लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Sc:सुप्रीम कोर्ट पहुंचा Ips अजय पाल शर्मा की तैनाती का मामला; जनहित याचिका में मांग- तुरंत बंगाल से हटाएं – Plea Filed In Supreme Court To Oust Up Singham Ips Ajay Pal Sharma From West Bengal Poll Duty

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल गरमा गया है। राज्य में पुलिस पर्यवेक्षक के तौर पर तैनात उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अजय पाल शर्मा को तत्काल हटाने की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता ने उन पर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया को बाधित करने और राजनीतिक उम्मीदवारों को अनुचित रूप से प्रभावित करने का आरोप लगाया है।

याचिकाकर्ता ने मंगलवार देर रात संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत यह याचिका दायर की है। इसमें आरोप लगाया गया है कि अजय पाल शर्मा ने चुनाव आयोग के पर्यवेक्षक के तौर पर आवश्यक तटस्थता का त्याग कर दिया है। शर्मा को यूपी में “एनकाउंटर स्पेशलिस्ट” के तौर पर अपनी पहचान के कारण “सिंघम ऑफ यूपी” उपनाम से भी जाना जाता है। 

ये भी पढ़ें: Bengal Election Voting Live: पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण का मतदान, 142 सीटों पर भाजपा-टीएमसी में सीधी टक्कर

आईपीएस अधिकारी पर लगाए गए क्या आरोप?

याचिका में कहा गया है कि दक्षिण 24 परगना में पदभार संभालने के बाद से, शर्मा ने धमकाने वाले कृत्यों और अनुचित प्रभाव का इस्तेमाल किया है। याचिका में कहा गया है कि उन्होंने खास तौर से राजनीतिक उम्मीदवारों को निशाना बनाते हुए ये सब किया है।

याचिका में क्या-क्या कहा गया?

याचिका में तर्क दिया गया है कि शर्मा की उपस्थिति चुनावी माहौल को दूषित कर रही है। इसके साथ ही बंगाल विधानसभा चुनाव की निष्पक्षता में जनता के विश्वास को कम कर रही है। इसमें कहा गया है कि ऐसे आचरण से पर्यवेक्षकों की तैनाती का मूल उद्देश्य कमजोर होता है, जिनसे चुनावी प्रक्रिया की अखंडता बनाए रखने के लिए तटस्थ सांविधानिक पदाधिकारियों के रूप में कार्य करने की अपेक्षा की जाती है।

ये भी पढ़ें: Ground Report: चुप रहने वाला कोलकाता बोल रहा, हुगली सुन रही; आज का सूरज क्या बदलेगा बंगाल का रक्तचरित्र?

जनहित याचिका में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों का हवाला देते हुए कहा गया है कि पर्यवेक्षकों को स्वतंत्र रूप से चुनावों की निगरानी करने और लोकतांत्रिक मानदंडों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए नियुक्त किया जाता है। याचिकाकर्ता ने शीर्ष अदालत से इस मामले का संज्ञान लेने और चल रही चुनावी प्रक्रिया की निष्पक्षता की रक्षा के लिए आवश्यक निर्देश जारी करने का आग्रह किया है।

बंगाल में दूसरे चरण के लिए मतदान आज

बंगाल विधानसभा चुनावों के दूसरे और अंतिम चरण में 142 निर्वाचन क्षेत्रों में आज यानी 29 अप्रैल को मतदान होना है। पहले चरण में राज्य में 93.2% मतदान दर्ज किया गया था, जो एक रिकॉर्ड तोड़ आंकड़ा है। इन आंकड़ों को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और भाजपा दोनों ही अपनी निर्णायक बढ़त का दावा कर रहे हैं। 

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पीएम ई-ड्राइव योजना से देश में आई इलेक्ट्रिक क्रांति:मंत्रालय ने बताया- 26.5 लाख से अधिक Ev की बिक्री दर्ज – Pm E-drive Scheme Drives Ev Revolution: Over 26.5 Lakh Electric Vehicles Supported, Says Govt

Anthropic India Plan:भारत में ही रहेगा एआई डाटा; एंथ्रोपिक की साझेदारी की योजना में क्या, किसे मिलेगा लाभ? – Anthropic India Plan Ai Data To Remain Within India What Is Partnership Plan Who Will Get Benefit Know Details

Supreme Court:खाली सीटों पर उपचुनाव कब और कैसे, चुनाव आयोग की दलीलें क्या? समयसीमा पर 22 सितंबर को अहम सुनवाई – Supreme Court To Hear Interpretation Of Section 151a On Bypoll Timeline On September 22

Sir Deadline Extended:दिल्ली में एसआईआर की समय सीमा फिर बढ़ी, अब 17 अगस्त तक चलेगा बूथ स्तर पर घर-घर सत्यापन – Sir Deadline Extended Again In Delhi

कर्नाटक में सियासी खींचतान:cm शिवकुमार ने मांगा विधान परिषद के सभापति का इस्तीफा, होरट्टी ने क्या दिया जवाब? – Karnataka Legislative Council: Cm Dk Shivakumar Asked For Resignation, Horatti To Consult Opposition

Crisil:fy27 में 7-9% बढ़ेगा संगठित सेकंड हैंड कार बाजार! पहली बार कार खरीदने वाले बनेंगे सबसे बड़े ग्राहक – Used-car Market Growth: Fy27 Volumes Set To Rise 7-9%, Cross 7 Million Units, Says Crisil

Leave a Comment