लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘भारतीय होने पर गर्व’:पीएम मोदी के साथ किन्हें देखकर गदगद हुए रवि शास्त्री? कहा- ऐसा दृश्य पहले कभी नहीं देखा – Brics Summit: Ravi Shastri Hails Pm Modi, Praise Historic Diplomatic Moment With Vladimir Putin And Xi Jinping

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

नई दिल्ली में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के बीच पूर्व भारतीय क्रिकेटर और मशहूर कमेंटेटर रवि शास्त्री का एक सोशल मीडिया पोस्ट चर्चा में आ गया है। शास्त्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की एक साथ तस्वीर साझा करते हुए इसे भारत के लिए गर्व का पल बताया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति के इस दृश्य की जमकर तारीफ की और प्रधानमंत्री मोदी को लेकर खास संदेश लिखा।




BRICS Summit: Ravi Shastri Hails PM Modi, Praise Historic Diplomatic Moment With Vladimir Putin and Xi Jinping

पीएम मोदी की रवि शास्त्री ने की तारीफ
– फोटो : ANI


एक फ्रेम में पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 12 और 13 सितंबर को भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान भारत मंडपम में प्रधानमंत्री मोदी ने पुतिन और जिनपिंग के साथ पौधारोपण भी किया। इसी तस्वीर को रवि शास्त्री ने अपने एक्स अकाउंट पर साझा किया। तस्वीर के साथ शास्त्री ने लिखा, ‘एक भारतीय होने के नाते मैंने इससे पहले कभी इतना गर्व महसूस नहीं किया। राष्ट्रपति पुतिन, राष्ट्रपति शी और हमारे शानदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मां भारती की धरती पर एक साथ। अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का ऐसा नजारा पहले कभी नहीं देखा। सलाम है मोदी जी।’ शास्त्री की इस पोस्ट को प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ के तौर पर देखा जा रहा है। क्रिकेट के मैदान से संन्यास लेने के बाद भी शास्त्री भारतीय खेल जगत की प्रमुख आवाज बने हुए हैं।

 


BRICS Summit: Ravi Shastri Hails PM Modi, Praise Historic Diplomatic Moment With Vladimir Putin and Xi Jinping

पीएम मोदी की रवि शास्त्री ने की तारीफ
– फोटो : ANI


आज कई देशों के नेताओं से मिलेंगे पीएम मोदी

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के अंतिम दिन प्रधानमंत्री मोदी कई देशों के नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे। इनमें दक्षिण अफ्रीका, कजाखस्तान, फिलीपींस, मिस्र, बुरुंडी, युगांडा और नाइजीरिया के नेता शामिल हैं। प्रधानमंत्री मोदी दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा से भी मुलाकात करेंगे। दक्षिण अफ्रीका ब्रिक्स का प्रमुख सदस्य है। रामफोसा ने शनिवार को ‘समावेशी वैश्विक शासन और बहुपक्षवाद को मजबूत करना’ विषय पर आयोजित सत्र में हिस्सा लिया था।


BRICS Summit: Ravi Shastri Hails PM Modi, Praise Historic Diplomatic Moment With Vladimir Putin and Xi Jinping

पीएम मोदी की रवि शास्त्री ने की तारीफ
– फोटो : ANI


नई दिल्ली घोषणा पर बनी सहमति

शिखर सम्मेलन के दौरान ब्रिक्स नेताओं ने शनिवार को नई दिल्ली घोषणा 2026 को सर्वसम्मति से स्वीकार किया। प्रधानमंत्री मोदी ने इसे ऐसे ब्रिक्स का प्रतिबिंब बताया, जिसकी पहुंच ज्यादा व्यापक और उद्देश्य ज्यादा मजबूत हैं। फिलहाल ब्रिक्स में 11 सदस्य देश शामिल हैं। इनमें ब्राजील, चीन, मिस्र, इथियोपिया, भारत, इंडोनेशिया, ईरान, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और यूएई शामिल हैं। इसके अलावा समूह के 10 साझेदार देश हैं।


BRICS Summit: Ravi Shastri Hails PM Modi, Praise Historic Diplomatic Moment With Vladimir Putin and Xi Jinping

पीएम मोदी की रवि शास्त्री ने की तारीफ
– फोटो : ANI


क्रिकेट से कूटनीति तक शास्त्री की चर्चा

रवि शास्त्री ने अपने क्रिकेट करियर में भारत के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे खेले। इसके बाद वह भारतीय टीम के मुख्य कोच और कमेंटेटर के तौर पर भी लंबे समय तक सक्रिय रहे हैं। क्रिकेट से जुड़े रहने वाले शास्त्री का यह पोस्ट अब ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के संदर्भ में सुर्खियां बटोर रहा है।




Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम एशिया:होर्मुज में ईरानी जहाज को बनाया निशाना, एक की मौत-तीन घायल; अमेरिका की चुप्पी से बढ़ा सस्पेंस – Iranian Commercial Ship Struck Near Strait Of Hormuz, Several Killed And Many Injured Updates

ब्रिक्स समिट 2026:मलयेशिया के पीएम से नाश्ते की टेबल पर मिले राहुल गांधी और प्रियंका, जानें किस पर हुई बात? – Rahul Gandhi Met Malaysian Pm Anwar Ibrahim Meeting Took Place Over Breakfast With Priyanka Also Present

त्योहारों से दो महीने पहले ही ट्रेनों में ‘नो रूम’:कैसे 4 मिनट में फुल हो रहीं सीटें? स्पेशल ट्रेनों से ही आस – Indian Railway Trains Booking Shown Full Before Two Months Of Festival Here Is Why

रिकॉर्ड:एजबेस्टन में पहली बार हुआ ऐसा! जो रूट ने रच दिया इतिहास; किस मामले में की कैलिस और पोंटिंग की बराबरी? – Joe Root Creates History At Edgbaston, Joins Jacques Kallis And Ricky Ponting In Elite List

महाराष्ट्र:एक छात्र को पढ़ाने के लिए रोज 5 किमी पैदल चलते हैं शिक्षक, घने जंगल के बीच निभा रहे अपना वादा – Teacher Walks 5 Km Through Dense Forest Every Day To Teach One Student

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड:इंग्लिश और लॉजिकल रीजनिंग में खुद को परखें छात्र, जीतने वालों को मिलेंगे 21,000 तक – Amar Ujala National Olympiad: Test Your English And Logical Reasoning Skills, Win Up To ₹21,000

Leave a Comment