लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

शांति की उम्मीदें खत्म:यूक्रेन पर रूसी ड्रोन-मिसाइलों की चौतरफा मार, ट्रंप की सारी कोशिशें नाकाम – Russia Ukraine War Air Strikes Escalation Zelenskyy Putin Glide Bomb Chinese Ship Odessa Attack Yermak Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब बेहद खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। रूसी सेना ने यूक्रेन के आठ राज्यों को निशाना बनाकर रातभर भीषण ड्रोन और मिसाइल हमला किया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोमवार को बताया कि इस ताजा हवाई हमले में रूस ने 524 विनाशकारी ड्रोन और 22 बैलिस्टिक व क्रूज मिसाइलें दागीं। इस भारी गोलाबारी में 24 से अधिक नागरिक घायल हुए हैं, जिनमें तीन बच्चे भी शामिल हैं। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, मध्य यूक्रेन का निप्रो शहर और उसके आसपास का इलाका इस हमले से सबसे ज्यादा दहला है।

पिछले दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोनों देशों से संघर्षविराम की अपील की थी। ट्रंप ने जेलेंस्की और पुतिन से युद्ध रोकने को कहा था, लेकिन इसका कोई असर नहीं दिखा। अमेरिकी प्रयासों के बावजूद शांति समझौते के कोई संकेत नहीं हैं। पिछले सप्ताह भी रूस ने कीव में एक बहुमंजिला इमारत को मलबे में तब्दील कर दिया था, जहां 24 लोगों की मौत हो गई थी।

यूक्रेन ने रूस के आर्थिक ठिकानों को बनाया निशाना

युद्ध के चार साल से अधिक समय में यूक्रेन ने अपनी लंबी दूरी की मारक क्षमता को काफी मजबूत किया है। यूक्रेन अब रूस के तेल ठिकानों और अंदरूनी हिस्सों को निशाना बना रहा है। रविवार को यूक्रेन ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया। इसमें मॉस्को के पास तीन लोगों सहित कुल चार लोग मारे गए। रूसी रक्षा मंत्रालय का दावा है कि उन्होंने 24 घंटों में 1,000 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए या जाम किए, जिनमें से 80 मॉस्को की तरफ बढ़ रहे थे।

इसी बीच, यूक्रेन के रक्षा मंत्री मायखाइलो फेडोरोव ने एक बड़ा एलान किया है। यूक्रेन ने अपना पहला स्वदेशी ग्लाइड बम विकसित कर लिया है। इस बम में 250 किलोग्राम का वॉरहेड लगा है। यह अग्रिम मोर्चे से दर्जनों किलोमीटर पीछे बने बंकरों और कमांड पोस्ट को नष्ट करने में सक्षम है। यूक्रेनी पायलट इस समय युद्ध की वास्तविक स्थितियों में इसका प्रशिक्षण ले रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Russia-Ukraine War: ‘एक-दूसरे से नफरत करते हैं जेलेंस्की-पुतिन’, ट्रंप का दावा- रूस-यूक्रेन समझौता बहुत करीब

जेलेंस्की को दिखा बड़ा बदलाव

राष्ट्रपति जेलेंस्की का मानना है कि उनकी लंबी दूरी की मारक क्षमता ने युद्ध की पूरी तस्वीर बदल दी है। दुनिया का नजरिया भी अब बदल रहा है। दूसरी ओर, रूसी रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उन्होंने यूक्रेन के हथियार कारखानों, ऊर्जा केंद्रों और बंदरगाहों पर सटीक मिसाइल हमले किए हैं और उनके सभी लक्ष्य पूरे हुए हैं। इन लगातार हमलों से यूक्रेन की वायु रक्षा प्रणाली पर भारी दबाव है। इस तनाव के बीच, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन इस सप्ताह बीजिंग में चीनी नेता शी जिनपिंग से मिलने वाले हैं। लेकिन इस दौरे से ठीक पहले, यूक्रेन की नौसेना ने दावा किया है कि ओडेसा के पास ब्लैक सी में एक रूसी ड्रोन ने चीन के स्वामित्व वाले मालवाहक जहाज को निशाना बनाया है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Jana Nayagan Box Office:’जन नायकन’ का भौकाल कायम; विजय की फिल्म ने सातवें दिन इतने करोड़ का किया कलेक्शन – Jana Nayagan Day 7 Box Office Collection Vijay Prakash Raj Bobby Deol Pooja Hegde Movie 1st Wednesday Earning

E20 Petrol:क्या ई20 पेट्रोल से इंजन खराब होने पर मिलेगा बीमा क्लेम? जानें नियम और क्या है विशेषज्ञों की राय – Does Motor Insurance Cover E20 Petrol Engine Damage? Insurance Rules And Claims Explained

Pok पर भारत का दो टूक संदेश:अमेरिकी अखबार की हेडलाइन ‘पाकिस्तानी कश्मीर’ पर जताई आपत्ति, साफ किया अपना रुख – India Rejects ‘pakistani Kashmir’ Term, Says Only Pakistan-occupied Kashmir Exists

यूपी:परमाणु व रासायनिक हमलों के खतरों पर लखनऊ में होगा शोध, कमांड अस्पताल बनेगा केंद्र; जानिए डिटेल – Up: Research On The Dangers Of Nuclear And Chemical Attacks Will Be Conducted In Lucknow

Parth Pawar Engaged:अजित पवार के बेटे पार्थ की हुई सगाई, पत्रकार कायनात दारा बनेंगी जीवनसाथी; कब होगी शादी? – Parth Pawar Engagement Ajit Pawar Son Engaged To Journalist Kaiynaat Dara When Is The Wedding?

राजा रघुवंशी हत्याकांड:सोनम ने किया आत्मसमर्पण, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की थी जमानत; न्यायिक हिरासत में भेजी गई – Raja-raghuvanshi-murder-case-sonam-raghuvanshi-surrenders-meghalaya-court-after-supreme-court-bail-cancelled

Leave a Comment