लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘ट्रंप की नीति गलत’:क्यूबा ने अमेरिका की टैरिफ नीति का किया विरोध, कहा- भारत के साथ दोस्ती बरकरार – Cuba Opposes Us Tariff Policy Envoy Juan Carlos Marsán Aguilera Friendship With India Intact

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

क्यूबा के भारत में राजदूत जुआन कार्लोस मार्सन एगुइलेरा ने अमेरिका की टैरिफ नीति का कड़ा विरोध किया है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश राजनीतिक कारणों से दूसरों पर टैरिफ लगाने का अधिकार नहीं रखता। एगुइलेरा ने यह बात ओडिशा के दो दिवसीय दौरे पर कही।

क्या अमेरिकी नागरिक भी ट्रंप का समर्थन नहीं करते

राजदूत ने दावा किया कि क्यूबा के अमेरिका के लोगों के साथ मधुर संबंध हैं। हालांकि, वह वाशिंगटन की उन नीतियों का विरोध करता है, जिनका समर्थन कई अमेरिकी नागरिक भी नहीं करते। उन्होंने आरोप लगाया कि अमेरिका रूस और बाकी दुनिया के बीच सभी व्यापार को रोकना चाहता है। एगुइलेरा ने कहा कि अमेरिका को एकतरफा ऐसा करने का कोई अधिकार नहीं है।


ट्रंप ने कौन से कानून को मंजूरी दी?

गौरतलब है कि अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने शुक्रवार को (अमेरिकी समय) ‘रूस और ईरान प्रतिबंध अधिनियम’ पारित किया था। यह अधिनियम रूस के नेतृत्व, ऊर्जा क्षेत्र और उसके रक्षा उद्योग के सहयोगियों पर प्रतिबंध लगाने का प्रयास करता है। यह राष्ट्रपति ट्रंप को रूसी तेल और गैस खरीदने वाले देशों, जिनमें चीन और भारत भी शामिल हैं, पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का अधिकार देता है। इस कानून के माध्यम से ट्रंप को टैरिफ लगाने के अलावा रूस से कारोबार करने वाले देशों को प्रतिबंधों में छूट देने का भी अधिकार है।

क्यूबा किस बात का विरोध करता है?

राजदूत ने बताया कि क्यूबा शोषण, साम्राज्यवाद और सत्ता के दुरुपयोग का विरोधी है। उन्होंने वाशिंगटन पर वेनेजुएला में बल प्रयोग करने का आरोप लगाया। अमेरिका पर वेनेजुएला के तेल को अपने नियंत्रण में लेने के लिए वहां के राष्ट्रपति को हिरासत में लेने का भी आरोप लगाया। एगुइलेरा ने कहा कि क्यूबा के पास भले ही अधिक प्राकृतिक संसाधन न हों, लेकिन उसकी वास्तविक पूंजी उसकी बौद्धिक संपदा है। फिदेल कास्त्रो के समय से ही साक्षरता और सार्वजनिक शिक्षा को राष्ट्रीय अस्तित्व का आधार माना गया है।

भारत के साथ क्यूबा के संबंध कैसे हैं?

एगुइलेरा ने भारत के बारे में कहा कि नई दिल्ली और हवाना के बीच दोस्ती बरकरार है। उन्होंने कहा कि क्यूबा भारत के नैतिक समर्थन के लिए हमेशा आभारी रहेगा। राजदूत ने यह भी बताया कि क्यूबा ब्रिक्स का एक भागीदार देश है। उन्होंने कहा कि क्यूबा ने इस समूह के भीतर कई क्षेत्रों में सहयोग मजबूत करने के लिए बहुत काम किया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पश्चिम बंगाल में उपचुनाव:मुर्शिदाबाद में पुलिस की सख्ती, हथियारों के साथ एजेयूपी सचिव गिरफ्तार; मामला क्या? – West Bengal Bypolls Murshidabad ajup Secretary candidates arrested Ahead Of Elections On 6th October

टाटा संस विवाद में नया पेच:5,000 करोड़ वाले ट्रस्ट ने कानूनी खर्च से किया किनारा, विवाद क्यों? – Tata Sons Dispute Mehli Mistry Tedt Legal Costs

सऊदी की राजधानी पर हूतियों का मिसाइल अटैक:रियाद को बनाया निशाना, अरामको पर भी हमले का दावा – Saudi Arabia Riyadh Houthi Ballistic Missile Attack

सुरेंद्र कोली का अंतिम संस्कार:अब सबकी नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर, हरिद्वार में उसकी गतिविधियों की जांच शुरू – Surendra Koli Last Rites Performed, All Eyes Now On The Post-mortem Report

पंजाब:अमृतसर में एएसआई हरजीत सिंह हत्याकांड का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर, साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार – Punjab: Accused In Asi Harjit Singh’s Murder Killed In Police Encounter In Amritsar

इस्राइल में घायल फलस्तीनी को गोली मारने वाले सैनिक को माफी:10 साल बाद फिर गरमाया मामला; क्या है पूरी कहानी? – Israel Elor Azaria Pardon Palestinian Attacker Shooting

Leave a Comment