लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Amazon या फ्लिपकार्ट, सेल में कहां से खरीदें सामान? बेस्ट ऑफर्स जानिए

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आने वाले दिनों में नवरात्रि आने वाली है, जिसके बाद नवंबर में दीवाली और छठ जैसे बड़े त्योहार आएंगे तो जाहिर सी बात है कि लोग कुछ न कुछ नया सामान खरीदने के बारे में जरूर सोचते हैं. अगर आपको भी इलेक्ट्रॉनिक सामान, होम अप्लायंसेज खरीदने हैं तो ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट और अमेजन पर बड़ी फेस्टिव सेल शुरू होने वाली है.

इस सेल के दौरान आपको अच्छा-खास फायदा हो सकता है. अगर आपको भी अपने घर के लिए कुछ सामान खरीदना है तो पहले जान लीजिए, किस प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त ऑफर्स मिलेंगे और इस सेल में क्या-क्या सामान खरीदे जा सकते हैं.

क्या-क्या सामान मिलेंगे?

अमेजन की Great Indian Festival और फ्लिपकार्ट की Big Billion Days सेल में कई सारे सामान खरीदें जा सकते हैं, जैसे…

  • टीवी
  • लैपटॉप
  • मोबाइल
  • होम अप्लायंसेज
  • रोजमर्रा के सामान
  • स्मार्टफोन
  • स्मार्टवॉच
  • iPhone
  • फेशन
  • विंटर वियर
  • शूज
  • टैबलेट्स

इसके अलावा भी कई सारे सामान शामिल है. 

अमेजन पर किस तारीख से शुरू हो रही है सेल?

सबसे पहले बात करें हैं अमेजन की तो अगर आप इस सेल का लाभ उठाना चाहते हैं तो ये सेल कल से यानी 8 अक्टूबर से शुरू होने वाली है.  Amazon Great Indian Festival 2026 की शुरुआत 8 अक्टूबर से होगी. ऐसे में अब जानते हैं कि फ्लिपकार्ट पर सेल कब शुरू होगी.

फ्लिपकार्ट सेल कब शुरू होगी?

अब जानते हैं फ्लिपकार्ट की Big Billion Days 2026 सेल के बारे में तो ये सेल 9 अक्टूबर से शुरू होगी. यानी 9 अक्टूबर से आप इस सेल का लाभ उठा सकते हैं और अपनी जरूरत का सामान खरीद सकते हैं.

कहां मिलेंगे बेस्ट ऑफर्स?

बता दें कि इन दोनों ही शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग बैंक और पेमेंट ऑफर मिल रहे हैं.  अगर आपके पास Amazon Pay ICICI कार्ड या SBI कार्ड है तो आपको अमेजन पर खरीदारी करने पर ज्यादा फायदा हो सकता है. वहीं अगर आपके पास Flipcart Axis Bank Credit Card, ICICI Bank, Axis Bank का कार्ड है तो आपके फ्लिपकार्ट पर बेस्ट ऑफर मिल सकते हैं. आप अपनी जरूरत और बजट को देखते हुए दोनों ही प्लेटफॉर्म से शॉपिंग कर सकते हैं.   यानी इस सेल में आपको खास ऑफर मिलेंगे जैसे…

  • कैशबैक
  • पेमेंट ऐप के ऑफर
  • कूपन
  • एक्स्ट्रा डिस्काउंट
  • EMI ऑफर
  • बैंक कार्ड पर ऑफर

ध्यान दें, खरीदारी से पहले दोनों प्लेटफॉर्म पर रेट चेक करें और बैंक ऑफर, डिस्काउंट से जुड़ी चीजों को भी चेक करना न भूलें. वहीं सेल के दौरान अपने बजट और जरूरत को ध्यान में रखकर ही शॉपिंग करें. 

मुंबई एयरपोर्ट से शिफ्ट नहीं होंगी 265 इंटरनेशनल फ्लाइट्स, सरकार ने लगाई रोक

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment