लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Dehradun:जमीनों में फर्जीवाड़ा कर ठगी, कांग्रेस पार्षद अमित गिरफ्तार, गैंगस्टर ने पार्षद सहित लिए कई नाम – Fraudulent Land Dealings Congress Councilor Amit Arrested Gangster Names Several Accomplices Including Council

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

जमीन बेचने के नाम पर पहाड़ के लोगों और फौजियों से धोखाधड़ी करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस पार्षद अमित भंडारी उर्फ दीपू को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जालसाज प्रदीप सकलानी और उसका साथी अजय सजवाण शुक्रवार को गिरफ्तार हो चुके हैं। इनके खिलाफ पिछले साल अक्तूबर में 30 लाख रुपये ठगने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज हुई थी। सकलानी के खिलाफ पहले से 27 प्राथमिकियां दर्ज हैं। एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रदीप सकलानी ने पूछताछ में पार्षद अमित भंडारी, पत्रकार हेम भट्ट व अमजद खान, शौकत अली का नाम लिया था।

इन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। अमित भंडारी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पत्रकार हेम भट्ट को हिरासत में लेने पर सोशल मीडिया में कई तरह की बातें भी हुईं। बता दें कि पिछले साल 15 अक्तूबर को सहस्रधारा रोड निवासी विक्रम सिंह ने रायपुर पुलिस को शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि वह एक जमीन खरीदना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने टिहरी गढ़वाल के सत्यों सकलाना निवासी प्रदीप सकलानी और राजेंद्र नगर निवासी अभय कुमार से संपर्क किया था। इनके साथ मालदेवता निवासी अजय सजवाण भी था। इन्होंने मालदेवता क्षेत्र में एक जमीन को अपना बताते हुए सौदा किया जिसकी एवज में उनसे 30 लाख रुपये लिए।

जांच की गई तो पता चला कि इस जमीन के साथ इन तीनों का ही कोई ताल्लुक नहीं है। इस पर जब उन्होंने अपनी धनराशि वापस मांगी तो उन्हें चेक दिए गए। ये चेक भी बाउंस हो गए। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की तो आरोपी पकड़ में नहीं आ रहे थे। इस पर प्रदीप सकलानी का आपराधिक इतिहास पता किया गया तो 27 प्राथमिकियां पहले से ही उस पर दर्ज थीं। आरोपी पर 20 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया। 

इसके लिए एक विशेष टीम गठित की गई और शुक्रवार को प्रदीप सकलानी और अजय सजवाण को गिरफ्तार कर लिया गया था। पहाड़ के भोले-भाले लोगों विशेषकर फौजियों या अन्य राज्यों में रहने वाले उत्तराखंड मूल के व्यक्तियों को स्वंय के भी पहाड़ी मूल का होने और उन्हें देहरादून में सस्ते दामों में जमीन दिलवाने का प्रलोभन देता है। उन्हें किसी अन्य की भूमि को दिखाते हुए उसे अपनी या अपने किसी परिचित की बताकर बेचने की एवज में उनसे मोटी धनराशी लेकर धोखाधड़ी करता था। आरोपी के खिलाफ नेहरू कॉलोनी में तीन प्राथमिकियां दर्ज हैं जो कि तीन करोड़ रुपये की ठगी से संबंधित हैं।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मौसम अपडेट:दिल्ली एनसीआर में आज फिर बरसे बदरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, कई इलाकों में जाम और जलभराव – Weather Turned Pleasant Again Today Due To Rain In Delhi-ncr

भारत में खुला मर्सिडीज-बेंज का पहला ‘स्टूडियो’:यह सामान्य डीलरशिप से कितना अलग है? – Mercedes-benz Opens First Studio In Gurugram; Unveils Amg Gt Xx Concept And Launches Amg F1 E-bikes

धोखेबाज निकली भूमिका:65 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, फिर खुला पहली शादी का राज; पति को दिया था ये भरोसा – Wife Deception Spent 65 Lakh To Send Wife To Canada Then Secret Of Her First Marriage Revealed

बिहार में Ias अधिकारियों का फेरबदल:गुंजन सिंह बनीं सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक, और कौन-कौन अधिकारी कहां गए? – Reshuffle Of Ias Officers In Bihar: Gunjan Singh Appointed Director Of Information And Public Relations

हनुमान अंश:50 साल पहले रिलीज हुई इस मूवी से क्यों हो रही तुलना? नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म ने किया जादू – How Hanuman Ansh Mirrors 1975 Film Jai Santoshi Maa With Rs 72 Crore Box Office Run

शिक्षक दिवस:देश के 21 उच्च शिक्षा-पॉलिटेक्निक शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत – Teachers’ Day 2026: 21 Outstanding Educators To Receive National Awards From President Murmu

Leave a Comment