लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘सच्चे मुसलमान नहीं हो…’ मां कामाख्या मंदिर पहुंचे सलीम मर्चेंट, भड़क गए लोग

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार और गायक सलीम मर्चेंट मुस्लिम होते हुए भी हिंदू धर्म में गहरी आस्था रखते हैं. अक्सर वो देश के मशहूर मंदिरों में भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए जाते हैं और इसे लेकर लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं. हाल ही में फिर से ऐसा हुआ जब सलीम मर्चेंट असम के मशहूर कामाख्या देवी मंदिर पहुंचे थे. सोशल मीडिया पर उनकी वायरल तस्वीरों को लेकर कुछ लोगों ने उन पर जमकर निशाना साधा.

सलीम मर्चेंट ने लिया मां कामाख्या का आशीर्वाद

सलीम मर्चेंट ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपनी दो तस्वीरें पोस्ट की. हाल ही में वो असम पहुंचे और उन्होंने यहां आकर गुवाहाटी के विश्व प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां कामाख्या मंदिर का दौरा भी किया. मंदिर में मां के दर्शन करने और आशीर्वाद लेने के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में तस्वीरें भी क्लिक कराईं.

ये भी पढ़ें: अजय देवगन की ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट हुई अनाउंस, जानें- कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक?

सलीम मर्चेंट ने जो तस्वीरें शेयर की हैं उनमें वो सफ़ेद रंग की टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं. उनके गले में फूलों की माला है और सलीम हाथ जोड़कर कैमरे  के सामने पोज दे रहे हैं. उनके माथे पर तिलक भी लगा हुआ है. सलीम ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम से शेयर करते हुए लिखा, ‘शक्ति के चरणों में. ॐ ऐं ह्रीं क्लीं कामाख्यै नमः॥’

लोग बोले- आप सच्चे मुसलमान नहीं हो

सलीम मर्चेंट की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया यूजर्स का जमकर समर्थन मिल रहा है. लोग कमेंट्स में खूब प्यार बरसा रहे हैं, हालांकि कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल भी किया है. एक यूजर ने लिखा, ‘सच्चा मुसलमान अल्लाह के सिवा कहीं नहीं झुकता.’ एक ने लिखा, ‘लानत है.’ एक अन्य ने कमेंट किया, ‘शर्म करो यार कुछ तो. सबको अपने-अपने मजहब से वफादार रहना चाहिए.’ एक अन्य ने लिखा, ‘अली से मोहब्बत भी करता हूं अली से बेवफाई भी करूंगा.’

सच्चे मुसलमान नहीं हो...' मां कामाख्या मंदिर पहुंचे सलीम मर्चेंट, भड़क गए लोग

सिंगर जुबीन गर्ग के परिवार से भी मिले सलीम

असम में सलीम ने असम और बॉलीवुड के दिवंगत सिंगर जुबीन गर्ग के परिवार से भी मुलाकात की. सलीम असम दौरे पर जुबीन के घर भी पहुंचे थे. बता दें कि आज जुबीन की पहली डेथ एनिवर्सरी है. उनका 19 सितंबर 2025 को सिंगापुर में निधन हो गया था.

ये भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ बनी साल की सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली तीसरी फिल्म, ‘आवारापन 2’ को दी मात





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment