लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मणिपुर में है दुनिया का इकलौता तैरता हुआ नेशनल पार्क, लोकतक झील पर 'फूमडीस' पर टिकी है जिंदगी

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Keibul Lamjao National Park: हम जब भी किसी नेशनल पार्क के बारे में सोचते हैं, तो हमारे दिमाग में घने जंगल, ऊंचे पहाड़ और जंगली रास्ते आते हैं. लेकिन हाल ही में जब रांची के रहने वाले अमित मणिपुर घूमने गए, तो उन्होंने केइबुल लामजाओ नेशनल पार्क और लोकतक झील से जुड़े अपने अनुभव को साझा किया. मणिपुर के बिष्णुपुर जिले में स्थित केइबुल लामजाओ नेशनल पार्क राजधानी इंफाल से लगभग 50 से 55 किलोमीटर ही दूर है.

दुनिया का इकलौता तैरता हुआ नेशनल पार्क

मणिपुर पर्यटन के मुताबिक, यह दुनिया का इकलौता तैरता हुआ राष्ट्रीय उद्यान है, जो नॉर्थईस्ट भारत की सबसे बड़ी मीठे पानी की झील लोकतक झील पर बना हुआ है. अमित बताते हैं कि इस नेशनल पार्क का पूरा इकोसिस्टम और इसकी मुख्य आधार फूमडीस पर टिका हुआ है. फूमडीस यानी झील में तैरने वाली प्राकृतिक संरचनाएं, जो वनस्पति, मिट्टी और अलग-अलग अवस्था में सड़ रहे जैविक पदार्थों से मिलकर बनी होती हैं. समय के साथ इनकी परतें मोटी होती जाती हैं और यही इन्हें पानी पर तैरने में मदद करती हैं. साथ ही, इसका पूरा नजारा नीचे मौजूद पानी के स्तर के साथ लगातार बदलता और ऊपर-नीचे होता रहता है.

संगाई हिरण का प्राकृतिक आवास

यह तैरता हुआ नेशनल पार्क दुर्लभ संगाई हिरण का भी एकमात्र प्राकृतिक आवास है. संगाई हिरण भूरे सींग वाले होते हैं. साथ ही, इन्हें फूमडीस पर बैलेंस बनाकर चलने के कारण डांसिंग डियर भी कहा जाता है. इस रिजर्व वेटलैंड पर संगाई हिरण के अलावा और भी कई तरह के जानवर दिखाई देते हैं. यहां हॉग डियर, ऊदबिलाव, जलपक्षी और नवंबर से मार्च के बीच कई प्रवासी पक्षियों को भी देखे जा सकते हैं.

फूमडीस पर बनी हैं बस्तियां

लोकतक झील की तैरती हुई फूमडीस स्ट्रक्चर की एक खासियत यह भी है कि लोकल मछुआरे और लोग यहां पर बस्तियां बनाकर रह भी रहे हैं. फूमडीस पर बनी पारंपरिक झोपड़ियों को फुमसंग्स कहा जाता है. यहां आने वाले टूरिस्टों के लिए सेंद्रा सबसे मेन व्यू पॉइंट है. यहां से पूरी लोकतक झील को देखा जा सकता है. साथ ही, इस व्यू पॉइंट के आसपास बोटिंग भी की जाती है.

सुबह की कैनो राइड से देखें नेशनल पार्क

मणिपुर पर्यटन विभाग के आधिकारिक यात्रा कार्यक्रमों के अनुसार, इस तैरते हुए केइबुल लामजाओ राष्ट्रीय उद्यान को करीब से देखने का सबसे सटीक तरीका सुबह की कैनो राइड है, जो कि यहां की पारंपरिक नाव की सवारी है.

यह भी पढ़ें: वर्क-लाइफ के स्ट्रेस से चाहिए ब्रेक? भारत की इन 5 खूबसूरत ऑफबीट जगहों पर जाएं

The post मणिपुर में है दुनिया का इकलौता तैरता हुआ नेशनल पार्क, लोकतक झील पर 'फूमडीस' पर टिकी है जिंदगी appeared first on Prabhat Khabar.

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment