लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अभ्यर्थियों की बात मान गई सरकार :bpsc Tre-4 में एकल परीक्षा का एलान; सीएम सम्राट चौधरी ने क्या बताया? – Student Protest Candidates Regarding Single-stage Exam For Bpsc Tre Bssc Si Recruitment Dilip Kumar.

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पटना में BPSC TRE-4, BSSC, दारोगा-सिपाही, 70वीं BPSC समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सुधार की मांग को लेकर गर्दनीबाग में कई दिनों से अभ्यर्थियों का धरना जारी है। गुरुवार को छात्र नेता दिलीप कुमार ने कुछ अभ्यर्थियों के साथ जिला प्रशासन के अधिकारियों से मुलाकात की। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि सरकार अभ्यर्थियों की कई मांगों पर सहमति देने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि खास तौर पर BPSC TRE-4 में एकल (सिंगल) परीक्षा की मांग पर सहमति बन गई है और इसकी आधिकारिक घोषणा जल्द की जा सकती है। दिलीप कुमार ने बताया कि बैठक में अभ्यर्थियों की ओर से उठाए गए सभी प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। इनमें TRE-4, BSSC, दारोगा-सिपाही, 70वीं BPSC, बेल्ट्रॉन और लाइब्रेरियन भर्ती से जुड़े मामले शामिल हैं। उन्होंने दावा किया कि शाम तक शिक्षा सचिव या मुख्यमंत्री कार्यालय स्तर पर बातचीत के बाद स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।

इस वर्ष की TRE-4 परीक्षा एक ही चरण में आयोजित की जाएगी-सीएम

मुख्यमंत्री चौधरी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, “सरकार शुरू से ही छात्रों की मांगों को लेकर गंभीर रही है। उन्होंने लिखा कि अब यह निर्णय लिया गया है कि इस वर्ष की TRE-4 परीक्षा एक ही चरण में आयोजित की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने इसके अलावा कई अन्य महत्वपूर्ण निर्णय भी लिए हैं। विभिन्न परीक्षाओं में सुधार के लिए सुझाव देने के उद्देश्य से परीक्षा सुधार विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है। पटना हाईकोर्ट के मौजूदा न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली यह समिति विभिन्न परीक्षाओं से संबंधित छात्रों की शिकायतों को भी सुनेगी। उन्होंने यह भी बताया कि छात्रों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए सरकार ने ‘विद्यार्थी सहायता पोर्टल’ और ‘विद्यार्थी सहायता शिविर’ कार्यक्रम शुरू किया है।

 

TRE-4 में एकल परीक्षा पर सहमति का दावा

दिलीप कुमार के अनुसार, BPSC TRE-4 में एकल परीक्षा आयोजित करने की मांग पर सहमति बन गई है। उन्होंने कहा कि सरकार या BPSC की ओर से इसकी आधिकारिक घोषणा गुरुवार शाम तक किए जाने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी कहा कि ‘एक अभ्यर्थी-एक परिणाम’ की मांग पर भी सहमति बनने की संभावना है।

 

संविदा वेटेज और नेगेटिव मार्किंग पर भी चर्चा

बैठक में BSSC और अन्य भर्तियों में संविदा कर्मियों को दिए जाने वाले वेटेज तथा नेगेटिव मार्किंग के मुद्दे पर भी चर्चा हुई। दिलीप कुमार ने कहा कि संविदा वेटेज हटाने पर विचार किया जा रहा है। पहले से संविदा पर कार्यरत लोगों के लिए बीच का रास्ता निकालने की बात कही गई है। उन्होंने कहा कि दारोगा, सिपाही और BSSC जैसी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा नई बहाली को लेकर भी अधिकारियों के साथ चर्चा हुई है।



लाइब्रेरियन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की बात भी सामने आई है। छात्र नेता ने दावा किया कि 1275 दारोगा भर्ती और 70वीं BPSC परीक्षा में कथित धांधली एवं गड़बड़ी के आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित करने पर भी सहमति बनी है। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की ओर से उठाए गए इन मामलों को गंभीरता से लिया गया है।

