लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ट्रंप अचानक स्टेज पर क्यों करने लगे डांस? सामने आया वीडियो

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के दक्षिण कैरोलिना राज्य में फेमस रिसॉर्ट शहर मर्टल बीच में एक कार्यक्रम के दौरान डोनाल्ड ट्रंप डांस करते दिखे. मर्टल बीच में शुक्रवार की रात कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट समेत कई लोग मौजूद रहे.

इस कार्यक्रम के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने कैरोलिन लेविट की जमकर तारीफ की. इस दौरान उन्होंने मजाक में कहा कि वो ट्रंप से ज्यादा अपने बच्चों से प्यार करती हैं और इसलिए वो गुस्सा हैं. इसके बाद कैरोलिन पोडियम पर आईं और उन्होंने ट्रंप की खूब तारीफ की. कैरोलिन ने कहा, “राष्ट्रपति ट्रंप आप हमारे महान देश के इतिहास के सबसे अहम और ऐतिहासिक राष्ट्रपति हैं और आपकी व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी के तौर पर सेवा करना मेरे लिए सबसे बड़ा सम्मान रहा है. 

डेमोक्रेट्स पर जमकर साधा निशाना 
सीनेटर लिंडसे ग्राहम के निधन के बाद खाली हुई सीट पर 25 अगस्त को साउथ कैरोलिना में वोटिंग होगी. इसी के मद्देनजर कार्यक्रम को संबोधित करने पहुंचे डोनाल्ड ट्रंप ने विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स पर जमकर निशाना साधा. ट्रंप ने कहा कि अगर कट्टरपंथी वामपंथी सिरफिरे लोग सत्ता में आ गए तो आप अपनी सीमा पर नियंत्रण खो देंगे. आपको मिलने वाली टैक्स में छूट खत्म हो जाएगी और आपके टैक्स बढ़ जाएंगे. आपकी कमाई घट जाएगी. आपकी नौकरियां चली जाएंगी. आपके कारोबार यहां से चले जाएंगे. इसके अलावा डोनाल्ड ट्रंप ने ये भी कहा कि वो मुझ पर महाभियोग चलाएंगे.

ट्रंप ने कहा कि डेमोक्रेट्स हमारे देश से नफरत करते हैं. वे कम्युनिस्ट हैं, वे कट्टरपंथी वामपंथी सिरफिरे हैं और सच कहूं तो कई मामलों में वे बहुत ही बुरे लोग हैं. ट्रंप ने ये भी कहा कि हालांकि कट्टरपंथी डेमोक्रेट्स यह कहना पसंद करते हैं कि वे कामकाजी लोगों के साथ खड़े हैं, लेकिन असल में ऐसा नहीं है. असल में कांग्रेस में हर एक डेमोक्रेट ने आपके टैक्स में कटौती के खिलाफ वोट दिया है.

ये भी पढ़ें 

सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों का बकाया नहीं देने का आरोप


]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment