लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Zomato पर खाना ऑर्डर करना हुआ और महंगा, कैश पेमेंट पर लगेगा एक्स्ट्रा चार्ज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अगर आप भी Zomato से खाना ऑर्डर करते समय ऑनलाइन पेमेंट के बजाय कैश में पेमेंट करना पसंद करते हैं, तो अब आपको इसके लिए ज्यादा रकम देने पड़ सकते हैं. कंपनी ने कैश ऑन डिलीवरी यानी CoD से ऑर्डर करने वाले ग्राहकों से एक्स्ट्रा चार्ज लेना शुरू कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह चार्ज काम से कम 5 रुपए है, जबकि कुछ जगहों पर यह रकम करीब 20 रुपये तक पहुंच रही है. ऐसे में आइए जानते हैं Zomato के इस नए चार्ज से जुड़ी खास बातें.

कैश ऑन डिलीवरी पर कितना लगेगा चार्ज?

Zomato ने Cosh on Delivery (CoD) वाले कुछ ऑर्डर पर एक्स्ट्रा चार्ज लेना शुरू किया है. कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इस चार्ज की जानकारी शेयर की है.इस चार्ज की शुरुआती कीमत काम से कम 5 रुपए बताया जा रहा है. वहीं कुछ ग्राहकों के मुताबिक, अलग-अलग जगहों पर यह चार्ज करीब 20 रुपए है. यानी ऑनलाइन पेमेंट के बजाय कैश में पेमेंट करना अब आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है. 

इस राज्य में सस्ते होंगे फिल्मों के टिकट, हाई कोर्ट ने रद्द किया टैक्स

खाने के ऑर्डर पर पहले से लगते हैं ये चार्ज

Zomato से खाना ऑर्डर करते समय सिर्फ खाने की कीमत ही नहीं चुकानी पड़ सकती है, बल्कि ऑर्डर के हिसाब से कई दूसरे चार्ज भी बिल में जुड़ सकते हैं. 

  • डिलीवरी चार्ज
  • प्लेटफॉर्म फीस
  • खाने के सामान पर GST
  • डिलीवरी पार्टनर फीस पर GST
  • प्लेटफॉर्म फीस पर GST
  • रेस्टोरेंट पैकिंग चार्ज
  • कैश ऑन डिलीवरी का एक्स्ट्रा चार्ज 

Zomato ने पहले भी बढ़ाई थी प्लेटफॉर्म फीस

दरअसल, Zomato ने अपनी कमाई बढ़ाने के लिए इस साल मार्च में प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ोतरी की थी. यह चार्ज 12.50 रुपए से बढ़ाकर 14.90 रुपए कर दिया गया था. फिलहाल कंपनी के मोबाइल ऐप पर मौजूदा जानकारी के मुताबिक, प्लेटफॉर्म फीस 14.99 रुपये (GST को छोड़कर) दिखाई जा रही है.

Swiggy और Zepto पर क्या है हाल?

Zomato के मुकाबले Swiggy ने अभी तक कैश ऑन डिलीवरी ऑर्डर के लिए अलग से ऐसा चार्ज लगाने की शुरुआत नहीं की है. वहीं, क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म Zepto पे भी कुछ ग्राहकों ने कैश पेमेंट वाले ऑर्डर पर 25 रुपये तक अतिरिक्त चार्ज जोड़ने का आरोप लगाया है. हालांकि, इस नए CoD चार्ज को लेकर Zomato की तरफ से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. 

फुल Fastag सिस्टम से देश को मिलेंगे 25000 करोड़, टोल बूथ पर नितिन गडकरी

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment