, ‘ईरान में हमने खुद को परमाणु बमों से बचाया, जरूरत पड़ने पर तीसरी बार भी ऐसा किया जाएगा.’ हालांकि, इजरायल ने बार-बार संकेत दिया है कि वह खुद को किसी भी ऐसे समझौते से बंधा हुआ नहीं मानता है जो ईरान की परमाणु क्षमताओं को बरकरार रखता है.

ये भी पढ़ें- बिलावल भुट्टो और इशाक डार ने भारत को दी धमकी, कहा- ‘अगर पाकिस्तान के अधिकारों से…’ 

ट्रंप ने नेतन्याहू को दी थी चेतावनी

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नेतन्याहू से संयम बरतने का आग्रह किया है और नए सिरे से तनाव बढ़ने के खिलाफ चेतावनी भी दी. एक्सियोस को दिए बयान के अनुसार , ट्रंप ने कहा कि बड़े पैमाने पर हमले इजरायल को राजनयिक रूप से अलग-थलग कर सकते हैं और चल रही बातचीत को कमजोर कर सकते हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, ‘मैंने नेतन्याहू से कहा, बीबी, तुम सावधान रहना, वरना बहुत जल्द तुम अकेले रह जाओगे.’

ईरान ने भी दिया अमेरिका-इजरायल को जवाब

ईरान ने मंगलवार को कहा कि अगर अमेरिका के साथ बातचीत फेल हुई तो वह युद्ध के लिए तैयार है. तेहरान ने कहा, बातचीत उसकी पहली पसंद है क्योंकि दोनों देश MoU को आगे बढ़ाने के लिए मीटिंग कर रहे हैं. 

ईरान भी युद्ध के लिए तैयार: गालिबाफ
 
सरकारी टीवी को दिए इंटरव्यू में ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बागेर गालिबाफ ने कहा, ‘हम बातचीत के लिए प्रयासरत हैं, लेकिन अगर बातचीत सफल नहीं होती है तो हम युद्ध के लिए भी तैयार हैं और उसी के अनुसार जवाब देंगे.’

गालिबाफ ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर उसके रुख को दोहराया. उन्होंने कहा, ‘इस्लामिक गणराज्य ईरान परमाणु अप्रसार संधि (NPT) का सदस्य है और अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) की निगरानी में है. ईरान न्यूक्लियर इनरिचमेंट को अपना अधिकार मानता है. एनपीटी नियमों का पालन किया जा रहा है.’

ये भी पढ़ें- तालिबान ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा, अफगानिस्तान ने PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक का लिया बदला, कहा- ‘ISIS के आतंकी…’

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सत्ता संभालने के बाद पहली बार भारत दौरे पर आएंगी ताकाइची साने, जापानी PM का दौरा चर्चा में क्यों?

तालिबान ने पाकिस्तान को घर में घुसकर मारा, अफगानिस्तान ने PAK आर्मी की एयरस्ट्राइक का लिया बदला, कहा- ‘ISIS के आतंकी…’

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने जन्म से नागरिकता का अधिकार बरकरार रखा तो भड़के ट्रंप, बोले- ‘नया कानून लाकर…’

बिलावल भुट्टो और इशाक डार ने भारत को दी धमकी, कहा- ‘अगर पाकिस्तान के अधिकारों से…’ 

PoK में पाकिस्तान के खूनी खेल के बाद अब गिरफ्तारियां, अवामी एक्शन कमेटी के नेता गिरफ्तार, 60 हजार लोग अब भी डटे

ट्रेड डील के ऐलान से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, अमेरिका ने भारत की 4 कंपनियों से हटाया बैन 

Leave a Comment