अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किए। इसमें ओंटारियो झील का नाम बदलकर ‘लेक अमेरिका’ करने की बात है। ट्रंप ने कहा कि यह बदलाव तुरंत लागू होगा। रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी।
व्हाइट हाउस के अधिकारी ने क्या कहा?
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि इस आदेश में अमेरिकी गृह मंत्रालय और उसके सचिव डग बर्गम को नाम बदलने के लिए जरूरी कदम उठाने को कहा गया है।
कहां स्थित है यह झील?
ओंटारियो झील उत्तरी अमेरिका की पांच बड़ी झीलों में से एक है। यह झील कनाडा के ओंटारियो प्रांत और अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य दोनों से लगी हुई है।
ये भी पढ़ें: नेपाल त्रासदी: हाथों में अपनों की तस्वीर, आंखों में उम्मीद; प्रत्यक्षदर्शियों ने सुनाई तबाही की दर्दनाक कहानी
कनाडा से तनाव के बीच लिया फैसला
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के कार्यालय ने इस मामले पर पर तत्काल कोई टिप्पणी नहीं की।पिछले हफ्ते अमेरिका और कनाडा के बीच व्यापार वार्ता टूट गई थी। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर वार्ता बिगाड़ने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के बीच तीन दिन तक लगातार और गंभीर बातचीत हुई थी।

