लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Business Ideas for Village: अपने गांव में शुरू करें ये 20 बिजनेस, 16वें नंबर वाला है एंटरटेनमेंट से भरपूर, होगी बंपर कमाई

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Business Ideas for Village: पहले के समय में ज्यादातर लोग अपना परिवार छोड़कर शहर में कमाने आते थे, क्योंकि गांव में कमाई के ज्यादा जरिए नहीं थे. लेकिन अब पहले के मुकाबले बहुत सी चीजें बदल गई हैं. अब आप गांव में भी कम पूंजी के साथ बिजनेस शुरू कर सकते हैं, जिससे आपकी अच्छी-खासी कमाई हो सकती है. इसलिए अभी जान लीजिए कौन से हैं वो 20 बिजनेस? 

1. ट्यूशन बिजनेस

अगर आप किसी भी विषय में अच्छी जानकारी रखते हैं तो आप बच्चों को ट्यूशन दे सकते हैं. इसमें खर्चा भी कम आएगा और हर महीने अच्छी-खासी इनकम हो जाएगी. 

2. ऑनलाइन सामान बेचना

अब शहर तक ही ऑनलाइन शॉपिंग करना सीमित नहीं रह गया है, बल्कि अब गांव में भी इसका चलन शुरू हो गया है. आप FlipKart, Amazon जैसे प्लेटफॉर्म पर सामान बेच सकते हैं. इसके लिए आपको कोई दुकान खोलने की भी जरूरत नहीं है.

2000 से ऊपर के डिजिटल पेमेंट पर लगेगा टैक्स, सरकार ने कर ली तैयारी, बन रहा नियम

 

3. यूट्यूब पर बनाएं वीडियो

आजकल लोग यूट्यूब पर वीडियो बनाकर अच्छी कमाई कर रहे हैं. आप भी कुकिंग, गांव की लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर वीडियो बना सकते हैं. अगर एक बार आपका यूट्यूब चल गया तो फिर आपकी हर महीने अच्छी कमाई होती रहेगी.

4. मोबाइल रिपेयरिंग

आज के समय में मोबाइल सबके पास है, लेकिन रिपेयरिंग की दुकान गांव जैसे इलाकों में कम देखने को मिलती है. अगर आप मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान खोल लें तो आपकी दुकान अच्छी चल सकती है.

5. वेबसाइट बनाकर करें कमाई

अगर आपके पास वेब डिजाइनिंग या फिर ब्लॉगिंग की अच्छी नॉलेज है तो आप वेबसाइट बनाकर विज्ञापन और एफिलिएट मार्केटिंग से कमाई कर सकते हैं.

6. मिनी बैंक (CSP)

आप बैंकिंग सेवाएं देने के लिए CSP सेंटर खोल सकते हैं. इसके जरिए आप अकाउंट खोलने, पैसे निकालने, पैसा जमा करने जैसी सेवाओं पर कमीशन कमा सकते हैं.

7. CSC सेंटर खोलें

CSC यानी कॉमन सर्विस सेंटर के जरिए लोगों को सरकारी और डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराई जाती हैं. इससे हर ट्रांजैक्शन पर कमाई का मौका मिलेगा.

8. अगरबत्ती का बिजनेस

अगरबत्ती बनाने के बिजनेस कम लागत में शुरू होता है और गांव में काफी लोकप्रिय भी है और इसकी मांग पूरे सालभर रहती है. इससे भी कमाई कर सकते हैं.

9. दूध का बिजनेस

दूध का बिजनेस सबसे अच्छा है, इससे आप दूध की सप्लाई घरें, दुकानों और डेयरी तक कर सकते हैं. इससे आपको बहुत अच्छी कमाई हो सकती है. 

10. फास्ट फूड बिजनेस

आज के समय में फास्ट फूड सभी खाना पसंद करते हैं. आप स्कूल के बाहर या बाजार जैसी जगहों पर फास्ट फूड स्टॉल शुरू कर सकते हैं. इसमें आपको निवेश भी ज्यादा नहीं करना पड़ेगा और बिक्री भी अच्छी होगी.

