लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मध्यप्रदेश:राहुल गांधी के कार्यक्रम पर सीएम यादव ने साधा निशाना,बोले- तथ्यों के बजाय सुनाई दी ‘झूठ की गूंज’ – Mp: Cm Mohan Yadav Hits Back At Rahul Gandhi, Says ‘echo Of Lies’ Heard Instead Of Facts

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपने विषय के प्रति हमेशा की तरह लापरवाह नजर आए और बिना तैयारी के बच्चों और युवाओं से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम कांग्रेस के एजेंडे के आधार पर जनता के बीच भ्रम फैलाने की दृष्टि से आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बच्चों और स्कूल शिक्षा जैसे विषयों पर बात करते समय तथ्यों को सामने रखना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार व्यापक कार्य हुआ है। सांदीपनि विद्यालयों सहित विभिन्न योजनाओं और पहलों के परिणामस्वरूप ड्रॉपआउट दर को शून्य तक लाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में ड्रॉपआउट दर लगभग 16 प्रतिशत थी। वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रदेश में अधिकांश समय कांग्रेस की सरकार रही। उस समय स्कूल शिक्षा का बजट लगभग 2 हजार करोड़ रुपये था, जबकि आज यह बढ़कर 38,658 करोड़ रुपये हो गया है।

ये भी पढ़ें- एमपी: कूनो से गांधी सागर जाएगी नई मादा चीता CCB-2, अब यहां बढ़ेगा चीतों का कुनबा; 20 सितंबर को होगी शिफ्टिंग

निरंतर कार्य कर रही सरकार

मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में क्या बच्चों को गणवेश, आवागमन के लिए साइकिल, मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी जैसी सुविधाएं मिलती थीं? आज मध्यप्रदेश सरकार विद्यार्थियों की शिक्षा, सुविधाओं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे। अटल जी की सरकार के समय प्रदेश को एक और मेडिकल कॉलेज मिला। आज प्रदेश में 33 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। मेडिकल कॉलेजों में लगभग 680 सीटों से बढ़कर आज 7 हजार से अधिक सीटें हो गई हैं।

ये भी पढ़ें-  नलखेड़ा हादसा: 3 बच्चों समेत 8 श्रद्धालुओं की मौत, सीएम ने जताया शोक, चार-चार लाख सहायता का किया ऐलान

प्रति-व्यक्ति आय में हुई वृद्धि

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रति व्यक्ति आय लगभग 11 हजार रुपये थी, जो आज बढ़कर 1.59 लाख रुपये हो गई है। इसी प्रकार वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में लगभग 5 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता थी, जो आज लगभग 32 हजार मेगावाट हो गई है।उन्होंने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। पुलिस विभाग में लगभग 18 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है, जिनमें करीब 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर पुलिस सेवा से जोड़ा जा चुका है।

ये भी पढ़ें- एमपी में फर्जी GST नंबर से 10 लाख का MSME लोन!: बैंक मैनेजर समेत 5 पर FIR, मशीन भी नहीं मिली

सरकार लगातार कर रही भर्ती

स्कूल शिक्षा विभाग में 10 हजार भर्तियां की जा रही हैं तथा 7 हजार प्राध्यापकों की भर्ती की गई है। सरकार ने एक लाख से अधिक पदों पर प्रमोशन किए हैं और हर वर्ष एक लाख पदों के सृजन की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यदि मध्यप्रदेश की जनता से संवाद करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर तथ्यों और आंकड़ों के साथ बात करनी चाहिए। मध्यप्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आय और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच भ्रम के बजाय विकास और उपलब्धियों पर तथ्यपरक संवाद होना चाहिए।

ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश:  एमपी में मंत्री से मिलने के लिए भी अनुमति जरूरी! बिना परमिशन पहुंचे तो होगी कार्रवाई

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एआई की रफ्तार धीमी करने का समझौता:चार बड़ी कंपनियों पर अवैध डील का मुकदमा, जानें क्या है पूरा मामला? – Ai Slowdown Agreement: Four Major Companies Face Lawsuit Over Alleged Illegal Deal What Is Full Case

डूसू चुनाव में हार के बाद हंगामा:रास्ता जाम करने पर पुलिस से भिड़े, समाजवादी छात्र सभा के छात्रों से तीखी बहस – Clash Between Police And Samajwadi Chhatra Sabha Students Over Road Blockade Following Dusu Election Defeat

भारत में सुपर अल-नीनो की आहट:180 से अधिक वैज्ञानिकों ने जताई चिंता, जानें कितने महीनों तक रहने वाला है असर – Over 180 Indian Scientists Warn Of ‘super’ El Nino, Urge Preparations For Severe Ecological Impact

बिग बॉस 20:लाइव टीवी पर सलमान को हुआ सीने में दर्द, घरवालों ने की डॉक्टर से मदद लेने की गुहार; जानें क्या हुआ – Bigg Boss 20 Salman Khan Suffers Chest Pain During Live Tv Housemates Urge Him To Seek Medical Help

सलमान खान:‘अगली बार चमाट मार देना’ ट्रोलर्स और पैपराजी पर भड़के सलमान, हुए शर्टलेस; कटरीना को लेकर कही ये बात – Salman Khan Slammed Social Media Trollers And Paparazzi Support Katrina Kaif On Trollling

एलपीजी गैस बुकिंग में बदलाव:उपभोक्ता को एक अक्तूबर तक करना होगा ये काम, घर बैठे आप भी पूरी कर सकते हैं शर्तें – Lpg Cylinders Subsidy Aadhaar Authentication Mandatory From October 1 How Many Consumers Completed It So Far

Leave a Comment