लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिन में ठीक, रात में शुरू हो जाती है खांसी? डॉक्टर ने बताए इसके पीछे के ये कारण

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Night Cough During Monsoon: मानसून का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है, लेकिन कई लोगों के लिए यह मौसम रात की नींद खराब करने वाला भी बन जाता है. दिनभर ठीक रहने के बाद जैसे ही रात में बिस्तर पर लेटते हैं, खांसी शुरू हो जाती है. कई बार खांसी इतनी ज्यादा होती है कि बार-बार नींद खुल जाती है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर रात में ही खांसी क्यों बढ़ जाती है.

क्या इसकी वजह सिर्फ मौसम में बदलाव है या इसके पीछे कोई और कारण भी हो सकता है. इसी बारे में हमने Dr. Ajay Nair, Sr. Consultant (इंटरनल मेडिसिन, नारायणा हॉस्पिटल, जयपुर) से बात की. डॉक्टर के मुताबिक, मानसून में रात के समय खांसी बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं. आइए जानते हैं.

PC: मानसून में रात में खांसी होने की वजह (AI Generated)
PC: मानसून में रात में खांसी होने की वजह (AI Generated)

बारिश में बढ़ जाती है हवा की नमी

मानसून के दौरान हवा में नमी काफी बढ़ जाती है. ज्यादा ह्यूमिडिटी की वजह से घर के अंदर फंगस, धूल और दूसरे एलर्जेंस पनप सकते हैं. खासकर जिन कमरों में हवा का आना-जाना कम होता है, वहां इनकी समस्या (Night Cough During Monsoon) ज्यादा हो सकती है.

जब कोई व्यक्ति ऐसे वातावरण में ज्यादा समय बिताता है, तो ये एलर्जेंस सांस की नली में जलन पैदा कर सकते हैं. इससे रात के समय खांसी, छींक या सांस से जुड़ी परेशानी महसूस हो सकती है.

पोस्ट नेजल ड्रिप भी हो सकती है वजह (Night Cough During Monsoon)

मानसून में सर्दी-जुकाम और एलर्जी की समस्या भी आम हो जाती है. इस दौरान नाक में बनने वाला म्यूकस कई बार गले के पीछे की तरफ जाने लगता है. इसे पोस्ट नेजल ड्रिप कहा जाता है.

गले में म्यूकस जमा होने या नीचे जाने से गले में खराश और जलन हो सकती है. इसका असर खांसी के रूप में दिखाई देता है. कई लोगों में लेटने के बाद यह समस्या ज्यादा महसूस होती है, इसलिए रात में खांसी बढ़ सकती है.

यह भी पढ़ें: दाल-रोटी से नहीं होगी प्रोटीन की कमी पूरी, बदलें ये आदतें

टेंपरेचर में बदलाव से भी बढ़ सकती है खांसी

बारिश के मौसम में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर हो सकता है. दिन में गर्मी और उमस रहती है, जबकि रात में मौसम अचानक ठंडा हो जाता है. तापमान में यह बदलाव कुछ लोगों की सांस की नलियों को संवेदनशील (Night Cough During Monsoon) बना सकता है. खासकर जिन लोगों को पहले से एलर्जी, अस्थमा या सांस से जुड़ी परेशानी है, उनमें रात के समय खांसी बढ़ने की संभावना हो सकती है.

सोते समय इन बातों का रखें ध्यान

रात में खांसी से राहत पाने के लिए सोते समय सिर को थोड़ा ऊंचा रख सकते हैं. कमरे में हवा का वेंटिलेशन ठीक रखें और कोशिश करें कि आसपास धूल, सीलन या फंगस जमा न हो. बिस्तर, तकिए और पर्दों की नियमित सफाई भी जरूरी है. 

कमरे की नमी और सफाई पर दें ध्यान

अगर घर में सीलन है, तो उसे नजरअंदाज न करें. दीवारों पर फंगस दिखाई दे तो उसकी सफाई कराएं. कमरे में गीले कपड़े लंबे समय तक न सुखाएं और जहां संभव हो, वहां हवा का आना-जाना बनाए रखें. धूल और धुएं से भी दूरी बनाना बेहतर है, खासकर अगर इनसे खांसी या एलर्जी बढ़ती हो.

यह भी पढ़ें: रोज सिर्फ 3 मिनट की ये एक्टिविटी, 13 तरह के कैंसर का खतरा हो सकता है कम, नई स्टडी का दावा

The post दिन में ठीक, रात में शुरू हो जाती है खांसी? डॉक्टर ने बताए इसके पीछे के ये कारण appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment