लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी 2026:क्या एक ही दिन पड़ेंगे दोनों पर्व? पूरी जानकारी से दूर करें कन्फ्यूजन – Hartalika Teej 2026 And Ganesh Chaturthi 2026 Date Shubh Muhurat

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी हिंदू धर्म के प्रमुख पर्वों में शामिल हैं। हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से निर्जला व्रत रखती हैं। वहीं गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है। आमतौर पर गणेश चतुर्थी, हरतालिका तीज के अगले दिन आती है। हालांकि, साल 2026 में पंचांग की तिथियों के कारण दोनों पर्व एक ही दिन मनाए जाएंगे। तृतीया और चतुर्थी तिथि के एक ही तारीख पर पड़ने की वजह से यह विशेष संयोग बन रहा है। आइए जानते हैं इस साल हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी कब मनाई जाएगी और दोनों पर्वों की पूजा के लिए शुभ समय क्या रहेगा।





Hartalika teej 2026 and ganesh chaturthi 2026 date shubh muhurat

14 सितंबर को एक साथ मनेंगे दोनों पर्व
– फोटो : Amar Ujala


14 सितंबर को एक साथ मनेंगे दोनों पर्व

वर्ष 2026 में हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व 14 सितंबर, सोमवार को मनाया जाएगा। पंचांग के अनुसार, इस दिन तृतीया तिथि सुबह 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगी और इसके बाद चतुर्थी तिथि शुरू हो जाएगी। सूर्योदय के समय तृतीया तिथि होने के कारण हरतालिका तीज का व्रत 14 सितंबर को रखना उचित माना जा रहा है।

इसी दिन सुबह 7 बजकर 6 मिनट के बाद चतुर्थी तिथि का आरंभ होगा। भगवान गणेश का जन्म चतुर्थी तिथि के मध्याह्न काल में माना जाता है। इसलिए गणेश चतुर्थी का पर्व भी इसी तारीख को मनाया जाएगा। गणपति पूजा के लिए मध्याह्न काल को विशेष महत्व दिया जाता है और इस वर्ष यह शुभ समय 14 सितंबर को ही उपलब्ध रहेगा।


Hartalika teej 2026 and ganesh chaturthi 2026 date shubh muhurat

हरतालिका तीज 2026 का शुभ मुहूर्त
– फोटो : Instagram


हरतालिका तीज 2026 का शुभ मुहूर्त

14 सितंबर को हरतालिका तीज की पूजा के लिए सुबह 6 बजकर 5 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक का समय शुभ रहेगा। इस अवधि में पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। यदि किसी कारणवश इस समय पूजा करना संभव न हो, तो शाम के समय प्रदोष काल में भी भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जा सकती है।


Hartalika teej 2026 and ganesh chaturthi 2026 date shubh muhurat

गणेश चतुर्थी 2026 की पूजा का समय
– फोटो : freepik


गणेश चतुर्थी 2026 की पूजा का समय

पूजा मुहूर्त: गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करने और पूजा-अर्चना के लिए सुबह 11 बजकर 2 मिनट से दोपहर 1 बजकर 31 मिनट तक का शुभ समय रहेगा। भक्त इसी अवधि में गणपति बप्पा की स्थापना कर विधिपूर्वक पूजा कर सकते हैं।

चंद्रोदय: धार्मिक मान्यता के अनुसार गणेश चतुर्थी के दिन चंद्रमा का दर्शन नहीं करना चाहिए। 14 सितंबर को सुबह 9 बजकर 6 मिनट से रात 8 बजकर 4 मिनट तक चंद्र दर्शन वर्जित रहेगा।

चतुर्थी तिथि: पंचांग के अनुसार चतुर्थी तिथि 14 सितंबर को सुबह 7 बजकर 6 मिनट से शुरू होकर 15 सितंबर को सुबह 7 बजकर 44 मिनट तक रहेगी। 


Hartalika teej 2026 and ganesh chaturthi 2026 date shubh muhurat

गणेश चतुर्थी 2026
– फोटो : freepik


गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाला गणेशोत्सव 10 दिनों तक चलता है। वर्ष 2026 में इसका समापन 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति विसर्जन के साथ होगा।

गणेश चतुर्थी 2026: कब मनाया जाएगा गणपति बप्पा का जन्मदिन? जानें शुभ मुहूर्त, भद्रा काल और चंद्रोदय का समय

पितृ पक्ष 2026: सितंबर में कब से शुरू होंगे श्राद्ध? जानें डेट और सर्वपितृ अमावस्या तक श्राद्ध की तिथियां

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।


Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

इतने दिनों से कहां गायब थे हार्दिक पांड्या?:अब किया खुलासा, इंस्टाग्राम पर माहिका संग डालीं रोमांटिक तस्वीरें – Hardik Pandya Returns To Social Media After 15 Weeks, Shares Romantic Photos With Mahieka

20 साल का सफर और 11 देशों का दम:क्या दिल्ली में हो रहा ब्रिक्स शिखर सम्मेलन बदल देगा वैश्विक व्यापार का खाका? – India Hosts 18th Expanded Brics Summit In Delhi: Xi Jinping Expected, Focus On Trade, Ai

‘टीम में न जज्बा है, न लड़ने का दम’:पाकिस्तान क्रिकेट पर बरसे एबी डिविलियर्स, क्यों लगाई लताड़ और क्या बोले? – Ab De Villiers Slams Pakistan Cricket, Says Team Lacks Guts, Fight And Character

आशा भोसले जयंती:गाने के अलावा ताई के पास था यह टैलेंट, रिहर्सल के बीच लता दीदी पर क्यों चिल्लाईं? – Asha Bhosle 93rd Birth Anniversary Know About Singer Famous Songs Personal And Professional Life Unknown Facts

पंजाब में नशे पर सवाल पूछना मना है?:जनसभा में चुप कराने से आहत व्यक्ति ने दी जान, क्या है पूरा मामला – Questions About Drug Menace In Punjab Man Takes His Own Life After Being Silenced At A Public Meeting In Dirba

करोड़पति बहू ने कराया ससुर का कत्ल:तकिया से मुंह दबा दिखाना था हार्ट अटैक, फिर इसलिए चाकू से गोदा; नया खुलासा – Kanpur Murder Case Daughter-in-law Arrested In Medicine Traders Murder Plan To Smother Him With Pillow

Leave a Comment