लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

महंगे नहीं, ये छोटे-छोटे गिफ्ट्स बना देंगे आपके Friendship Day को यादगार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Friendship Day Gift Ideas: हर साल फ्रेंडशिप डे के मौके पर लोग अपने खास दोस्तों को स्पेशल महसूस कराने के लिए छोटे-छोटे सरप्राइज और गिफ्ट्स देते हैं. लेकिन अच्छा गिफ्ट देने के लिए हमेशा ज्यादा पैसे खर्च करना जरूरी नहीं होता. थोड़ी-सी क्रिएटिविटी और प्यार के साथ चुना गया बजट फ्रेंडली गिफ्ट भी आपके दोस्त के चेहरे पर बड़ी मुस्कान ला सकता है. अगर आप भी इस फ्रेंडशिप डे अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए कम बजट में बेहतरीन गिफ्ट ढूंढ रहे हैं, तो ये आइडियाज (Friendship Day Gift Ideas) आपके काम आ सकते हैं. 

1. फोटो फ्रेम या फोटो कोलाज

दोस्ती की सबसे प्यारी यादों को एक फोटो फ्रेम या फोटो कोलाज में सजाकर गिफ्ट करें. आप दोनों की पुरानी तस्वीरों को प्रिंट करवाकर एक खूबसूरत फ्रेम तैयार कर सकते हैं. यह गिफ्ट हमेशा यादगार रहेगा और ज्यादा महंगा भी नहीं होगा. 

PC: Instagram
PC: Instagram

2. पर्सनलाइज्ड कॉफी मग (Friendship Day Gift Ideas)

आजकल नाम, फोटो या किसी खास मैसेज वाला कॉफी मग काफी पसंद किया जाता है. यह एक ऐसा गिफ्ट है जिसे आपका दोस्त रोज इस्तेमाल भी कर सकता है. कम बजट में मिलने वाला यह गिफ्ट काफी खास महसूस कराता है. 

3. हैंडमेड फ्रेंडशिप कार्ड

अगर आप अपने दोस्त के लिए कुछ अलग करना चाहते हैं, तो अपने हाथों से एक सुंदर कार्ड बनाएं. उसमें अपनी दोस्ती से जुड़ी यादें, छोटी-छोटी बातें और दिल से लिखा संदेश शामिल करें. 

PC: Instagram
PC: Instagram

4. इनडोर प्लांट

छोटा-सा इनडोर प्लांट भी शानदार गिफ्ट हो सकता है. स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या सक्यूलेंट जैसे पौधे घर और ऑफिस दोनों जगह अच्छे लगते हैं. यह दोस्ती के साथ-साथ हरियाली और पॉजिटिविटी का भी प्रतीक माना जाता है. 

5. चॉकलेट और स्नैक हैम्पर

अगर आपका दोस्त खाने का शौकीन है, तो उसकी पसंद की चॉकलेट, कुकीज, चिप्स या दूसरे स्नैक्स को एक सुंदर बॉक्स में सजाकर (Friendship Day Gift Ideas) गिफ्ट करें. यह आसान, बजट फ्रेंडली और हर किसी को पसंद आने वाला ऑप्शन है. 

PC: Instagram
PC: Instagram

6. की-चेन या फ्रेंडशिप ब्रेसलेट

स्टाइलिश की-चेन या फ्रेंडशिप ब्रेसलेट हमेशा ट्रेंड में रहते हैं. आप दोनों के नाम या शुरुआती अक्षर वाला की-चेन चुन सकते हैं. यह छोटा-सा गिफ्ट आपकी दोस्ती की याद हमेशा ताजा रखेगा. 

7. नोटबुक और रंग-बिरंगे पेन

अगर आपका दोस्त पढ़ाई करता है या डायरी लिखने का शौक रखता है, तो एक सुंदर नोटबुक के साथ अच्छे पेन का सेट भी (Friendship Day Gift Ideas) बेहतरीन गिफ्ट हो सकता है. यह यूजफुल होने के साथ-साथ स्टाइलिश भी लगता है. 

PC: Instagram
PC: Instagram

यह भी पढ़ें: सिर्फ 500 से 1,000 रुपये में घर को दें फाइव-स्टार होटल जैसा लग्जरी लुक, खूबसूरती ऐसी कि मेहमान भी जमकर करेंगे तारीफ

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment