मशहूर सिंगर लकी अली अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में रहते हैं. उनकी आवाज में एक अलग ही सुकून है, जिसे सुनकर लोग मदहोश हो जाते हैं. उनके गाने लोगों के बीच काफी पसंद किए जाते हैं. अब लकी अली एक बार फिर चर्चा में हैं. हाल ही में कॉन्सर्ट के दौरान उन्होंने अपनी मौत को लेकर कुछ ऐसा कहा, जिसे सुनकर उनके फैंस इमोशनल हो गए.
लकी अली ने शेयर किया इमोशनल वीडियो
लकी अली ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपने कॉन्टर्स का एक वीडियो शेयर किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में सिंगर अपनी मौत के बारे में बात करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान वो स्टेज पर काफी भावुक हो गए और उनकी आंखों में आंसू छलक उठे.

एक दिन मुझे जाना ही होगा…
कॉन्टर्स के दौरान लकी अली ने अपने फैंस से कहा, ‘मैं जानता हूं आप सब मुझसे बहुत प्यार करते हैं, मैं भी करता हूं, लेकिन एक दिन मुझे जाना ही होगा. मैं आपको इसके लिए तैयार नहीं कर रहा हूं, बल्कि सच कहूं तो मैं खुद इसके लिए तैयार हूं.’
यह भी पढ़ें: नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें ‘ऑपरेशन सफेद सागर’ देखने की 5 वजहें
मैं जहां भी मर जाऊं मुझे वहीं गाड़ देना…
लकी ने ये भी खुलासा किया कि जब भी वो ट्रैवल करते हैं, तो अपने साथ अपना कफन यानी इहराम कैरी करते हैं.

उन्होंने कहा, ‘जब भी मैं ट्रैवल करता हूं, अपने साथ इहराम रखता हूं, जो मेरा कफन है. मैं तो कहता हूं कि मैं जहां भी मर जाऊं मुझे वहीं गाड़ देना.’ वीडियो शेयर करते हुए लकी अली ने कैप्शन में लिखा, ‘मैं आप सब से बहुत प्यार करता हूं.’

लकी अली के फैंस हुए इमोशनल
लकी अली के इस वीडियो ने फैंस को इमोशनल कर दिया है. कमेंट सेक्शन में फैंस सिंगर पर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘आपने जीवन जिया है और आपके जरिए हमें भी जीवन जीने का मौका मिला है.’ एक ने लिखा, ‘आप ही मेरी पूरी जिंदगी हो.’ एक ने लकी अली की तारीफ करते हुए लिखा, ‘सर, आप सच में बहुत अच्छे इंसान हैं. आपको लाइव देखने का मौका मिला, इसके लिए मैं बहुत आभारी हूं.’

एक्टर महमूद अली के बेटे हैं लकी अली
लकी अली की बात करें तो वो मशहूर कॉमेडियन और एक्टर महमूद अली के बेटे हैं. उनका गाना ‘एक पल का जीना’ काफी लोकप्रिय हुआ था और आज भी फैंस इसे पसंद करते हैं. इसके अलावा लकी अली ने ‘गोरी तेरी आंखें कहें’ और ‘ना तुम जानो ना हम’ जैसे कई हिट गाने दिए हैं. उनकी सादगी भरी आवाज के लोग दीवाने हैं.
यह भी पढ़ें: GDN से DC तक, इस हफ्ते थिएटर में रिलीज हुईं 4 साउथ फिल्में, जानें किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देंगी दस्तक

