लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मैं शादी कर लूंगा उससे, इतनी जेन्युइन है’, मनीषा रानी को लेकर बोले सिद्धार्थ भारद्वाज

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


‘एमटीवी स्प्लिट्सविला 2’ के विनर और एक्टर सिद्धार्थ भारद्वाज अक्सर किसी न किसी कारण चर्चा में रहते हैं. वो अपनी बेबाक बयानबाजी के लिए भी मशहूर है. पिछली बार सिद्धार्थ भारद्वाज को रियलिटी शो ‘द 50’ में देखा गया था. इस शो में ‘बिग बॉस OTT 2’ की कंटेस्टेंट मनीषा रानी भी नजर आई थीं. दोनों की दोस्ती को शो में काफी पसंद किया गया था. अब हाल ही में सिद्धार्थ भारद्वाज ने एक पोडकास्ट में मनीषा रानी को लेकर खुलकर बात की. चलिए जानते हैं उन्होंने क्या कहा. 

अगर मैं उससे रोमांटिकली इन्वॉल्व हो गया तो…
सिद्धार्थ कन्नन के साथ पोडकास्ट में सिद्धार्थ भारद्वाज ने मनीषा रानी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘वो फैंटास्टिक लड़की है, बहुत जानदार लड़की है. मैं खुद डरता हूं कि अगर कभी मैं उससे रोमांटिकली इन्वॉल्व हो जाऊं और मुझसे कुछ गलत हो जाए, तो मैं अपने आप को माफ नहीं कर पाऊंगा. क्योंकि वो बहुत जेन्युइन है. वो इतनी जेन्युइन है कि अगर मैं उससे रोमांटिकली इन्वॉल्व हो गया, तो मैं उससे शादी कर जाऊंगा और वो यह बात जानती है.’

ये भी पढ़ें:- बीड़ी पीती दिखीं बिग बॉस फेम मनीषा रानी, वायरल वीडियो पर लोगों ने किए ऐसे कमेंट्स

सिद्धार्थ भारद्वाज से डरती हैं मनीषा रानी?
सिद्धार्थ भारद्वाज ने आगे कहा, ‘बहुत प्यारी लड़की है. वो मुझसे डरती है, क्योंकि मनीषा कहीं न कहीं मुझे पसंद करती है. वरना वो मुझसे कभी इतनी बात ही नहीं करती. वो मेरे लिए जिस तरह रोई है, मुझे पता है कि वो मुझे पसंद करती है. पर वह डरती भी है क्योंकि उसे पता है कि मैं एक ‘फ्री-फ्लो’ किस्म का आदमी हूं. वो यह अफोर्ड नहीं कर सकती क्योंकि उसका दिल कहीं न कहीं पहले टूटा हुआ है और मेरा भी टूटा हुआ है. इसलिए मुझे लगता है कि मनीषा मुझे रोमांटिकली पसंद करती है और बेशक मैं भी उसे करता हूं.’

मनीषा रानी ने मेरा गुड साइड देखा है- सिद्धार्थ भारद्वाज
सिद्धार्थ भारद्वाज कहते हैं, ‘भले ही मैं लोगों की नजरों में ‘बैड’ हूं, लेकिन अंदर से ‘गुड’ हूं और मनीषा ने मेरा वो ‘गुड’ साइड देख लिया है. हमारी बात होती है. हम दोनों बहुत अलग पर्सनालिटी हैं. कभी मिलेंगे, एक-दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करेंगे, तब कुछ करेंगे. किसी की जिंदगी खराब नहीं करनी सर. सिर्फ इसलिए कि हम शो पर साथ थे, जिंदगी खराब नहीं करनी. अगर हम एक-दूसरे के लिए ठीक होंगे तो कुछ करेंगे, नहीं तो हम हमेशा दोस्त रहेंगे.’ फिलहाल सिद्धार्थ भारद्वाज के इस बयान पर मनीषा रानी ने रिएक्ट नहीं किया है.

ये भी पढ़ें:- अनुराग डोभाल के समर्थन में उतरीं मनीषा रानी, सोशल मीडिया पर ट्रोल्स को दिया करारा जवाब



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment