लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


काफी समय से गोविंदा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. एक्टर की पत्नी सुनीता आहूजा कई बार उन पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोप लगा चुकी हैं. हाल गोविंदा को अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल स्वर्णाकर संग एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया था.

हालांकि, गोविंदा या कोमल में से किसी ने भी इस बात को ऑफिशियल कंफर्म नहीं किया है कि वे रोमांटिक रिश्ते में हैं. जहां उनके डेटिंग की खबरें अभी भी सिर्फ अटकलें ही हैं, ऐसे में आइए जानते हैं कि गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल कौन हैं और क्या करती हैं?

कौन हैं गोविंदा की रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार?
कोमल रानी स्वर्णकार एक उभरती हुई एक्ट्रेस हैं जो अभी बॉलीवुड में अपनी पहचान बनाने की तैयारी कर रही हैं. गोविंदा के अपकमिंग प्रोजेक्ट ‘रूपा’ से जुड़ने के बाद ही वे सुर्खियों में आईं.

कोमल हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में नई हैं. बताया जाता है कि वे उत्तर प्रदेश से हैं. वहीं पब्लिक सोर्स में उनकी पर्सनल लाइफ, पढ़ाई और फैमिली बैकग्राउंड के बारे में ज्यादा जानकारी अवेलेबल नहीं है. अभी उनकी उम्र के बारे में भी कोई जानकारी नहीं है.

कौन हैं कोमल रानी स्वर्णकार? जिनके गोविंदा संग अफेयर के फैले हैं रूमर्स

ये भी पढ़ें:-Monday Box Office: मंडे को ‘स्पाइडर मैन’ का बिगड़ा खेल, ‘ओह माय डॉग’ भी हुई फेल, जानें- ‘जना नायकन’-‘धमाल 4’ का कलेक्शन

चार साल से रिलेशनशिप में हैं गोविंदा
बता दें कि हाल ही में गोविंदा और कोमल को पब्लिकली मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ स्पॉट किया गया था. उनके एक साथ  दिखने की क्लिप सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गई थी जिसके बाद रूमर्स फैल गए कि गोविंदा और कोमल रिलेशनशिप में हैं. वैसे कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि ये जोड़ी चार साल से एक दूसरे को डेट कर रही है.

रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल संग कई फिल्में कर रहे गोविंदा
कोमल बॉलीवुड के हीरो नंबर 1 यानी गोविंदा के साथ बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. वे एक्टर की फिल्म ‘रूपा’ में नजर आएंगीं. इस फिल्म से गोविंदा बड़े पर्दे पर कमबैक कर रहे हैं. कुछ टाइम पहले गोविंदा ने एक इवेंट में अपनी इस फिल्म की अनाउंसमेंट करते हुए कोमल को मीडिया से इंट्रोड्यूस भी कराया था. इस दौरान एक्टर ने कोमल संग कई हिट फिल्में देने की ख्वाहिश भी जताई थी. 

वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में कोमल का नाम गोविंदा के एक और आने वाले प्रोजेक्ट ‘दुनियादारी’ से भी जोड़ा जा रहा है यानी कोमल और गोविंदा साथ में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं.

गोविंदा के कोमल संग स्पॉट होने पर पत्नी सुनीता क्या बोलीं? 
इधर हाल ही में, सुनीता आहूजा ने भी गोविंदा और कोमल को लेकर चल रही अटकलों पर रिएक्शन दिया था. जब उनसे एक्टर के कोमल के साथ दिखने के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने एक्टर पर तंज कसा था और कहा था कि कुछ करते तो स्टैंडर्ड का करते, घटिया स्टैंडर्ड का कर रहा है. उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है.  पहले जो किया वो स्टैंडर्ड का तो था. मुझे इसमें कोई दिलचस्पी नहीं है.” 

बता दें कि गोविदा की पत्नी सुनीता आहूजा हैं. इस जोड़ी ने 1987 में शादी की थी और उनके दो बच्चे हैं टीना आहूजा और यशवर्धन हैं. 

 

सुनीता ने ‘कोमल’ के बारे में की थी बात
मिसमालिनी को दिए एक पुराने इंटरव्यू में, सुनीता आहूजा ने गोविंदा के रूमर्ड अफेयर पर बात की थी. जब इंटरव्यू लेने वाले ने उस महिला का नाम ‘कोमल’ बताया, तो सुनीता ने तुरंत उस नाम पर रिएक्ट करते हुए कहा था, “यह नाम थोड़ा प्रॉब्लम वाला है. मुझे ‘कोमल’ नाम से नफरत है. एक कोमल है, XYZ, जो भी हो वह. मैं उससे नफरत करती हूं.”

कोमल संग डेटिंग रूमर्स पर गोविंदा ने क्या कहा था?
कोमल संग नाम जुड़ने पर गोविंदा ने अपनी को-स्टार का बचाव किया था और उन्हें थैंक्यू भी कहा था कि उन्होंने अपने बारे में हो रही अटकलों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया. एएनआई  से बात करते हुए गोविंदा ने कहा था, “वह जिस नाम  कोमल  का जिक्र कर रही हैं, मैं उन्हें थैंक्यू देता हूं. मैं इसलिए बच गया क्योंकि वह किसी के भी खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोल रही हैं. वह चुप हैं, वरना आजकल के युवा गाली-गलौज करने से पीछे नहीं हटते.”

एक्टर ने आगे कहा था, “मैं खास तौर पर कोमल का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं कि इस मामले की वजह से खबरों में आने के बावजूद उन्होंने एक भी गलत बात नहीं कही. वह ऐसी इंसान नहीं हैं जो इस तरह से शोहरत और अटेंशन पाना चाहती हों.”

ये भी पढ़ें:-South OTT Release This Week: ‘कट्टालान’ से ‘मिस्टर वर्क फ्रॉम होम’ तक, इस हफ्ते ओटीटी पर 7 नई साउथ फिल्मों-सीरीज मचाएंगी धमाल





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment