लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

विजय थलापति की को-एक्ट्रेस रहीं सिमरन ने बॉलीवुड को लेकर किया रिएक्ट, बोलीं- साउथ एक्टर्स को इज्जत नहीं देते

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


एक्ट्रेस सिमरन तमिल सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. पिछली बार उन्हें फिल्म ‘टूरिस्ट फैमिली’ में देखा गया था. इस फिल्म की बहुत तारीफ हुई थी. फिल्म 2025 में आई थी. सिमरन ने थलापति विजय संग भी कई फिल्में की हैं. अब एक्ट्रेस ने बॉलीवुड में साउथ एक्टर्स को मिलने वाले ट्रीटमेंट पर बात की है.

‘बॉलीवुड में इज्जत नहीं देते’

फिल्मफेयर से बातचीत करते हुए सिमरन ने कहा कि बॉलीवुड साउथ एक्टर्स की ‘बेइज्जती’ करता है. उन्होंने कहा, ‘कई बार मैंने हिंदी फिल्में करने से मना किया है क्योंकि मैं लोगों के साथ कनेक्ट नहीं कर पाती हूं. ऐसा लगता है कि हमने जो साउथ में काम किया है वो उन्होंने देखा ही नहीं है और न ही उस विरासत को देखा है जिसे हम लेकर आए हैं. मुझे इससे दिक्कत होती है. वहां कोई इज्जत नहीं है. मैंने अपनी आधी से ज्यादा जिंदगी सिनेमा को दी है और इसके बावजूद अगर रिस्पेक्ट न हो तो इससे तकलीफ होती है. इसका कोई मतलब नहीं बनता.’

ये भी पढ़ें- Drishyam 3: बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाएगी ‘दृश्यम 3’, मोहनलाल की फिल्म ने प्री-सेल्स में कर ली इतने करोड़ की कमाई

आगे उन्होंने कहा, ‘वो रहने पर बार्गेन करते हैं. मेरे साथ जो ट्रैवल कर सकते हैं उनके नंबर्स को वो लिमिट करते हैं. वो कहते हैं कि आप इतना ज्यादा स्टाफ नहीं ला सकते. वो होटल और टिकट्स पर बार्गेन करते हैं. मुझे इन चीजों से परेशानी होती है बहुत लेकिन कोई इसके बारे में बात ही नहीं करता. इससे दुख होता है.’ 

ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस के ‘धुरंधर’ बने आदित्य धर, किया वो कारनामा जो आजतक कोई और नहीं कर पाया

‘गबरू’ में रहा पॉजिटिव एक्सपीरियंस

हालांकि, सिमरन ने कहा कि हाल ही में उन्होंने सनी देओल के साथ फिल्म ‘गबरू’ में काम किया है और वहां सेट पर उनका एक्सपीरियंस पॉजिटिव रहा. उन्होंने फिल्म प्रोड्यूसर की तारीफ की और सनी देओल को दयालु बताया. वहीं सिमरन ने कहा कि गुलमोहर की टीम भी वेलकमिंग थी. उन्होंने भी कभी सिमरन को अलग फील नहीं होने दिया. 

बता दें कि थलापति विजय और सिमरन ने साथ में वन्स मोर, थुल्साधा मनमुम थुल्लुम, प्रियमानवले, नेरुकु नेर जैसी फिल्में की हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

‘7 वैनिटी वैन, 50 लोगों का तामझाम…’, अनीता कंवल का बड़ा आरोप- बॉलीवुड स्टार्स ही लूट लेते हैं फिल्म का पूरा बजट

रणवीर सिंह ने किए चामुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन, हाथ जोड़े जमीन पर बैठ भक्ति में दिखे लीन। Ranveer Singh visit Chamundeshwari Temple in Mysuru Kantara Row

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रमाकांत दायमा का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कई महीनों से थे बीमार

फीफा वर्ल्ड कप में शकीरा की हुई धमाकेदार वापसी, अमीषा पटेल ने तारीफ में गढ़े कसीदे

पहले हफ्ते में ही फ्लॉप घोषित हो चुकी थी अमिताभ बच्चन की Don, ‘खईके पान बनारसवाला’ गाने ने बनाया ‘ब्लॉकबस्टर’

पत्नी पूजा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सनी देओल, सिंपल लुक में नजर आईं ‘तारा सिंह’ की रियल लाइफ ‘सकीना’, Video वायरल

Leave a Comment