 

AE/SDEO परीक्षा और बेल्ट्रॉन की सेकेंड लिस्ट

दिलीप कुमार के मुताबिक, AE/SDEO परीक्षा की तारीख BPSC की ओर से जल्द जारी की जाएगी। वहीं बेल्ट्रॉन की सेकेंड लिस्ट जारी करने के लिए भी पत्र भेजे जाने की बात कही गई है। इसके अलावा BPSC, दारोगा और सिपाही भर्ती का वार्षिक परीक्षा कैलेंडर जारी करने पर भी सहमति बनने का दावा किया गया है।

 

लिखित घोषणा तक आंदोलन जारी रहेगा

आंदोलन समाप्त करने के सवाल पर दिलीप कुमार ने स्पष्ट कहा कि जब तक सरकार या संबंधित विभाग की ओर से लिखित अथवा आधिकारिक घोषणा नहीं होती, तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुवार शाम शिक्षा सचिव या मुख्यमंत्री कार्यालय से होने वाली बातचीत के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बैठक में जिलाधिकारी और एसएसपी भी मौजूद थे।

 

पत्नी पर लगे आरोपों पर बोले दिलीप कुमार

अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिलीप कुमार ने कहा कि उन्होंने खुद जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि उनकी पत्नी का 70वीं BPSC परीक्षा में किसी तरह का सेटिंग या अनियमितता से संबंध है तो उसकी भी जांच करा ली जाए।

 

CGL-4/CDP को लेकर भी दिया स्पष्टीकरण

CGL-4 में CDP लागू किए जाने के सवाल पर दिलीप कुमार ने कहा कि CDP लागू हुआ ही नहीं था, बल्कि यह केवल एक प्रस्ताव था। उन्होंने दावा किया कि परीक्षा पुराने पाठ्यक्रम के अनुसार एकल परीक्षा के रूप में ही आयोजित की जाएगी।हालांकि, इन सभी मांगों पर अंतिम स्थिति सरकार या संबंधित आयोग की आधिकारिक घोषणा के बाद ही स्पष्ट होगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रक्षाबंधन से पहले भाई-बहन की मौत:लाचार मां विदेश से नहीं आ सकी पंजाब, वीडियो पर देखा बच्चों का अंतिम संस्कार – Brother And Sister Die Of Snakebite In Punjab

यूपी:इस जिले में बनी देश की पहली ‘शेर’ राइफल, वजन कम, दोगुनी रेंज, ज्यादा घातक; 1 मिनट में करती इतनी फायरिंग – Up Country First Rifle Manufactured District Lighter Double Range And More Lethal Cap

‘भाई… अगले जन्म में तुम मेरी बड़ी बहन बनना’; सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने शेयर कीं रक्षाबंधन की यादें – Late Actor Sushant Singh Rajput Sister Shweta Cherishes Raksha Bandhan Festival Memories

राहुल गांधी जाएंगे कर्नाटक:नागेंद्र के इस्तीफे पर पार्टी लेगी फैसला; सीएम शिवकुमार भाजपा पर क्यों हुए हमलावर? – Nepal Floods: Death Toll Reaches 359, Over 1,000 Missing, Including 178 Indians From 32 Countries

भागवत का अमेरिका दौरा:आरएसएस प्रमुख के कार्यक्रम से पहले विवाद, आयोजक समूह का एक्स अकाउंट क्यों हुआ निलंबित? – Mohan Bhagwat New York Event: Ahead Forum X Account Suspended Amid Rss Controversy

एसएंडपी ने बरकरार रखी भारत की ‘बीबीबी’ रेटिंग:विकास दर इस साल रह सकती है 6.6%; जानिए क्या हैं इसके मायने – S&p Affirms India’s ‘bbb’ Sovereign Rating On Robust Growth And Policy Stability; Forecasts Fy27 Gdp At 6.6%

Leave a Comment