लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Twisha Sharma Case:घटना का रिक्रिएशन करने समर्थ को घर लेकर पहुंची Sit, परिजनों ने संचित की त्विषा की अस्थियां – Twisha Sharma Case: Sit Brings Samarth Home To Recreate The Incident, Family Collects Twisha’s Ashes

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा केस में बड़ा खुलासा हुआ है। त्विषा शर्मा का पति अधिवक्ता समर्थ सिंह दहेज हत्या का प्रकरण दर्ज होने की भनक लगते ही अपना मोबाइल घर पर छोड़कर किराए की टैक्सी से जबलपुर पहुंच गया था। जबलपुर में हाईप्रोफाइल लोगों के यहां शरण लिए हुए था। इतना ही नहीं उसने अपनी मां से बात करने के लिए अलग-अलग लोगों के मोबाइल का इस्तेमाल किया था, ताकि किसी को शक न हो सके। इतना ही नहीं वह त्विषा शर्मा के केस में उसके परिजन, पुलिस और सरकार क्या कर रही है, इसकी जानकारी वह लगातार टीवी चैनलों के माध्यम से प्राप्त कर रहा था। 

घटना का क्रिएशन

समर्थ सिंह के खिलाफ दहेज हत्या की जांच कर रही भोपाल पुलिस की एसआईटी सेामवार रात 8.30 बजे समर्थ सिंह को बागमुगालिया एक्सटेंशन स्थित उसके घर लेकर पहुंची, जहां घटना का पूरा रिक्रएशन किया गया। समर्थ सिंह पुलिस के वाहन से उतरने के बाद पूरी तरह से शांत रहा और घर के छत पर जाकर पुलिस को बताया कि कैसे त्विषा शर्मा को फंदे से उतरा और किस प्रकार उसे लेकर अस्पताल पहुंचा। हालांकि इस बीच वह वही दोहरा रहा था, जो पहले बयान दे चुका है। 

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: एसजी बोले- ऐसी घटना से अच्छा, हो जाए तलाक; सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी- निष्पक्ष जांच जरूरी

 




Twisha Sharma Case: SIT brings Samarth home to recreate the incident, family collects Twisha's ashes

त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में एसआईटी कर रही जांच
– फोटो : अमर उजाला


नौकर की कॉल डिटेल भी खंगाल रही पुलिस

पुलिस त्विषा शर्मा की सास, गिरिबाला सिंह, पति अधिवक्ता समर्थ सिंह के साथ उनके घर कार्य करने वाले नौकर के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि त्विषा शर्मा की 12 मई को रात मौत होने के बाद पूरी रात और 13 मई को दिन भर किन-किन लोगों से गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह ने संपर्क किया। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि किन लोगों ने त्विषा शर्मा के ससुराल वालों से उसकी मौत के बाद संपर्क किया है। 

ये भी पढ़ें-  Twisha Sharma Case: त्विषा की सास की अग्रिम जमानत पर सुनवाई अब 27 मई को, हाईकोर्ट से इस बात के लिए मिला समय

 


Twisha Sharma Case: SIT brings Samarth home to recreate the incident, family collects Twisha's ashes

त्विषा शर्मा को श्रद्धांजलि देने के लिए जलाई कैंडल
– फोटो : अमर उजाला


कैंडल जलाकर अर्पित की श्रद्धांजलि

सोमवार शाम को माता मंदिर के पास स्थित प्लेटिनम प्लाजा के सामने संस्कृति बचाओ मंच और हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के नेतृत्व में हिंदू समाज और ब्राह्मण समाज ने त्विषा शर्मा को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की है। 

सोमवार को चार घंटे तक हई पूछताछ

सोमवार को समर्थ सिंह से एसआईटी ने चार घंटे के करीब पूछताछ की और उसके और त्विषा शर्मा के शादी के बाद से पांच महीने में किन-किन बातों को लेकर विवाद या अनबन की स्थिति बनी, उसकी जानकारी ली। इसके साथ ही त्विषा शर्मा के परिजनों द्वारा लगाए गए आरोपों को लेकर पूछताछ की गई। पूरी पूछताछ में उसने मददगारों के नाम नहीं बताए, जिनकी मदद से उसने दस दिन तक फरारी काटी है। घटना का रिक्रिएशन किए जाने से पहले भोपाल पुलिस की टीम एक बार फिर गिरिबाला सिंह के घर पहुंची थी।  पुलिस सूत्रों के मुताबिक घटनास्थल से मिले कुछ संकेत अब तक की थ्योरी से पूरी तरह मेल नहीं खा रहे हैं, इसलिए हर एंगल से जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Twisha Sharma Case: पुलिस पूछताछ में पति समर्थ का चौंकाने वाला खुलासा, बताई दोनों के बीच की झगड़े की ठोस वजह

 


Twisha Sharma Case: SIT brings Samarth home to recreate the incident, family collects Twisha's ashes

त्विषा शर्मा की अस्थियां एकत्र करते परिजन
– फोटो : अमर उजाला


परिजनों से संचित की अस्थियां

सोमवार को दोपहर में त्विषा शर्मा के भाई और अन्य परिजन, रिश्तेदार भदभदा विश्रामघाट पहुंचे और त्विषा शर्मा की अस्थियों का संचय किया। बताया जाता है कि आने वाले दिनों में त्विषा शर्मा की अस्थियों को ऋषिकेश में विसर्जित किया जाएगा। परिजनों ने बताया कि त्विषा शर्मा को ऋषिकेश बहुत पसंद था, इसी कारण उसकी अस्थियों को वहीं गंगा नदी में प्रवाहित किया जाएगा।

 


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का राशिफल:मेष-वृषभ समेत इन 2 राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ – Today Prediction Horoscope Of 10 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

‘जेलेंस्की के विमान के पास पहुंचा ड्रोन’:नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे का दावा; क्या बनी रणनीति? – Volodymyr Zelenskyy Plane Drone Attack Norway Air Defence Ukraine

आज का शब्द:स्वन और महादेवी वर्मा की कविता- हुए शूल अक्षत मुझे धूलि चन्दन! – Aaj Ka Shabd Swan Mahadevi Verma Poem Hue Shool Akshat

एपल ने ‘आईफोन डुओ’ नाम से लॉन्च किया फोल्डेबल आईफोन: फोल्ड होने पर दिखता है पासपोर्ट जैसा; जानिए क्या है खास – Apple Unveils Foldable ‘iphone Duo’ Passport-style Design: Features & Specifications

महाराष्ट्र की सरकारी बिजली कंपनियों का नहीं होगा निजीकरण:महावितरण का आएगा आईपीओ? मुख्यमंत्री ने क्या बताया? – Maharashtra’s State-run Power Firms Won’t Be Privatised, Msedcl Share Sale In Offing: Fadnavis

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम:इस्माइली शिया समुदाय के सबसे बड़े आध्यात्मिक नेता भारत पहुंचे, क्यों खास है ये दौरा? – Ismail Shia Top Leader Prince Rahim Aga Khan V Arrives In India For Week-long Visit

Leave a Comment