लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हीरामंडी को पूरे हुए 2 साल, जश्न में डूबे मेकर्स, संजय लीला भंसाली बोले- क्रेज नहीं हुआ कम

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


मशहूर फिल्म निर्माता ‘संजय लीला भंसाली’ की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए सीरीज की यादों को फिर से ताजा किया है.

संजय लीला भंसाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरीज के कुछ खास सीन्स वीडियो पोस्ट किए. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘इन नजारों में जो ठहरा वो वक्त के साथ मिटा नहीं, दो साल बाद भी हीरामंडी नजरों से उतरकर दिल में तो बसी है. फिल्म ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ ने रिलीज के 2 साल पूरे हो चूके हैं.’

यह भी पढे़: 8 साल में दीं 6 मूवीज, यहां देखें टीवी से बॉलीवुड में आईं राधिका मदान का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड

‘हीरामंडी’ भंसाली का एक ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है, जिसे उन्होंने भव्य अंदाज में नेटफ्लिक्स पर पेश किया था. ये सीरीज अपनी शानदार सिनेमेटोग्राफी, भव्य सेट डिजाइन, भारी-भरकम वेशभूषा और दमदार संगीत के लिए काफी सराही गई. आजादी से पहले के लाहौर की बैकग्राउंड  पर आधारित यह कहानी तवायफों की जिंदगी, उनके संघर्ष, सम्मान और सामाजिक बदलावों को गहराई से दिखाती है भंसाली ने जिस बारीकी से इस सीरीज को बनाया है, वह इसे बार-बार देखने लायक बनाता है.

सीरीज की कहानी 1940 के दशक में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौर में सेट की गई है, जहां सत्ता, प्रेम, राजनीति और विद्रोह जैसे पहलुओं को एक साथ दिखाया गया है. इस कहानी की शरुआत में मल्लिका जान (मनीषा कोइराला) और फरीदन (सोनाक्षी सिन्हा) के बीच चल रहे शक्ति संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके साथ ही तवायफों के ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ बदलते रुख को भी प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है.

इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, संजीदा शेख, फरदीन खान, शेखर सुमन और ताहा शाह बदुशा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं.

रिलीज के दो साल बाद भी ‘हीरामंडी’ के किरदारों और इसके दृश्यों को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा बनी हुई है. सोशल मीडिया पर आज भी मल्लिका जान और फरीदन जैसे किरदारों को लेकर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करते हैं. वहीं, दर्शक अब संजय लीला भंसाली के अगले बड़े प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढे़: ‘अनुपमा’ से मिली पॉपुलैरिटी बनी निधि शाह के लिए मुसीबत? एक्ट्रेस ने कहा-‘कहीं न कहीं वो..’





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 1:’द ओडिसी’ की भारत में दमदार शुरुआत, आते ही लूटा बॉक्स ऑफिस, बनी साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड ओपनिंग फिल्म

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘द ओडिसी’ ने ‘धमाल 4’ की कर दी छुट्टी! चौपट हुई ‘अल्फा’ से ‘वेलकम टू द जंगल’, जानें- कलेक्शन

‘बंटवारा 1947’ से पहले बड़े पर्दे पर दहाड़ते नजर आएंगे सनी देओल, री रिलीज हो रही एक्टर की तीन ब्लॉकबस्टर फिल्में, नोट कर लें तारीख!

Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी ‘देऊल बंद 2’ हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन

Rajesh Khanna Death Anniversary: 55 साल बाद भी नहीं टूटा राजेश खन्ना का ये रिकॉर्ड, लगातार 3 साल तक किया था बॉक्स ऑफिस पर राज

आमिर खान की तीसरी शादी से नाराज लॉरेंस बिश्नोई गैंग, एक्टर को दी धमकी, लिखा- ‘सांसें दबा लेंगे,’ जांच में जुटी पुलिस

Leave a Comment