लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम:इस्माइली शिया समुदाय के सबसे बड़े आध्यात्मिक नेता भारत पहुंचे, क्यों खास है ये दौरा? – Ismail Shia Top Leader Prince Rahim Aga Khan V Arrives In India For Week-long Visit

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

इस्माइली शिया मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम (आध्यात्मिक नेता) और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के अध्यक्ष प्रिंस रहीम आगा खान पंचम सात दिवसीय दौरे पर बुधवार को भारत पहुंचे। प्रिंस रहीम आगा खान पंचम, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन के निमंत्रण पर नई दिल्ली पहुंचे। विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा पोस्ट में कहा, ’50वें इमाम के रूप में पदभार संभालने के बाद पहली बार भारत आए महामहिम प्रिंस रहीम आगा खान पंचम का गर्मजोशी से स्वागत है। यह यात्रा सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण के क्षेत्र में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ जारी सहयोग की समीक्षा करने और विभिन्न विकास तथा सामुदायिक पहलों में सहयोग की संभावनाएं तलाशने का अवसर प्रदान करेगी।’

विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 15 सितंबर तक चलने वाले अपने दौरे के दौरान प्रिंस रहीम नई दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात करेंगे। इन बैठकों के अलावा प्रिंस रहीम अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद का दौरा भी करेंगे। इन शहरों में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क विभिन्न विकास और सामुदायिक पहलों से जुड़ा हुआ है।

प्रिंस रहीम को फरवरी 2025 में शिया इस्माइली मुसलमानों का 50वां वंशानुगत इमाम नियुक्त किया गया था। उनके पिता प्रिंस करीम अल-हुसैनी आगा खान चतुर्थ के निधन के बाद ऐतिहासिक शिया इमामी इस्माइली परंपरा के अनुसार उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई। अपने 1,400 वर्षों के इतिहास में इस्माइली समुदाय का नेतृत्व एक जीवित, वंशानुगत इमाम करते रहे हैं।

दुनिया के 35 से ज्यादा देशों में रहते हैं इस्माइली समुदाय के लोग

इस्माइली समुदाय 35 से अधिक देशों में रहता है और इसकी आबादी करीब 1.2 से 1.5 करोड़ बताई जाती है। प्रिंस रहीम आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क की कई एजेंसियों के बोर्ड में भी शामिल हैं। वह इंस्टीट्यूट ऑफ इस्माइली स्टडीज के कामकाज और इस्माइली समुदाय की सामाजिक प्रशासन से जुड़ी संस्थाओं की गतिविधियों पर भी करीबी नजर रखते रहे हैं। 

क्यों खास है ये दौरा?

प्रिंस रहीम का भारत दौरा आगा खान फाउंडेशन और भारत के बीच लंबे समय से चले आ रहे सहयोग की पृष्ठभूमि में हो रहा है। पिछले साल प्रिंस रहीम के पिता प्रिंस करीम आगा खान चतुर्थ का निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक दूरदर्शी व्यक्तित्व बताया था, जिन्होंने अपना पूरा जीवन सेवा और आध्यात्मिकता के लिए समर्पित कर दिया।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का शब्द:स्वन और महादेवी वर्मा की कविता- हुए शूल अक्षत मुझे धूलि चन्दन! – Aaj Ka Shabd Swan Mahadevi Verma Poem Hue Shool Akshat

एपल ने ‘आईफोन डुओ’ नाम से लॉन्च किया फोल्डेबल आईफोन: फोल्ड होने पर दिखता है पासपोर्ट जैसा; जानिए क्या है खास – Apple Unveils Foldable ‘iphone Duo’ Passport-style Design: Features & Specifications

महाराष्ट्र की सरकारी बिजली कंपनियों का नहीं होगा निजीकरण:महावितरण का आएगा आईपीओ? मुख्यमंत्री ने क्या बताया? – Maharashtra’s State-run Power Firms Won’t Be Privatised, Msedcl Share Sale In Offing: Fadnavis

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर संकट:20 साल बाद Iaea ने संयुक्त राष्ट्र भेजा मामला, चीन-रूस समेत तीन देश खिलाफ – Iaea Board Refers Iran To Un Security Council For The First Time In 20 Years

सत्य निकेतन पीजी हादसा:दीवार तोड़ी, बेसमेंट में भरा मलबा, इमारत में काम करवा रहे कॉन्ट्रैक्टर ने खोला राज – Satya Niketan Pg Incident Wall Demolished Debris Filled Basement Contractor Overseeing Work Reveals Details

एपल ने लॉन्च किए नए एयरपॉड्स 5: क्या नया मिला और भारत में कितनी है कीमत? यहां एक क्लिक में जानें सबकुछ – Apple Launches Airpods 5 H3 Chip, Anc Variants: Check India Price, Features & Upgrades

Leave a Comment