लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘वेलकम टू द जंगल’ के बाद आगे क्या? अब इन फिल्मों से गर्दा उड़ाएंगे अक्षय कुमार, एक में बनेंगे विलेन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


Akshay Kumar Upcoming Movies: बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ 26 जून को रिलीज हो चुकी है. इस मल्टीस्टारर फिल्म को मिला जुला रिस्पॉन्स मिला है. आइए अब ये जानते हैं कि आखिर अक्षय कुमार अब किन फिल्मों के जरिए अपने फैंस का एंटरटेनमेंट करते हुए नजर आएंगे. उनके पास कई बड़ी फिल्में मौजूद हैं. इनके जरिए वो कॉमेडी से लेकर एक्शन तक करते हुए नजर आएंगे.

‘हेरा फेरी 3’

‘वेलकम टू द जंगल’ में अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की तिकड़ी नजर आ रही है. वहीं अब ‘हेरा फेरी 3’ में भी ये तिकड़ी दिखाई देगी. ‘हेरा फेरी’ और ‘फिर हेरा फेरी’ के बाद इस तिकड़ी को फैंस हेरा फेरी 3 में भी देखने के लिए बेताब हैं. ये फिल्म साल 2027 में रिलीज होगी. इसके डायरेक्टर प्रियदर्शन हैं.

वेलकम टू द जंगल' के बाद आगे क्या? अब इन फिल्मों से गर्दा उड़ाएंगे अक्षय कुमार, एक में बनेंगे विलेन

ये भी पढ़ें: माथे पर बिंदी, मांग में सिंदूर…क्या माहिका शर्मा संग हार्दिक पांड्या ने कर ली गुपचुप शादी? वायरल तस्वीर ने बढ़ाई हलचल

‘हैवान’

अक्षय कुमार की फिल्म ‘हैवान’ का ऐलान जुलाई 2025 में हुआ था और इस पर काम भी शुरू कर दिया गया था. ये एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है. इसमें अक्षय के साथ अहम किरदार में सैफ अली खान भी नजर आएंगे. इसके जरिए दोनों एक्टर्स कई सालों बाद स्क्रीन शेयर करते हुए दिखेंगे. इस फिल्म का डायरेक्शन भी प्रियदर्शन कर रहे हैं. हालांकि अभी इसकी भी रिलीज डेट तय नहीं है. लेकिन इसके इसी साल रिलीज होने की उम्मीद है.

वेलकम टू द जंगल' के बाद आगे क्या? अब इन फिल्मों से गर्दा उड़ाएंगे अक्षय कुमार, एक में बनेंगे विलेन

‘गोलमाल 5’

अजय देवगन की सफल फ्रेंचाइजी गोलमाल की पांचवी फिल्म यानी ‘गोलमाल 5’ में भी अक्षय कुमार नजर आएंगे. इस मल्टीस्टारर फिल्म में वो हीरो नहीं, बल्कि विलेन का किरदार निभा रहे हैं. इस फिल्म के साल 2027 के बीच तक रिलीज होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: ‘वेलकम टू द जंगल’ के आगे भी ‘कॉकटेल 2’ ने दिखाया दम, 8वें दिन कर डाली धमाकेदार कमाई, अब 100 करोड़ दूर नहीं!

‘भागम भाग 2’

अक्षय कुमार की बेहतरीन कॉमेडी फिल्म ‘भागम भाग’ का दूसरा पार्ट ‘भागम भाग 2’ भी बनने वाला है. इसमें अक्षय और परेश रावल अपने पुराने किरदारों में लौटते हुए नजर आएंगे. वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा का फिल्म से पत्ता कट चुका है. उनकी जगह मनोज बाजपेयी ने ले ली है. 

‘वेलकम टू द जंगल’ के बारे में

26 जून को रिलीज हुई वेलकम टू द जंगल का डायरेक्शन अहमद खान ने किया है. इस फिल्म में अक्षय के साथ 30 से ज्यादा स्टार्स नजर आ रहे हैं. ‘वेलकम टू द जंगल’ से पहले अक्षय ‘भूत बंगला’ (अप्रैल 2026) में नजर आए थे जो हिट साबित हुई थी.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हार्दिक पांड्या ने माहिका शर्मा संग कर ली गुपचुप शादी? मांग में सिंदूर लगाए एक्ट्रेस की फोटो वायरल

Friday Box Office Collection: फ्राइडे को ‘वेलकम टू द जंगल’ ने मचाई तबाही, ‘मां इंति बंगारम’ ने भी किया हैरान, जानें- ‘कॉकटेल 2’ सहित बाकी फिल्मों का हाल

रणवीर सिंह की Dhurandhar 2 ने फिर रचा इतिहास, सिनेमाघरों में पूरे किए 100 दिन, पहाड़ जैसा कलेक्शन जान उड़ जाएंगे होश

Galaxy Apartment: गैलेक्सी अपार्टमेंट में कौन रहता है? जानिए कितने सालों से यहां टिका है सलमान खान का पूरा परिवार

Viral Video: ‘इनकी बीवियां क्यों नहीं टिकती यार…’, आमिर खान की तीसरी शादी पर राखी सावंत ने ली चुटकी, वीडियो वायरल

बैन करने वाले आप कौन होते हैं? रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरे सुनील शेट्टी, कहा- इस लड़के ने इंडस्ट्री को…’

Leave a Comment