मशहूर फिल्म निर्माता ‘संजय लीला भंसाली’ की वेब सीरीज ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ ने रिलीज के दो साल पूरे कर लिए हैं. इस खास मौके पर मेकर्स ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए सीरीज की यादों को फिर से ताजा किया है.
संजय लीला भंसाली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सीरीज के कुछ खास सीन्स वीडियो पोस्ट किए. इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, ‘इन नजारों में जो ठहरा वो वक्त के साथ मिटा नहीं, दो साल बाद भी हीरामंडी नजरों से उतरकर दिल में तो बसी है. फिल्म ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ ने रिलीज के 2 साल पूरे हो चूके हैं.’
यह भी पढे़: 8 साल में दीं 6 मूवीज, यहां देखें टीवी से बॉलीवुड में आईं राधिका मदान का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड
‘हीरामंडी’ भंसाली का एक ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है, जिसे उन्होंने भव्य अंदाज में नेटफ्लिक्स पर पेश किया था. ये सीरीज अपनी शानदार सिनेमेटोग्राफी, भव्य सेट डिजाइन, भारी-भरकम वेशभूषा और दमदार संगीत के लिए काफी सराही गई. आजादी से पहले के लाहौर की बैकग्राउंड पर आधारित यह कहानी तवायफों की जिंदगी, उनके संघर्ष, सम्मान और सामाजिक बदलावों को गहराई से दिखाती है भंसाली ने जिस बारीकी से इस सीरीज को बनाया है, वह इसे बार-बार देखने लायक बनाता है.
सीरीज की कहानी 1940 के दशक में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौर में सेट की गई है, जहां सत्ता, प्रेम, राजनीति और विद्रोह जैसे पहलुओं को एक साथ दिखाया गया है. इस कहानी की शरुआत में मल्लिका जान (मनीषा कोइराला) और फरीदन (सोनाक्षी सिन्हा) के बीच चल रहे शक्ति संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके साथ ही तवायफों के ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ बदलते रुख को भी प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है.
इस सीरीज में मनीषा कोइराला, सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल, संजीदा शेख, फरदीन खान, शेखर सुमन और ताहा शाह बदुशा जैसे कलाकारों ने अहम भूमिकाएं निभाई थीं.
रिलीज के दो साल बाद भी ‘हीरामंडी’ के किरदारों और इसके दृश्यों को लेकर दर्शकों के बीच चर्चा बनी हुई है. सोशल मीडिया पर आज भी मल्लिका जान और फरीदन जैसे किरदारों को लेकर फैंस अपनी प्रतिक्रियाएं साझा करते हैं. वहीं, दर्शक अब संजय लीला भंसाली के अगले बड़े प्रोजेक्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढे़: ‘अनुपमा’ से मिली पॉपुलैरिटी बनी निधि शाह के लिए मुसीबत? एक्ट्रेस ने कहा-‘कहीं न कहीं वो..’

