Vaibhav Sooryavanshi, IPL 2026 Final: वैभव सूर्यवंशी की टीम राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के दूसरे क्वालीफायर में हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था. इसके बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच फाइनल मुकाबला तय हुआ. वैभव इस खिताबी मुकाबले को देखने के लिए अहमदाबाद पहुंच चुके हैं. अब सवाल यह है कि फाइनल में वैभव शुभमन गिल या विराट कोहली में से किसे सपोर्ट करेंगे? इसका जवाब मैच के दौरान ही मिल सकता है.
फाइनल मैच शाम को 7:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले के आधे घंटे पहले 7 बजे टॉस होगा. देखना दिलचस्प होगा कि क्या इस बार आरसीबी फिर से खिताब जीतने में कामयाब होती है या नहीं. बेंगलुरु ने पिछले सीजन पहली बार ट्रॉफी जीती थी.
एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
बता दें कि वैभव को अहमदाबाद एयरपोर्ट पर देखा गया. 14 साल के वैभव हाफ टी-शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आए. वह बेहद ही सिंपल लुक में दिखे. इस दौरान उनके चेहरे पर मुस्कान भी दिखाई दी.
Ahmedabad, Gujarat: Cricketer Vaibhav Suryavanshi arrived in Ahmedabad to watch the IPL final, as excitement builds ahead of the RCB vs GT match pic.twitter.com/BmHVQEsW3q
— IANS (@ians_india) May 31, 2026
वैभव के सिर पर ऑरेंज कैप
फिलहाल वैभव सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजाए हुए हैं. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की औसत और 237.31 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 776 रन बना लिए हैं. लिस्ट में गुजरात के कप्तान शुभमन गिल 722 रनों के साथ दूसरे पायदान पर हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या गिल ऑरेंज कैप अपने सिर पर सजा पाते हैं या नहीं.
वैभव सूर्यवंशी का आईपीएल करियर
वैभव ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 23 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 23 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 44.69 की औसत और 228.95 के शानदार स्ट्राइक रेट से 228.95 रन बना लिए हैं. इस दौरान वैभव के बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 103 रनों का रहा. बताते चलें कि वैभव ने 2025 में आईपीएल डेब्यू किया था. उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था.
यह भी पढ़ें: ‘टी20, वनडे और टेस्ट, मुझे हर फॉर्मेट में…’, फाइनल से पहले शुभमन गिल का बड़ा बयान; जानें क्या कहा
