
पंकज त्रिपाठी की ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को फैंस भर-भरकर प्यार दे रहे हैं. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यूज मिले और बॉक्स ऑफिस पर भी धमाकेदार कलेक्शन कर रही है. छठे दिन भी फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने साढ़े 8 बजे तक 6.89 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं फिल्म को 9,077 शोज भी मिले. फिल्म को 26 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. इसी के साथ फिल्म ने 130 करोड़ का कलेक्शन क्रॉस कर लिया है. फिल्म ने साढ़े 8 बजे तक 132.24 करोड़ की कमाई कर ली है.
ये भी पढ़ें- ‘सारा अली खान ने लड़की को कुर्सी से गिरा दिया’, ऑरी ने किया खुलासा, बोले- इल्जाम मैंने अपने सिर लिया
जानें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन

फिल्म के हिंदी वर्जन ने 131.29 करोड़ की कमाई कर ली है. वहीं तेलुगू वर्जन ने 95 लाख की कमाई कर ली है. मालूम हो कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने 25 करोड़ से ओपनिंग की थी. पहले दिन फिल्म को 11,135 शोज मिले. दूसरे दिन फिल्म ने 32 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को दूसरे दिन 11.256 शोज मिले. तीसरे दिन फिल्म ने 36 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 11,344 शोज मिले. चौथे दिन फिल्म ने 16 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 10,570 शोज मिले. पांचवें दिन फिल्म ने 15.60 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 10,686 शोज मिले.
बता दें कि फिल्म ने 5 दिनों में दुनियाभर में 176.67 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म जिस हिसाब से कमा रही है, जल्द ही 200 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 27 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. वहीं फिल्म ने 5 दिनों में ग्रॉस 149.67 करोड़ और नेट 125.35 करोड़ की कमाई की है.
‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने इन फिल्मों को पछाड़ा
इसी के साथ फिल्म ने 2026 में रिलीज हुई अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ को पछाड़ दिया है. ‘भूत बंगला’ ने 6.15 करोड़ कमाए थे. वहीं ‘वेलकम टू द जंगल’ भी पीछे छूट गई है. ‘वेलकम टू द जंगल’ ने भी 6.15 करोड़ की कमाई की थी. वहीं शाहिद कपूर की फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने छठे दिन 5.25 करोड़ की कमाई की थी. इमरान हाश्मी की ‘आवारापन 2’ ने छठे दिन 6.75 करोड़ कमाए थे. ये फिल्म भी मिर्जापुर से मात खा गई है.
ये भी पढ़ें- 7851% प्रॉफिट से 300 करोड़ क्लब में एंट्री तक, डिवोशनल फिल्मों की बॉक्स ऑफिस पर धूम
फिल्म के डायरेक्टर गुरमीत सिंह है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी कालीन भैया के रोल में हैं. वहीं दिव्येंदु मुन्ना भैया के रोल में हैं. अली फल ने गुड्डू भैया का रोल निभाया है. इस बार रवि किशन और जीतेंद्र ने मिर्जापुर यूनिवर्स में एंट्री मार ली है. इसके अलावा रसिका दुग्गल ने भी अपने काम से इंप्रेस किया है. श्वेता त्रिपाठी, श्रिया पिलगांवर भी फिल्म का हिस्सा हैं. इन सभी एक्टर्स और कैरेक्टर्स को फैंस अच्छे से जानते हैं, बस इस बार बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिला है.
इससे पहले मिर्जापुर नाम से सीरीज रिलीज हुई. सीरीज के तीन पार्ट आ चुके हैं. तीनों पार्ट्स को बहुत सराहा गया. सीरीज को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं. सीरीज से ही फैन फॉलोइंग बनी और फिल्म तक कायम है.
