लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

क्रेडिट कार्ड अब आपके मोबाइल में! PNB लाया ग्राहकों के लिए UPI पर उधारी की सुविधा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • पीएनबी और फिनेटेक कंपनी कीवी ने 18 करोड़ ग्राहकों हेतु डिजिटल पेमेंट समझौता किया।
  • UPI से क्रेडिट सुविधा मिलेगी, RuPay नेटवर्क पर PNB Kiwi कार्ड होगा जारी।
  • डिजिटल कार्ड पर 0.5-1.5% कैशबैक, कोई जॉइनिंग या सालाना शुल्क नहीं।
  • ग्रामीण क्षेत्रों में औपचारिक क्रेडिट सुविधा पहुंचाने का बैंक का लक्ष्य।

PNB Digital Credit Card Launch: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने अपने करीब 18 करोड़ ग्राहकों के लिए डिजिटल पेमेंट को और आसान बनाने के लिए फिनटेक कंपनी Kiwi के साथ समझौता किया हैं. Kiwi को क्रेडिट-ऑन-UPI प्लेटफॉर्म के तौर पर जाना जाता है. इस पहल का मकसद ग्राहकों को UPI के जरिए भी क्रेडिट सुविधा उपलब्ध कराना हैं. जिससे ग्राहकों के लिए पेमेंट का तरीका और ज्यादा सुविधाजनक बन सके.

इसके तहत बैंक RuPay नेटवर्क पर PNB Kiwi क्रेडिट कार्ड लॉन्च करेगा. इसके जरिए ग्राहक बैंक बैलेंस न होने पर भी UPI से भुगतान कर पाएंगे. आइए जानते हैं, इस बारे में.

आसान इस्तेमाल, साथ में कैशबैक

यह कार्ड पूरी तरह डिजिटल होगा और UPI से आसानी से जुड़ जाएगा. जिससे पेमेंट करना काफी आसान हो जाएगा. इसके साथ ही ऑनलाइन ट्रांजैक्शन पर 0.5 से 1.5 प्रतिशत तक कैशबैक भी मिलेगा. यानी यूजर्स को सुविधा के साथ-साथ कैशबैक का भी लाभ मिलेगा.  

बिना फीस के डिजिटल कार्ड

यह कार्ड पूरी तरह डिजिटल तरीके से जारी होगा. यानी ग्राहक इसके लिए घर बैठे ऑनलाइन ही अप्लाई कर सकेंगे. आवेदन करने के लिए ज्यादा कागजी झंझट भी नहीं है. जिससे प्रक्रिया आसान और तेज हो जाएगी.

सबसे खास बात यह है कि इस कार्ड पर न कोई जॉइनिंग फीस लगेगी और न ही कोई सालाना शुल्क. जिससे यह आम लोगों के लिए और ज्यादा सुविधाजनक बन जाता हैं.

ग्रामीण इलाकों तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी

पंजाब नेशनल बैंक के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर Bibhu Prasad Mahapatra का कहना हैं कि, देश में डिजिटल पेमेंट तेजी से बढ़ रहे हैं. इसमें UPI अहम भूमिका निभा रहा है. उन्होंने बताया कि बैंक के पास पूरे देश में 10,000 से ज्यादा शाखाओं का मजबूत नेटवर्क है. जिनमें से करीब 60 प्रतिशत सेमी-अर्बन और ग्रामीण क्षेत्रों में हैं. इस नेटवर्क के जरिए बैंक उन लोगों तक भी औपचारिक क्रेडिट सुविधा पहुंचाने की कोशिश कर रहा है, जो अब तक इससे दूर रहे हैं.

यह भी पढ़ें:

टिकट वेटिंग में अटका है? IRCTC के इस विकल्प से आपकी सीट हो सकती है कंफर्म, बस करना होगा ये काम

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment