‘बिग बॉस 20’ के नए एपिसोड में सलमान खान काफी गुस्से में नजर आए। बीते दिनों उनके लुक्स को लेकर उन्हें काफी ट्रोल किया गया था। अब नए एपिसोड में सलमान खान ने इसपर खुलकर बात की है। जानिए उन्होंने क्या कुछ कहा।
कैटरीना को ट्रोल करने पर भड़के भाईजान
दरअसल, बीते दिनों कैटरीना कैफ और विक्की कौशल अंबानी के गणेशोत्सव में पहुंचे थे। इसके बाद कैटरीना को उनके लुक्स को लेकर कुछ लोगों ने ट्रोल किया था। इस पर बात करते हुए सलमान ने कहा, ‘वो बूढ़ा हो गया है, ये हो गया…वो हो गया। किसी के लुक्स पर, किसी के खानदान पर, किसी के मां बनने पर उन्हें ट्रोल किया जाता है। मैं भी 60 का हो गया हूं। मुझे भी ट्रोल किया जाता है। कहते हैं बूढ़ा हो गया है।’


