लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

फीफा वर्ल्ड कप में शकीरा की हुई धमाकेदार वापसी, अमीषा पटेल ने तारीफ में गढ़े कसीदे

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


फीफा वर्ल्ड कप में शकीरा का अंदाज एक बार फिर लोगों का ध्यान खींच रहा है. उनकी एनर्जी और स्टाइल को देखकर अमीषा पटेल भी खुद को रोक नहीं पाईं. उन्होंने शकीरा की तारीफ करते हुए कहा कि इस उम्र में भी उनका लुक, ड्रेसिंग सेंस और कॉन्फिडेंस कमाल का है. साथ ही अमीषा ने शकीरा को लेकर कुछ दिलचस्प बातें भी शेयर कीं.

अमीषा पटेल ने की शकीरा की तारीफ
शकीरा ने एक बार फिर फीफा वर्ल्ड कप में धमाकेदार वापसी की है. शकीरा के इसी अंदाज और जलवे को देखकर अमीषा पटेल खुद को उनकी तारीफ करने से रोक नहीं पाईं.एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर शकीरा का स्टेडियम में डांस करते हुए एक वीडियो क्लिप पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने उनकी एनर्जी की जमकर सराहना की. वीडियो में शकीरा स्पोर्टी आउटफिट में सहज अंदाज में डांस करती दिख रही हैं.

ये भी पढे़ं: ‘चांद मेरा दिल’, ‘दृश्यम 3’ या ‘राजा शिवाजी’? मंडे को बॉक्स ऑफिस पर किस फिल्म ने किया कब्जा, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

फीफा वर्ल्ड कप में शकीरा की हुई धमाकेदार वापसी, अमीषा पटेल ने तारीफ में गढ़े कसीदे

 

अमीषा ने कही दिल छू लेने वाली बात
इस क्लिप को शेयर करते हुए अमीषा ने लिखा, ‘वाह शकीरा, 49 साल की उम्र में भी तुम कमाल हो. तुम्हारा डांस, ड्रेसिंग और तुम्हारा लुक सब बहुत शानदार है. तुम 25 साल की उम्र से भी ज्यादा खूबसूरत लगती हो.’ बता दें कि शकीरा एक फेमस कोलंबियाई गायिका, गीतकार और डांसर हैं, जिन्हें ‘लैटिन संगीत की रानी’ माना जाता है. वो अपनी शानदार आवाज और बेली डांस के लिए दुनियाभर में मशहूर हैं. उनके ‘वाका वाका’ और ‘हिप्स डोंट लाइ’ जैसे गानों ने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई.

छोटी उम्र में शुरू किया था करियर
उन्होंने 1990 के दशक में लैटिन संगीत की दुनिया में कदम रखा. वो चार अलग-अलग दशकों में नंबर-वन एल्बम देने वाली दुनिया की पहली महिला कलाकार हैं. उन्होंने मात्र 14 साल की उम्र में ‘सोनी म्यूजिक कोलंबिया’ के साथ अपना रिकॉर्डिंग करियर शुरू किया. उनका पहला बड़ा सफल एल्बम ‘पाइज डेस्काल्जोस’ था.

ये भी पढे़ं: जून में थिएटर में आएगी हिंदी फिल्मों की बाढ़, ‘कॉकटेल 2’ से ‘बंदर’ तक रिलीज होंगी ये 7 मूवीज

अमीषा पटेल का फिल्मी सफर

एकट्रेस अमीषा पटेल की बात करें तो उन्होंने भारतीय फिल्मों में 2000 में ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कहो ना… प्यार है’ से शुरुआत की थी. उनकी हिट फिल्मों में ‘कहो ना… प्यार है’ (2000), ‘गदर: एक प्रेम कथा’ (2001), ‘हमराज’ (2002) और ‘भूल भुलैया’ (2007) शामिल हैं. बाद के वर्षों में उन्होंने ‘गदर 2’ (2023) में भी अपनी किरदार दोहराई, जो बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही.

एकट्रेस एक गुजराती परिवार से आती हैं. उनके दादा बैरिस्टर रजनी पटेल एक फेमस वकील और कांग्रेस पार्टी के नेता थे, जो पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के काफी करीबी माने जाते थे.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Odyssey BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने किया टॉप, चौथे दिन धुआंधार छापे नोट, बनाने वाली है इतना बड़ा रिकॉर्ड

Monday Box Office Collection: मंडे टेस्ट में ‘द ओडिसी’ ने मारी बाजी, ‘धमाल 4’ की रफ्तार हुई धीमी, जानें- वेलकम टू द जंगल सहित बाकी फिल्मों का हाल

Dhamaal 4 Box Office Collection Day 11 Worldwide: ‘धमाल 4’ ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड

Fact Check: CJP प्रोटेस्ट में शामिल होने जंतर-मंतर पहुंचे नसीरुद्दीन शाह? सामने आई वायरल वीडियो की सच्चाई

सोनम वांगचुक विवाद के बीच सिनेमाघरों में लौट रही है आमिर खान की ‘3 इडियट्स’, जानिए रिलीज डेट

रणबीर कपूर की ‘रामयण’ की रिलीज डेट का हो गया खुलासा? ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ से करेगी क्लैश

Leave a Comment