लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘जेलेंस्की के विमान के पास पहुंचा ड्रोन’:नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे का दावा; क्या बनी रणनीति? – Volodymyr Zelenskyy Plane Drone Attack Norway Air Defence Ukraine

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोरे ने बताया कि वह और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की देर रात तक साथ थे। दोनों ने यूक्रेन की हवाई सुरक्षा को मजबूत करने पर चर्चा की। स्टोर ने कहा कि यूक्रेन में लगातार हो रहे मिसाइल और ड्रोन हमलों से बचाव के लिए हवाई सुरक्षा जरूरी है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जब जेलेंस्की मोल्दोवा से उड़ान भर रहे थे, तब उनका विमान जब जेलेंस्की मोल्दोवा से उड़ान भर रहे थे, तब उनका विमान लगभग एक ड्रोन की चपेट में आने से बाल-बाल बचा। 

स्टोरे ने नॉर्वे के मीडिया से बातचीत में कहा, मैं और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की कल रात आधी रात के बाद तक साथ थे। हम इस बात पर चर्चा कर रहे थे कि यूक्रेन को हवाई सुरक्षा देने में कैसे मदद की जा सकती है। यूक्रेन में जो भयानक घटनाएं हो रही हैं, उनसे बचाव के लिए यह जरूरी है। वह आज सुबह मेरे कार्यालय में भी आए थे। उस समय वह फोन पर लगातार जानकारी ले रहे थे कि मिसाइल ने कहां हमला किया है।

उन्होंने कहा, दोनों देशों के उद्योग मिलकर यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यूक्रेन को सिर्फ हवाई सुरक्षा देना ही नहीं, बल्कि ऐसी व्यवस्था भी बनाई जा सके, जिससे यूक्रेन खुद हवाई सुरक्षा प्रणाली बना सके। जब जेलेंस्की मोल्दोवा से उड़ान भर रहे थे, तब उनका विमान लगभग एक ड्रोन की चपेट में आने से बचा।

प्रधानमंत्री स्टोरे ने आगे कहा, उन्हें (जेलेंस्की) समर्थन जुटाने के लिए अलग-अलग देशों की यात्रा करनी पड़ रही है। अब वह कनाडा जा रहे हैं। यहां हमारी दो अच्छी बैठकें हुईं। आज सुबह फिनलैंड के राष्ट्रपति और मैंने भी अपने कार्यालय में जेलेंस्की के साथ अलग से बैठक की।

रूस-यूक्रेन वार्ता फिर शुरू हो सकती है: मार्को रुबियो

उधर, अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच बातचीत फिर शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में आगे का रास्ता तय करने की कोशिश की जा सकती है। यह बात कीव और मॉस्को में हुई बातचीत के बाद सामने आई है।

रुबियो ने क्या उम्मीद जताई?

रgबियो ने कूटनीतिक कोशिशों को लेकर सावधानी से अपनी बात रखी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच फोन पर बात भी हुई है। रुबियो ने कोलंबिया के बैरनक्विला में पत्रकारों से कहा, मैं जरूरत से ज्यादा उम्मीद नहीं करना चाहता। लेकिन मैं निराश भी नहीं हूं। 

उन्होंने कहा कि अगले कुछ हफ्तों में आगे का रास्ता तैयार करने का मौका है। इससे बातचीत फिर शुरू हो सकती है और शायद दोनों पक्षों को मंजूर समाधान तक पहुंचने की कोशिश भी हो सकती है।

समझौते के लिए क्या जरूरी है?

रूबियो ने साफ कहा कि किसी भी समझौते के लिए रूस और यूक्रेन दोनों की सहमति जरूरी होगी। उन्होंने कहा, युद्ध खत्म करने के लिए दोनों पक्षों को इस पर सहमत होना होगा। रूबियो ने रूस-यूक्रेन युद्ध को मुश्किल बताया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से दोनों पक्ष समझौते के लिए ज्यादा रियायत देने को तैयार नहीं दिखे हैं। दोनों अपने-अपने रुख पर मजबूती से कायम हैं। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आज का राशिफल:मेष-वृषभ समेत इन 2 राशियों पर मेहरबान रहेंगे ग्रह, धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ – Today Prediction Horoscope Of 10 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:स्वन और महादेवी वर्मा की कविता- हुए शूल अक्षत मुझे धूलि चन्दन! – Aaj Ka Shabd Swan Mahadevi Verma Poem Hue Shool Akshat

एपल ने ‘आईफोन डुओ’ नाम से लॉन्च किया फोल्डेबल आईफोन: फोल्ड होने पर दिखता है पासपोर्ट जैसा; जानिए क्या है खास – Apple Unveils Foldable ‘iphone Duo’ Passport-style Design: Features & Specifications

महाराष्ट्र की सरकारी बिजली कंपनियों का नहीं होगा निजीकरण:महावितरण का आएगा आईपीओ? मुख्यमंत्री ने क्या बताया? – Maharashtra’s State-run Power Firms Won’t Be Privatised, Msedcl Share Sale In Offing: Fadnavis

प्रिंस रहीम आगा खान पंचम:इस्माइली शिया समुदाय के सबसे बड़े आध्यात्मिक नेता भारत पहुंचे, क्यों खास है ये दौरा? – Ismail Shia Top Leader Prince Rahim Aga Khan V Arrives In India For Week-long Visit

ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर संकट:20 साल बाद Iaea ने संयुक्त राष्ट्र भेजा मामला, चीन-रूस समेत तीन देश खिलाफ – Iaea Board Refers Iran To Un Security Council For The First Time In 20 Years

Leave a Comment