लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Rbse 12th Result Out:विज्ञान संकाय में 97.52% बच्चे पास; 93.64 फीसदी कॉमर्स में तो 97.54% आर्ट्स में सफल – Rbse 12th Result 2026 Declared Live Check Rajasthan Board 12th Result At Rajeduboard Rajasthan Gov In

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

12:19 PM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: विज्ञान में दिव्या भादु ने हासिल किए 499 अंक

राजस्थान बोर्ड 12वीं विज्ञान वर्ग में दिव्या भादु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 499 अंक हासिल किए, जिससे उनका कुल प्रतिशत 99.80% रहा।

12:06 PM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: 12वीं परिणाम के आंकड़े

विवरण विज्ञान कॉमर्स आर्ट्स वरिष्ठ उपाध्याय
परीक्षा के लिए पंजीकृत 2,87,068 30,798 5,91,023 4,114
परीक्षा में शामिल 2,81,299 30,580 5,83,201 4,067
प्रथम श्रेणी में पास छात्र 1,46,644 13,976 1,56,818 832
प्रथम श्रेणी में पास छात्राएं 98,736 8,096 2,27,252 1,328
छात्रों का पास प्रतिशत 97.02% 94.04% 96.68% 96.46%
छात्राओं का पास प्रतिशत 98.34% 92.82% 98.20% 97.77%
कुल पास प्रतिशत 97.52% 93.64% 97.54% 97.20%

12:02 PM, 31-Mar-2026

Rajasthan Board 12th Result: देखें टॉपर लिस्ट

11:56 AM, 31-Mar-2026

RBSE Board 12th Result: अधिकारी बनना चाहती है विज्ञान की टॉपर दीपिका

दीपिका ने अपने इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने पढ़ाई को कभी बोझ नहीं समझा और हमेशा एक तय शेड्यूल के अनुसार तैयारी की। उन्होंने कहा कि उनके पापा, मम्मी, ताऊ और शिक्षकों ने उन्हें लगातार प्रेरित किया, जिससे उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने में मदद मिली।

टाइम टेबल के बारे में उन्होंने बताया कि वह नियमित रूप से रिवीजन और प्रैक्टिस पर ध्यान देती थीं। अपने भविष्य को लेकर दीपिका ने कहा कि वह सिविल सेवा की तैयारी करना चाहती हैं और अधिकारी बनकर देश की सेवा करना उनका सपना है।

 

11:46 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: शिक्षा विभाग ने सफल बच्चों को दी बधाई

राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने पर शिक्षा विभाग ने सभी सफल छात्रों को दिल से बधाई दी है और उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।

 

 

11:20 AM, 31-Mar-2026

Rajasthan Board 12th Result: देखें अपना रिजल्ट

  • अमर उजाला की वेबसाइट amarujala.com पर जाएं।
  • अब होमपेज पर “Rajasthan Board Class 12th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद अपनी कक्षा (10वीं) का चयन करें।
  • मांगी गई जानकारी जैसे- रोल नंबर और जन्म तिथि भरकर सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसे आप डाउनलोड या प्रिंट भी कर सकते हैं।
  • या फिर आप यहां क्लिर करके भी सीधे रिजल्ट चेक करने के पेज पर जा सकते हैं।

11:05 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: छात्र और छात्राओं में किसका परिणाम बेहतर ?

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश संकायों में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा है। विज्ञान वर्ग में जहां 97.02% छात्र पास हुए, वहीं 98.34% छात्राएं सफल रहीं। कला (आर्ट्स) में भी छात्राओं ने 98.20% के साथ छात्रों (96.68%) से बेहतर प्रदर्शन किया। हालांकि, वाणिज्य (कॉमर्स) वर्ग में स्थिति थोड़ी अलग रही, जहां 94.04% छात्रों ने सफलता हासिल की, जबकि 92.82% छात्राएं पास हुईं।

संकाय छात्र पास (%) छात्राएं पास (%)
विज्ञान 97.02% 98.34%
वाणिज्य 94.04% 92.82%
कला 96.68% 98.20%

11:01 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: आर्ट्स में 97.54% बच्चे पास

राजस्थान बोर्ड 12वीं आर्ट्स वर्ग में इस वर्ष 5,91,023 छात्रों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 5,83,201 छात्र परीक्षा में शामिल हुए। परिणाम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें प्रथम श्रेणी में 1,56,818 छात्र और 2,27,252 छात्राएं पास हुईं।

आंकड़ों के अनुसार, छात्रों का पास प्रतिशत 96.68% रहा, जबकि छात्राओं ने 98.20% के साथ बेहतर प्रदर्शन किया। कुल मिलाकर आर्ट्स वर्ग का पास प्रतिशत 97.54% दर्ज किया गया।

10:47 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: पिछली बार की तुलना में घटा पास प्रतिशत


RBSE 12th Result 2026
– फोटो : अमर उजाला-ग्राफिक

राजस्थान बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 में इस वर्ष का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना में थोड़ा कम रहा है। वर्ष 2025 में विज्ञान वर्ग का पास प्रतिशत 98.43% था, जो 2026 में घटकर 97.52% रह गया। वहीं, वाणिज्य (कॉमर्स) में 2025 के 99.07% के मुकाबले इस साल 93.64% परिणाम दर्ज किया गया, जो गिरावट को दर्शाता है। दूसरी ओर, कला (आर्ट्स) वर्ग में 2025 में 97.78% के मुकाबले 2026 में 97.54% परिणाम रहा। कुल मिलाकर इस साल परिणाम में हल्की गिरावट देखने को मिला।

10:37 AM, 31-Mar-2026

RBSE 12th Result 2026: आर्ट्स में नव्या मीणा और विज्ञान में दीपिका ने किया टॉप

राजस्थान बोर्ड 12वीं परीक्षा में इस वर्ष टॉपर्स ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। आर्ट्स वर्ग में नव्या मीणा और नरपत ने 99.6% अंक हासिल कर संयुक्त रूप से टॉप किया। वहीं, विज्ञान वर्ग में दीपिका ने 99.8% अंक प्राप्त कर टॉप किया और अपनी कड़ी मेहनत का शानदार परिणाम हासिल किया। 



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मुंबई-गोवा हाईवे में देरी पर बरसे नितिन गडकरी:लापरवाह ठेकेदारों को लेकर कौन सा नया रिकॉर्ड बनाना चाहते हैं? – Mumbai-goa Highway Delays: Nitin Gadkari Promises Strict Action Against Errant Contractors And Officials

क्या है वायरल चैटजीपीटी 80 ट्रेंड?: बड़ी हस्तियां भी बना रहीं तस्वीरें, जानिए कैसे बनाएं अपना एआई पोर्ट्रेट – What Viral Chatgpt 80s Photo Trend? How Create Retro Ai Images With Prompt

इसरो:क्या गगनयान मिशन में देरी होना असामान्य, तैयारी और लक्ष्य पर क्या बोले अंतरिक्ष यात्री अंगद प्रताप? – Gaganyaan Mission Delay: Astronaut Angad Pratap Says Delays Should Be Taken With A ‘pinch Of Salt’

फुटबॉल क्लब के मालिक बनेंगे मेसी!:अर्जेंटीना के पूर्व कप्तान ने एल्डेंसे के साथ किया शुरुआती समझौता, जानें – Lionel Messi Is Set To Become The Majority Shareholder Of Spanish Second-division Club Eldense

सुप्रीम कोर्ट:वैवाहिक दुष्कर्म पर अदालत सख्त, कहा- शादी के बाद पत्नी की सहमति का अधिकार खत्म नहीं होता है – Supreme Court Examines Marital Exception, Says Marriage Does Not End Individual Autonomy

एससी/एसटी एक्ट केस:अजीत भारती पहुंचे दिल्ली हाईकोर्ट, ट्रायल कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत याचिका – Ajeet Bharti Approached Delhi High Court Seeking Anticipatory Bail In Sc/st Act Case

Leave a Comment