11. पोल्ट्री फार्म

मुर्गी पालन करने से आप उसके अंडे और चिकन दोनों को बेच सकते हैं. इसी मांग भी लोगों के बीच ज्यादा बनी रहती है.

12. डेयरी फॉर्मिंग

आप अच्छे-खासे स्तर पर डेयरी फार्म शुरू कर सकते हैं और दूध या अन्य डेयरी उत्पाद को बेच सकते हैं. 

होर्मुज बंद होते ही फूलने लगे पाकिस्तान के हाथ-पैर, कतर के एक फैसले से फिर से कंगाल होने की आई नौबत

13. कैटरिंग बिजनेस

गांव में शादी या अन्य कार्यक्रमों के दौरान कैटरिंग की मांग रहती है. अगर एक बार आपका बिजनेस चल गया तो ये एक लाभदायक बिजनेस बन सकता है.

14. इलेक्ट्रॉनिक रिपेयरिंग

फ्रिज, कूलर, टीवी, पंखा जैसे अन्य घरेलू उपकरणों की रिपेयरिंग की दुकान खोल सकते हैं. गांव में इसकी मांग ज्यादा रहती है.

15 RO वॉटर प्लांट

गांव में साफ पानी की मांग बनी रहती है, जहां पर साफ पानी की कमी है, वहां RO प्लांट लगाकर पानी की सप्लाई कर सकते हैं. इससे भी आपको कमाई अच्छी होगी.

16. DJ साउंड बिजनेस

गांव में शादी-पार्टी में DJ साउंट की मांग रहती है. इसमें आपको एक बार उपकरण खरीदना होगा, जिसके बाद कई समय तक कमाई कर सकते हैं. 

17. टेंट हाउस बिजनेस

DJ साउंड के साथ ही शादी और अन्य कार्यक्रमों के लिए टेंट, कुर्सियां और अन्य सामानों को किराये पर दिया जा सकता है. 

18. मछली पालन

मछ्ली पालन का बिजनेस शुरू किया जा सकता है. कम लागत में इसको बेचकर आप अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं.

19. मधुमक्खी पालन

शहद की मांग भी शहर और गांव दोनों जगह है, जिसकी वजह से मधुमक्खी पालन तेजी से लोकप्रिय हो रहा है. 

20. राइस मिल

आप धान उत्पादन  वाले इलाकों में राइस मिल लगाकर किसानों को प्रोसेंसिंग की सुविधा दे सकते हैं.

ध्यान रखें कुछ बातें

किसी भी बिजनेस को शुरू करने से पहले कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए. कभी भी निवेश करने से पहले ये देखें की इसकी मांग सबसे ज्यादा कहां पर है. आप अपने बजट और लोगों की मांग को देखते हुए ये बिजनेस शुरू कर सकते हैं. साथ ही बिजनेस शुरू करने से पहले कुछ जरूरी लाइसेंस की जानकारी भी जरूर लें. अगर थोड़ी मेहनत की जाए तो गांव में ये बिजनेस अच्छे चल सकते हैं, जिससे आपकी कमाई हो सकती है.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

30 लाख की सैलरी पर क्या 9 लाख इनकम टैक्स देना पड़ता है? जानिए नए टैक्स रिजीम में कैसे बचेंगे आपके पैसे

CBI Raid on Anil Ambani: 27000 करोड़ का बड़ा घोटाला, अनिल अंबानी की कंपनियों पर शिकंजा, 15 ठिकानों पर छापेमारी

8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग पर मंडराए संकट के बादल, इस नए सरकारी फैसले से कर्मचारियों और पेंशनर्स में मची खलबली

RBI Rule: अब अपनी ही संपत्ति दोबारा नहीं खरीद पाएंगे बैंक के कर्जदार, आरबीआई ने सख्त किया नियम

सुबह चलिए और रात तक घर वापस, रामनगर-देहरादून एक्सप्रेस के बारे में जानें, कहां-कहां रुकेगी ये ट्रेन, वक्त भी जानें

Samosa vs Burger: भारत के समोसे ने बर्गर को धोया, McDonald से दोगुना है हल्दीराम का मुनाफा, हर स्टोर कमाता है 20 करोड़

Leave a Comment