लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अब सर्फ-साबुन भी महंगे, HUL ने Surf Excel, Rin और Wheel के बढ़ाए दाम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देश में महंगाई लगातार बढ़ रही है, खाने- पीने के सामानों के साथ ही रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले सामानों की कीमतों में भी लगातार इजाफा हो रहा है. हाल ही में हिंदुस्तान यूनिलीवर (HUL) ने अपने पॉपुलर डिटरजेंट ब्रांड व्हील, सर्फ एक्सेल और रिन के कई पैकेट के दाम अक्टूबर में फिर से बढ़ा दिए हैं.

कंपनी ने अलग-अलग प्रोडक्ट की कीमत में 2.2% से 7.1% तक की बढ़ोतरी कर दी है. खास बात ये है कि इनमें से कई प्रोडक्ट्स के दाम इस साल दूसरी, तीसरी या चौथी बार बढ़ाए गए हैं.

कितने बढ़े डिटरजेंट पाउडर के दाम?
कंपनी ने व्हील पाउडर की 1 किलो पैकेट की कीमत 90 रुपये से बढ़ाकर 93 रुपये कर दी है. वहीं 500 ग्राम का पैकेट 46 रुपये से बढ़कर 47 रुपये का कर दिया है. 

तो वहीं सर्फ एक्सेल ईजी वॉश का 1 किलो पैकेट अब 172 रुपये का हो गया है, जो पहले 167 रुपये का था. इसके साथ ही 500 ग्राम पैकेट की कीमत 85 रुपये से बढ़ाकर 87 रुपये कर दी गई है.

इसके अलावा रिन आला के 500ml के पैक की कीमत 90 रुपये से बढ़ाकर 95 रुपये कर दी है. रिन पाउडर का 1 किलो का पैकेट अब 123 रुपये का हो गया है. जो पहले 120 रुपये का था. वहीं 500 ग्राम पैकेट की कीमत 61 रुपये से बढ़ाकर 63 रुपये कर दी गई है.

कई बार बढ़ी हैं इस साल कीमतें
हालांकि ये कोई पहली बार नहीं है जब HUL ने अपने डिटरजेंट प्रोडक्ट्स की कीमतों में इजाफा किया है. इससे पहले कंपनी व्हील पाउडर की कीमत को 10 रुपये तक बढ़ा चुकी है. तो वहीं सर्फ एक्सेल की कीमतों में भी इस साल करीब 11 रुपये का इजाफा हुआ है. रिन की कीमतों में भी इस साल तेजी से इजाफा हुआ है.

जनता पर पड़ेगा असर
व्हील, रिन और सर्फ एक्सेल रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले डिटर्जेंट हैं. इसलिए इनकी कीमत बढ़ने का सीधा असर घर के मासिक बजट पर पड़ सकता है. खासकर उन परिवारों पर ज्यादा असर होगा जो नियमित रूप से बड़े पैक खरीदते हैं. इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में कपड़े धोने के सामान पर घर का खर्च थोड़ा और बढ़ सकता है.

क्यों बढ़ रहे बार-बार दाम?
बता दें कि डिटर्जेंट की कीमत बढ़ने की बड़ी वजह कच्चे माल और पैकेजिंग की बढ़ती लागत बताई जा रही है. उद्योग से जुड़े लोगों के मुताबिक, पाम ऑयल की कीमत करीब 20-30% तक बढ़ी है. इसके अलावा पैकेजिंग की लागत में भी करीब 50% तक बढ़ोतरी हुई है. कच्चे तेल की ऊंची कीमत और मिडिल ईस्ट में तनाव का भी लागत पर असर पड़ा है.

ये भी पढ़ें: चीनी की कीमतों को लेकर हालात गंभीर, पिछले साल से 20% हुई महंगी

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment