लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

उथल-पुथल के दौर से गुजर रही दुनिया, फ्रांस के साथ मिलकर करेंगे पहल…, पीएम मोदी ने बताई भारत की ताकत

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

PM Narendra Modi Meet Emmanuel Macron: फ्रांस दौरे पर नीस पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से मुलाकात की है. ईयू से फ्री ट्रेड डील के बाद उनकी यह पहली फ्रांस यात्रा है. दोनों देश के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत इनोवेट्स कार्यक्रम का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे. इस प्रोग्राम में भारत, फ्रांस, और अन्य देश भी प्रमुख इनोवेशन स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड एक साथ आएंगे. 

पीएम मोदी बोले- भारत फ्रांस का रिश्ता विजनरी है

नीस में भारत इनोवेट्स के उद्घाटन समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया भर के अलग-अलग देश एक दूसरे के साथ बिजनेस करते हैं. स्ट्रेटेजिक साझेदारी को साझा करते हैं. कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं, जो आपसी हितों के अलावा एक विजन से भी प्रेरित होते हैं. भारत और फ्रांस का रिश्ता भी ऐसा ही है. 

पीएम मोदी ने कहा कि भारत की प्राथमिकता मानवता के लिए तकनीक और इंसान केंद्रित इनोवेशन है. इनोवेशन भारत के डीएनए में है. 

ये भी पढ़ें: Prakash Raj Joins CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी का आज बेंगलुरु में विरोध प्रदर्शन, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, प्रकाश राज होंगे शामिल

उन्होंने कहा कि पिछले 12 सालों में भारत ने एक मजबूत इनोवेशन सिस्टम बनाया है. आज भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट अप इकोसिस्टम है. यह रिफॉर्म एक्सप्रेस रुकेगी नहीं. यह जारी रहेगी. स्टार्टअप्स की संख्या भी बढ़ेगी. 

इमैनुएल मैक्रों बोले- आदरणीय पीएम मोदी का नीस में स्वागत है

इस मौके पर इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, नीस में आपका स्वागत करना हमारे लिए बहुत सम्मान की बात है. कुछ महीने पहले, हमने मुंबई में मिलकर ‘भारत-फ्रांस इनोवेशन वर्ष’ (Year of French-India Innovation) की शुरुआत की थी. सवाल यह नहीं था कि क्या भारत इनोवेशन कर रहा है, बल्कि यह था कि भारत के साथ मिलकर इनोवेशन कौन करेगा. आदरणीय प्रधानमंत्री, मैं आपकी इस यात्रा के लिए आपको बधाई देना चाहता हूं. कुछ ही दिन पहले, आप आजादी के बाद से भारत के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले प्रधानमंत्री बने हैं, यह एक लंबा सफर रहा है जो आपके पक्के इरादे और आपके देश की मजबूती को दिखाता है. यह वाकई बहुत शानदार है. इसलिए, हमें बहुत गर्व है कि आप हमारे बीच यहां मौजूद हैं.

Bank Holidays Next Week: कल सोमवार को बैंक खुला रहेगा या बंद? जानें 15-21 जून के बीच RBI की छुट्टियों की लिस्ट


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

क्या है G7, फ्रांस के बाद अब कौन करेगा अध्यक्षता? ग्लोबल साउथ का नेतृत्व करेंगे PM मोदी

US-Iran Deal: होर्मुज खोलना, प्रतिबंधों में ढील और बारूदी सुरंगों को हटाना… ईरान और अमेरिका के बीच डील में क्या-क्या होगा?

होर्मुज में तीन भारतीयों की मौत पर भड़के जयशंकर, तो आया अमेरिकी विदेश मंत्री का बयान, जानें क्या कहा?

PoK में फिर चली गोलियां, पाकिस्तानी सेना की फायरिंग में 2 प्रदर्शनकारियों की मौत, मृतकों की संख्या हुई 55

पहाड़, झील और वेस्ट यूरोप की सबसे ऊंची चोटी Mont Blanc, कितना खूबसूरत है फ्रांस का एवियान, जहां हो रही G7 समिट?

US से प्रस्तावित शांति समझौते पर ईरान में बवाल! ‘अराघची इस्तीफा दो’ के लगे नारे

Leave a Comment