लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘कैमरा बंद करो…’ पैपराजी ने कार में बैठी मौनी रॉय पर किया zoom तो भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- मुझे कभी क्लिक मत करना

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस मौनी रॉय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे है, जिसमें वो पैपराजी पर भड़कती नजर रही हैं.  हाल ही में एक्ट्रेस को एक रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया. इस दौरान पैपराजी ने उन्हें चारों ओर से घेर लिया और लगातार वीडियो बनाने लगे. इससे मौनी रॉय नाराज हो गईं. उन्होंने पैपराजी से वीडियो रिकॉर्डिंग रोकने की अपील की.

मौनी रॉय का पैपराजी पर फूटा गुस्सा
मौनी रॉय को रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया, इस दौरान वो ब्लैक ड्रेस और नो-मेकअप लुक में बेहद स्टाइलिश नजर आईं. मौनी के साथ उनकी दोस्त और एक्ट्रेस अनुषा दांडेकर भी दिखाई दीं. हालांकि, रेस्टोरेंट से बाहर निकलते मौनी रॉय का पैपराजी पर गुस्सा फूट गया. पैपराजी ने उन्हें फोटो और वीडियो के लिए चारों ओर से घेर लिया. शुरुआत में वो सीधे अपनी कार की ओर बढ़ीं.

कार में बैठने के बाद मौनी ने बार-बार पैपराजी से ‘बंद करो’ कहते हुए वीडियो रिकॉर्डिंग रोकने की अपील की. लगातार फिल्माए जाने से वो परेशान और नाराज दिखाई दीं. उन्होंने अपना चेहरा घुमा लिया और सिर पकड़ कर बैठ गईं. अब उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

ये भी पढ़ेंः Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना बटोरा मुनाफा?

‘मेरी तस्वीरें या वीडियो कभी मत बनाइए’
इतना ही नहीं, मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी पोस्ट की है. जिसमें उन्होंने पैप्स से अपील की कि उन्हें ना कैप्चर करें. उन्होंने लिखा, ‘मेरी तस्वीरें या वीडियो कभी मत बनाइए. मैंने लंबे समय से आपको नहीं बुलाया है और आगे भी कभी नहीं बुलाऊंगी. मैं हमेशा आप सभी का सम्मान करती रहूंगी, लेकिन चाहती हूं कि आप मुझे कभी भी कवर न करें. अगर अगली बार मेरी तस्वीरें या वीडियो सामने आएं, तो ये मत समझिएगा कि मैंने पैपराजी को बुलाया था. मैं बिल्कुल नहीं चाहती कि आप मेरी फोटोग्राफी या वीडियोग्राफी करें. प्लीज, अब ऐसा कभी मत कीजिए. आप सभी के लिए मेरा प्यार और सम्मान हमेशा रहेगा.’

कैमरा बंद करो...' पैपराजी ने कार में बैठी मौनी रॉय पर किया zoom तो भड़कीं एक्ट्रेस, कहा- मुझे कभी क्लिक मत करना

बता दें, हाल के दिनों में कई एक्ट्रेसेस पैपराजी के लगातार वीडियो बनाने के तरीके पर नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा भी पैप्स पर नाराज होती दिखीं. आकांक्षा रंजन की वेडिंग रिसेप्शन  में उन्होंने तब तक कार में बैठने से इनकार कर दिया, जब तक फोटोग्राफर्स वहां से हट नहीं गए और वीडियो बनाना बंद नहीं किया.

इसके अलावा नेहा धूपिया ने भी एक अवॉर्ड फंक्शन के बाद पैपराजी को फटकार लगाई थी. उन्होंने बैक शॉट्स लेने से पैप्स पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘हम बार-बार यही बात कहते-कहते थक गए हैं. बैग उठाकर या पीछे-पीछे चलते हुए वीडियो बनाना अब बंद कर दीजिए.’ हाल ही में जरीन खान का भी एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने पैप्स की जमकर क्लास लगाई थी.

ये भी पढ़ेंः Film City में IAS तुकाराम मुंढे का खौफ, सेट पर कैटरिंग के लिए कड़े नियम लागू

मौनी रॉय का वर्कफ्रंट
वर्कफ्रंट की बात करें तो मौनी रॉय हाल ही में वरुण धवन की फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ और वेब सीरीज ‘अब होगा हिसाब’ में नजर आई थीं. इसके अलावा वो मधुर भंडारकर की फिल्म ‘द वाइव्स’ में दिखाई देंगी. इसके अलावा, मौनी चिरंजीवी की तेलुगु फिल्म ‘विश्वंभरा’ का भी हिस्सा हैं.

पर्सनल लाइफ को लेकर भी मौनी रॉय चर्चा में हैं. चार साल की शादी के बाद उनका और सूरज नांबियार का तलाक हो चुका है. मई में, दोनों ने इंस्टाग्राम पर एक साझा बयान जारी करके अपने तलाक का ऐलान किया.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Welcome To The Jungle BO Day 19: ‘वेलकम टू द जंगल’ की कमाई में तीसरे मंगलवार आई मामूली तेजी, जानें- 19 दिनों में कितना कमाया मुनाफा?

ऐश्वर्या राय की स्टंट डबल ने याद किया ‘रावण’ का खतरनाक स्टंट, बोलीं- 30 मिनट तक चट्टान पर लटकी रही

‘मेरी बहनों-बेटी की शादी हिंदू से हुई’, ‘लव जिहाद’ के आरोपों पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘गौरी का नहीं हुआ है धर्म परिवर्तन’

जल्द आने वाला है ‘भागम भाग 2’ का फर्स्ट लुक? परेश रावल और राज शांडिल्य ने दिया बड़ा हिंट

Tuesday Box Office: मंगलवार को ‘धमाल 4’ ने किया बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, लाखों में सिमटी ‘अल्फा’, जानें- ‘वेलकम टू द जंगल’ का कलेक्शन

Salman Khan की Maatrubhumi फिर टली? रिलीज़ डेट को लेकर आई बड़ी खबर

Leave a Comment