लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिहार में Ias अधिकारियों का फेरबदल:गुंजन सिंह बनीं सूचना एवं जनसंपर्क निदेशक, और कौन-कौन अधिकारी कहां गए? – Reshuffle Of Ias Officers In Bihar: Gunjan Singh Appointed Director Of Information And Public Relations

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार सरकार ने कई भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार रात को इन आईएसएस अधिकारियों के कार्यभार में फेरबदल की अधिसूचना जारी कर दी है। इनमें कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देने के साथ कई पदों का अतिरिक्त प्रभार भी बदला गया है। 2020 बैच की आईएएस अधिकारी गुंजन सिंह को निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग और प्रबंध निदेशक, बिहार राज्य संवाद समिति का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। 

 

नवीन कुमार को बियाडा का अतिरिक्त प्रभार

2011 बैच के आईएएस अधिकारी और मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग के विशेष सचिव नवीन कुमार, जो सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रभारी सचिव और बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे हैं, अब अगले आदेश तक बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार (बियाडा) के प्रबंध निदेशक का भी अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। वहीं, उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार को बियाडा के एमडी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।

 

विवेक रंजन मैत्रेय बने निदेशक, खेल

2017 बैच के आईएएस अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय को अपर सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के पद से स्थानांतरित कर अगले आदेश तक निदेशक, खेल के पद पर पदस्थापित किया गया है। इसके साथ ही राज्य परिवहन आयुक्त आरिफ अहसन निदेशक, खेल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त हो जाएंगे।

 

अनिल कुमार को भवन निर्माण निगम की जिम्मेदारी

2017 बैच के आईएएस अधिकारी अनिल कुमार को निदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क के पद से स्थानांतरित करते हुए बिहार राज्य भवन निर्माण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक की जिम्मेदारी दी गई है। वह वर्तमान में बिहार राज्य संवाद समिति के प्रबंध निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे।

 

अभिषेक पलासिया बने शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम के एमडी

2020 बैच के आईएएस अधिकारी अभिषेक पलासिया को पथ निर्माण विभाग के संयुक्त सचिव पद से स्थानांतरित कर बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के पद पर पदस्थापित किया गया है। वह अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इसके अलावा 2020 बैच के IAS अधिकारी श्रीकान्त कुण्डलिक खाण्डेकर, जो मुख्यमंत्री सचिवालय में संयुक्त सचिव हैं, अगले आदेश तक संयुक्त सचिव, उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मौसम अपडेट:दिल्ली एनसीआर में आज फिर बरसे बदरा, झमाझम बारिश से मौसम हुआ खुशनुमा, कई इलाकों में जाम और जलभराव – Weather Turned Pleasant Again Today Due To Rain In Delhi-ncr

भारत में खुला मर्सिडीज-बेंज का पहला ‘स्टूडियो’:यह सामान्य डीलरशिप से कितना अलग है? – Mercedes-benz Opens First Studio In Gurugram; Unveils Amg Gt Xx Concept And Launches Amg F1 E-bikes

धोखेबाज निकली भूमिका:65 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, फिर खुला पहली शादी का राज; पति को दिया था ये भरोसा – Wife Deception Spent 65 Lakh To Send Wife To Canada Then Secret Of Her First Marriage Revealed

हनुमान अंश:50 साल पहले रिलीज हुई इस मूवी से क्यों हो रही तुलना? नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म ने किया जादू – How Hanuman Ansh Mirrors 1975 Film Jai Santoshi Maa With Rs 72 Crore Box Office Run

शिक्षक दिवस:देश के 21 उच्च शिक्षा-पॉलिटेक्निक शिक्षकों को मिलेगा राष्ट्रीय सम्मान, राष्ट्रपति करेंगी पुरस्कृत – Teachers’ Day 2026: 21 Outstanding Educators To Receive National Awards From President Murmu

1967 से हर पांच साल में बदलती रही सत्ता:2007 में टूट गई थी रवायत; अब आप के सामने इतिहास दोहराने की चुनौती – Punjab Assembly Election 2027 Voters In Punjab Have Given A Chance To A New Government Every Five Years

Leave a Comment