प्राइम वीडियो की आने वाली ओरिजिनल सीरीज़ ‘द रेवोल्यूशनरीज़’ की दमदार कास्ट में शामिल प्रतिभा रांटा ने देश के क्रांतिकारियों में थोड़ा हैरी पॉटर होने की बात कही है. एक्ट्रेस के मुताबिक ‘द रेवोल्यूशनरीज़’ को किसी हिस्ट्री क्लास में पढ़ाए जाने वाले पाठ की तरह नहीं बल्कि दोस्ती, खोज और रोमांच की तरह देखना चाहिए. एक्ट्रेस ने अपने सोच को पेश करते हुए शो के कुछ जवान रेवोल्यूशनरीज़ की तुलना हैरी, हर्माइनी और रॉन के साथ की है. साथ ही कहानी को भी उसी के तरह ही दिलचस्प बताया है.
‘द रेवोल्यूशनरीज’ में ‘हैरी पॉटर’वाली फीलिंग
‘द रेवोल्यूशनरीज’ के इतिहास को मॉडर्न तरीके से दिखाने के बारे में बात करते हुए प्रतिभा रांटा ने कहा, “मुझे लगता है कि लोगों को इसे देखते हुए बस मजा आना चाहिए, क्योंकि जब भी आप इतिहास की बात करते हैं, तो वो एक हिस्ट्री क्लास जैसा हो जाता है और मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि दर्शकों को ऐसा लगे.
‘मैं चाहती हूं कि वे इसे एंजॉय करें. मेरे दिमाग में ‘द रेवोल्यूशनरीज’ की तुलना थोड़ी ‘हैरी पॉटर’ सीरीज के गैंग से होती है जैसे हैरी, हर्माइनी और रॉन हमेशा किसी पहेली को सॉल्व करने की कोशिश करते रहते थे और मैं एक तरह से क्रांतिकारियों को भी उनसे जोड़कर देखती हूं. मैं चाहती हूं कि लोग शो देखें, एंजॉय करें और हमारे इतिहास में क्या हुआ था, इसके बारे में जानें, लेकिन बिल्कुल क्लासरूम वाले तरीके से नहीं.’
ये भी पढ़ें:-Hanuman Ansh की सफलता पर Chandan K Anand ने बताया Neem Karoli Baba का चमत्कार या मेहनत?
आगे उन्होंने कहा, ‘जब हम उन्हें अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ते हुए देखते हैं, तो ये एक दिलचस्प सफर जैसी लगनी चाहिए. मैं चाहती हूं कि हर कोई शो देखने का पूरा मजा ले, साथ ही ये भी समझे कि उस वक्त क्या हुआ था. निखिल सर ने भी इसी बात को ध्यान में रखते हुए शो को शूट किया है. इसका अप्रोच और इसके सभी किरदार जानबूझकर बहुत आज के दौर जैसा रखे गए हैं. इसलिए मैं चाहती हूं कि लोग शो को देखकर बस एंजॉय करें, और ऐसा बिल्कुल महसूस न करें कि वे कोई हिस्ट्री लेसन ले रहे हैं.’
इतिहास नहीं, रोमांच की कहानी
सच्ची घटनाओं से प्रेरित और भारत की आजादी की लड़ाई के पृष्ठभूमि पर सेट की गई इस ऐतिहासिक ड्रामा को मशहूर फ़िल्ममेकर निखिल आडवाणी ने डायरेक्ट करने के साथ ही क्रिएट भी किया है. जबकि इसे मोनिशा आडवाणी और मधु भोजवानी ने एम्मे एंटरटेनमेंट के बैनर के तहत प्रोड्यूस किया है.
शो की कहानी संजीव सान्याल की बेस्टसेलर ‘रिवोल्यूशनरीज़: द अदर स्टोरी ऑफ हाउ इंडिया वॉन इट्स फ्रीडम’ पर आधारित है. ‘द रेवोल्यूशनरीज़’ की स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें भुवन बम, रोहित सराफ, प्रतिभा रांटा, और गुरफतेह पीरज़ादा लीड रोल्स में हैं. इनके साथ शो में जेसन शाह, पाओली दाम, और तोता रॉय चौधरी भी अहम भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं. यह सीरीज़ 11 सितंबर को सिर्फ़ प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होने वाली है.
ये भी पढ़ें:- 200 करोड़ से ज्यादा कमा चुकी ‘इरुमुडी’ अब OTT पर होगी रिलीज! जानें- कब और कहां देख सकेंगे?


