लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Pakistan Politics: PoK चुनाव में बड़ा विवाद! पाक मंत्री की पार्टी ने आतंकी संगठन से जुड़े दल से किया गठबंधन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में शरणार्थी सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए पाकिस्तान के केंद्रीय संचार मंत्री अलीम खान की पार्टी इश्तेकाम पाकिस्तान पार्टी (IPP) ने आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा की राजनीतिक विंग पाकिस्तान मरकज़ी मुस्लिम लीग के साथ गठबंधन किया है. गठबंधन के तहत लश्कर-ए-तैयबा की राजनीतिक विंग पाकिस्तानी शहबाज शरीफ की सरकार में संचार मंत्री अलीम खान की पार्टी को लाहौर की दो कथित शरणार्थी आरक्षित सीटों पर समर्थन देगी. इसके बदले में लश्कर ए तैयबा को इश्तेकाम पाकिस्तान पार्टी POK की सीटों पर समर्थन देगी, जिसे लश्कर अपनी अन्य जम्मू कश्मीर यूनाइटेड मूवमेंट (JKUM) के नाम से लड़ रही है.

लाहौर में भी गठबंधन का ऐलान लश्कर- ए-तैयबा की राजनीतिक विंग का लाहौर का महासचिव और अमेरिका की तरफ से घोषित आतंकी हमीद उल हसन और इश्तेकाम पाकिस्तान पार्टी (IPP) के पंजाब प्रांत के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री राणा नज़ीर अहमद खान ने किया.इसमें लश्कर की राजनीतिक विंग का राष्ट्रीय महासचिव खालिद नाइक गुज्जर और लाहौर जिले में IPP का प्रमुख मलिक जमान नसीब भी शामिल था.

ये भी पढ़ें: ईरान में कुछ बड़ा होने वाला है? अमेरिकी हमलों के बीच भारत ने अपने नागरिकों से कहा- तुरंत छोड़ दें देश

POK में  42 दिन से चल रहे प्रदर्शन

POK में पिछले 42 दिन से चल रहे प्रदर्शन में प्रदर्शनकारियों की प्रमुख मांग 12 कथित शरणार्थी सीटों को हटाने की है, जिस पर ISI अपनी खासम खास नेताओं और आतंकियों को मुख्यधारा में लाने के लिए सांसद बनाती है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतंकी हमीद हसन गुज्जर ने प्रदर्शनकारियों की 12 कथित शरणार्थी सीट रद्द करने की मांग का विरोध किया और केंद्रीय संचार मंत्री अलीम खान का धन्यवाद करते हुए कहा कि अलीम खान ने कश्मीर के मामले पर बहुत मदद की है.

पाकिस्तान की सरकार में किसकी भागीदारी?

सूत्रों के मुताबिक सिर्फ 4 सांसदों वाली पार्टी इश्तेकाम पाकिस्तान पार्टी (IPP) के प्रमुख को पाकिस्तान की शहबाज शरीफ वाली केंद्र सरकार में मंत्री ISI ने बनवाया था. क्यूंकि अरबपति कारोबारी अलीम खान ISI के प्रोजेक्ट्स में उसकी पैसे से मदद करता था. ऐसे में जिस तरह से आतंकी हमीद उल हसन ने भी अलीम खान की कश्मीर पर मदद का धन्यवाद कहा है. ऐसे में सूत्रों के मुताबिक ये धन्यवाद अलीम खान तरफ से दी जाने वाली ISI की फंडिंग का था, जो लौट कर लश्कर ए तैयबा के पास आती है. 

ये भी पढ़ें: Iran Earthquake: भूकंप के तेज झटके से कांपी ईरान की धरती! रिक्टर स्केल पर मापी गई 5.5 की तीव्रता

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले – ‘इजरायल के PM को…’

भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?

अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- ‘हॉर्मुज से 900…’

अमेरिकी हमले से दहल उठा ईरान, चाबहार से हॉर्मुज तक भीषण धमाके, लगातार 9वीं रात हुआ अटैक

Leave a Comment