लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Venezuela Earthquakes:अमेरिका से निर्वासित 100+ वेनेजुएला के नागरिक भूकंप के बाद लापता, होटल मलबे में तब्दील – Venezuelan Citizens Deported From The Us Missing After Earthquake; Hotel Reduced To Rubble

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। इस बीच जानकारी सामने आ रही है कि अमेरिका से डिपोर्ट (देश निकाला) किए गए 100 से ज्यादा वेनेजुएलाई नागरिक लापता हैं। जीवित बचे लोगों के अनुसार, जब भूकंप आया तब ये लोग एक होटल में ठहरे हुए थे। जो कि मलबे में तब्दील हो गया है।

डिपोर्ट होने के कुछ घंटे बाद ही आया भूकंप

मियामी से एक फ्लाइट बुधवार को काराकस पहुंची थी। इस विमान में 146 वेनेजुएलाई नागरिक सवार थे, जिनमें 19 महिलाएं और सात बच्चे शामिल थे। ‘ह्यूमन राइट्स फर्स्ट’ की एक पहल ‘आईसीई फ्लाइट मॉनिटर’ ने इस उड़ान की जानकारी दी थी। इन लोगों को ला गुआइरा के ‘होटल सैंचुअरी ला लानाडा’ में ले जाया गया था। यह इलाका 7.2 और 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में से एक है।

मलबे से बचकर निकले लोगों ने सुनाई आपबीती

58 साल की लिस्बेथ पोर्टिलो ने बताया कि वह करीब 20 अन्य लोगों के साथ होटल के मलबे से बाहर निकलने में सफल रहीं। उन्होंने देखा कि लोग बदहवास होकर सड़कों पर भाग रहे थे। लिस्बेथ ने बताया कि वह होटल की दूसरी मंजिल पर 16 अन्य महिलाओं के साथ एक कमरे में थीं। तभी अचानक धरती हिलने लगी और छत गिर गई। वह एक बीम के नीचे दब गई थीं, लेकिन भूकंप के अगले झटके ने मलबे को हिला दिया और वह बाहर निकल पाईं। उन्होंने कहा, ‘मेरा दोबारा जन्म हुआ है, भगवान ने मुझे दूसरा मौका दिया है।’

एक अन्य 24 साल की जेनी रोड्रिगेज ने बताया कि वह मलबे के नीचे फंस गई थीं। उनके साथ आए एक साथी ने उनका हाथ देखा और उन्हें बाहर निकाला। जेनी ने इसे भगवान का चमत्कार बताया।

अपनों की तलाश में भटकते परिजन

लिलियाना रोहास अपने 33 साल के साथी को ढूंढने की कोशिश कर रही हैं। टेक्सास के डिटेंशन सेंटर ने उन्हें सिर्फ इतना बताया कि उनके साथी को डिपोर्ट कर दिया गया है। लिलियाना ने कहा कि अब कोई भी इस बारे में जवाब नहीं दे रहा है कि वे लोग कहां और किस हाल में हैं। वेनेजुएला सरकार के अनुसार, इस भूकंप में अब तक 1,700 से ज्यादा लोग मारे गए हैं।

ये भी पढ़ें: US: ट्रंप के खिलाफ कथित साजिश की जांच में शामिल होंगे ‘टॉर्चर मेमो’ वाले प्रोफेसर, अभियोजकों को देंगे ये सलाह

अमेरिका की डिपोर्टेशन नीति

यह घटना अमेरिका में चल रहे बड़े पैमाने पर डिपोर्टेशन अभियान के बीच हुई है। मई महीने में अमेरिका ने वेनेजुएला के लिए 12 उड़ानें संचालित की थीं। फरवरी 2025 में 13 महीने के अंतराल के बाद वेनेजुएला के लिए ये उड़ानें फिर से शुरू हुई थीं। पोर्टिलो 2021 में अमेरिका गई थीं और वहां उनकी शरण की अर्जी लंबित थी, लेकिन उन्हें वापस भेज दिया गया।

वेनेजुएला सरकार ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें इन लोगों के काराकस एयरपोर्ट पहुंचने की तस्वीरें दिखाई गई हैं। फिलहाल, ला गुआइरा में राहत और बचाव कार्य जारी है, लेकिन संचार व्यवस्था ठप होने के कारण अपनों की जानकारी जुटाना मुश्किल हो रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एच1एन1:दिल्ली में स्वाइन फ्लू के 2446 मरीज, स्वास्थ्य मंत्री ने दिए निर्देश; फरीदाबाद में मिले नए छह केस – H1n1 2,446 Swine Flu Patients In Delhi And 138 New Swine Flu Cases In 24 Hours

भारत का कड़ा जवाब:रोहिंग्या पर संयुक्त राष्ट्र समिति की रिपोर्ट को बताया दुर्भावनापूर्ण, क्या है पूरा मामला? – India Rejects Un Body Report Rights Violations Ethnic Groups Rohingya Refugees

डीन एल्गर का बड़ा एलान:दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान लेंगे संन्यास, 2026 के बाद क्रिकेट को कहेंगे अलविदा – Dean Elgar To Retire From All Forms Of Cricket At End Of 2026 Season

सीआईए प्रमुख की मॉस्को यात्रा:यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिश कर रहे हैं ट्रंप, क्या निकलेगा नतीजा? – Cia Chief John Ratcliffe Moscow Visit Trump Ukraine War- Russia

नेपाल में बाढ़:सीएम धामी ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा, उत्तराखंड के लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी – Floods In Nepal Cm Dhami Assures All Assistance Helpline Number Issued For People Of Uttarakhand

नेपाल में बाढ़:भूकंप के झटके से ग्लेशियर टूटने की आशंका, ल्हेन्दे नदी का रुका रास्ता और मच गई मौत की तबाही – Bhotekoshi Flood Ice Avalanche Glacial Lake Tibet Gyirong Port Mudslide

Leave a Comment