बीरू वाल्मीकि हत्याकांड और हर्ष एनकाउंटर के बाद लगातार सुर्खियों में चल रहे करनाल के विधायक जगमोहन आनंद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली है। डाक के द्वारा गैंग के एरिया कमांडर बलबीर सिंह के नाम से उनके घर पर पत्र पहुंचा है जिसमें विधायक और उनके बेटे को गोलियों से छलनी करने की धमकी दी गई है।
इसके साथ ही पंजाबी समुदाय की बेटियों के लिए भी अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया है। विधायक ने सीएम को पत्र लिख मामले में अति शीघ्र कार्रवाई की मांग की है, सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

