- अतिरिक्त चार्ज मांगने पर ग्राहक सीधे शिकायत दर्ज करें।
यूपीआई पेमेंट पर चार्ज को लेकर बवाल जारी है. व्यापारी वर्ग इसका खूब विरोध कर रहे हैं. व्यापारियों ने साफ कहा है कि हम 15 अक्टूबर के बाद 2000 रुपए से ज्यादा का यूपीआई पेमेंट नहीं लेंगे. इस बीच अब क्रेडिट कार्ड से पेमेंट की चर्चा जोरों पर है, क्योंकि अगर यूपीआई से पेमेंट नहीं होगा तो लोग या तो कैश देंगे या कार्ड से पेमेंट करेंगे.
क्रेडिट कार्ड से पेमेंट को लेकर पहले ही व्यापारी ग्राहकों से 2% के हिसाब से चार्ज वसूलते हैं. ऐसे में यह जानना बेहद जरूरी है कि क्या 2% चार्ज को लेकर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI ने कोई नियम बनाया है. जानिए आरबीआई का इसपर क्या कहना है.
RBI ने क्या बताया?
RBI ने स्पष्ट किया है कि क्रेडिट कार्ड ट्रांजैक्शन पर ऐसे चार्ज को लेकर कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं. ऐसे में अगर कोई दुकानदार आपसे एक्स्ट्रा चार्ज मांगता है तो उसका भुगतान न करें और साथ ही दुकानदार एक्स्ट्रा चार्ज किस लिए ले रहा है, इस बारे में जरूर पूछे.
शिकायत कर सकते हैं आप
अगर दुकानदार आपके पीछे पड़ता है और बार-बार आपसे एक्स्ट्रा चार्ज देने के लिए कहता है तो ऐसे में आप सीधा शिकायत कर सकते हैं. इसके लिए आप संबंधित बैंक या फिर कार्ड जारी करने वाली संस्थान से भी शिकायत कर सकते हैं और अगर जरूरत पड़ती है तो आप सीधे RBI के शिकायत पोर्टल की मदद से भी मामला दर्ज करवा सकते हैं. इसलिए हमेशा ध्यान रखें, कि अगर कोई दुकानदार क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर एक्स्ट्रा चार्ज मांगता है तो आप बिल्कुल भी पैसे न दें.
दुनिया की टॉप 10 एयरलाइंस की लिस्ट जारी, आप किसकी फ्लाइट में करते हैं सफर?
कैसे करें शिकायत?
सबसे पहले तो आप संबंधित बैंक के पास शिकायत करें और अगर आपकी समस्या का वहां पर कोई समाधान नहीं होता है तो आप सीधे RBI के CMS( Complaint Management System) पोर्टल पर शिकायत कर सकते हैं.
- शिकायत करने के लिए सबसे पहले आप RBI के आधिकारिक शिकायत पोर्टल पर जाएं.
- इसके बाद आपको यहां पर File a Complaint का ऑप्शन मिलेगा.
- फिर आपसे कुछ जानकारी मांगी जाएगी, उन सभी जानकारियों को भरें.
- अब आपको संबंधित बैंक का नाम चुनना होगा.
- इसके बाद शिकायत की कैटेगरी में Violation of Rules/ Merchant Practices का ऑप्शन चुनें.
- फिर दुकानदार का नाम क्या है और एड्रेस भरकर शिकायत सबमिट कर दें.
महिलाओं के लिए खुशखबरी, अब हर रसोई में पहुंचेगी बर्तन धोने की मशीन, सस्ते हुए डिशवॉशर

