यश की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर ‘टॉक्सिक’ का रिलीज से पहले काफी बज बना हुआ है. फिल्म को लेकर लोगों में इतनी एक्साइटमेंट है कि एडवांस बुकिंग में इसकी महंगी टिकटें भी हाथों हाथ बिक रही हैं. प्री सेल के आंकड़े देखकर तो लग रहा है कि ये रिलीज के पहले दिन कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगी. चलिए यहां जानते हैं कि ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में अब तक कितनी कमाई कर ली है?
‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में कितनी कर डाली कमाई?
‘टॉक्सिक’ ने अपनी प्री सेल में ही तबाही मचा दी है. फिल्म की फर्स्ट डे के लिए जमकर एडवांस बुकिंग हो रही है.
- सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘टॉक्सिक’ की देशभर में शनिवार सुबह 8 बजे तक सभी भाषाओँ में 9056 शोज के लिए 2 लाख 53 हजार 667 टिकटों की प्री सेल हुई है.
- इसी के साथ इसने बिना ब्लॉक सीटों के अभी तक एडवांस बुकिंग में 10.95 करोड़ की कमाई कर ली है.
- वहीं ब्लॉक सीटों के साथ इसकी प्री सेल की कमाई 18.28 करोड़ पहुंच गई है.
- भाषा के हिसाब से एडवांस बुकिंग के मौजूदा आंकड़े कन्नड़ के लिए लगभग 7.20 करोड़ रुपये और हिंदी के लिए 3.70 करोड़ रुपये हैं, बाकी रकम तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन से आई है.
‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में उड़ाए बॉर्डर 2’ के परखच्चे
टॉक्सिक ने अपनी एडवांस बुकिंग के शुरू होने के चंद घंटों के भीतर ही भारत में साल की कई बड़ी बॉलीवुड फिल्मों के प्री कलेक्शन को मात दे दी थी. यहां तक कि इसने आवारापन 2 के (8.57 करोड़ बिना ब्लॉक सीटों के साथ) प्री कलेक्शन को भी पीछे छोड़ दिया है. वहीं अब इसने सनी देओल की बॉर्डर 2 के एडवांस बुकिंग के कलेक्शन बिना ब्लॉक सीटों के साथ 12.5 करोड़ और ब्लॉक सीटों के साथ 17.5 करोड़ को मात दे दी है.
अब ये बस ‘धुरंधर 2’ के प्री कलेक्शन 53 करोड़ (बिना ब्लॉक सीटों के साथ) से पीछे है. गौरतलब है कि फिल्म की रिलीज में अभी 4 दिन बचे हैं. उम्मीद है कि इसके प्री सेल कलेक्शन में और तेजी आएगी और ये भी संभावना कि ये धुरंधर 2 को भी एडवांस बुकिंग में पीछे छोड़ दे.
ये भी पढ़ें:-Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
भारत में जीरो कट के साथ मिली ‘टॉक्सिक’ को मंजूरी
फिल्म के एडल्ट-ओरिएंटेड होने की वजह भारत और यूके दोनों जगह इसे रिस्ट्रिक्टिव सर्टिफिकेशन मिला है. सेंट्रल बोर्ड ऑफ फ़िल्म सर्टिफ़िकेशन (सीबीएफसी) ने ‘टॉक्सिट’ को ‘ए’ सर्टिफ़िकेट दिया है, जिससे भारत में यह फिल्म सिर्फ एडल्ट दर्शकों के लिए है. हालांकि इसे जीरो कट के साथ सीबीएफसी की मंजूरी मिली है. वहीं यूके में, ब्रिटिश बोर्ड ऑफ फिल्म क्लासिफिकेशन ने फिल्म को 18 रेटिंग दी है, जो सबसे ज़्यादा रिस्ट्रिक्टिव क्लासिफिकेशन है.
‘टॉक्सिक’ के बारे में
‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है. इसे वेंकट के. नारायण और यश ने केवीएन प्रोडक्शंस और मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स एलएलपी के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. फिल्म की स्टार कास्ट में यश के अलावा कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, नयनतारा और रूकमणी वसंत शामिल है. बता दें कि ये मच अवेटेड फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
ये भी पढ़ें:-‘आवारापन 2’ ने 8वें दिन भी मचाई धूम, जानें- साल की टॉप 5 फिल्मों में एंट्री करने से है कितनी दूर


