Navratri Mehndi Designs: नवरात्रि का त्योहार आते ही घर में पूजा-पाठ के साथ सजने-संवरने की तैयारी भी शुरू हो जाती है. खासकर महिलाएं और लड़कियां इस दौरान नए कपड़ों के साथ हाथों पर मेहंदी लगाना पसंद करती हैं. अगर आप भी इस नवरात्रि कुछ ऐसा डिजाइन चाहती हैं, जो देखने में सुंदर हो और बहुत ज्यादा भरा-भरा भी न लगे, तो ये मेहंदी डिजाइन आपके काम आ सकते हैं.
1. फूल-पत्तियों वाली मेहंदी

फूल और पत्तियों वाला डिजाइन हमेशा ही खूबसूरत लगता है. इसमें हथेली के बीच छोटे फूल बनाए जा सकते हैं और उंगलियों पर बारीक पत्तियों की बेल बनाई जाती है. यह डिजाइन सिंपल होने के साथ काफी आकर्षक भी दिखता है. नवरात्रि के गरबा या डांडिया लुक के साथ यह मेहंदी खूब जचेगी.
2. गोल मंडला डिजाइन

अगर आपको भरा हुआ लेकिन साफ-सुथरा डिजाइन पसंद है, तो मंडला मेहंदी अच्छा विकल्प है. हथेली के बीच गोल मंडला बनाकर उसके चारों ओर छोटी-छोटी पंखुड़ियां और बारीक पैटर्न बनाए जा सकते हैं. यह डिजाइन देखने में काफी सलीके वाला लगता है और ज्यादा मेहनत वाला भी नहीं दिखता.
3. बेल वाली मेहंदी

जिन्हें बहुत ज्यादा गहरी या भरी हुई मेहंदी पसंद नहीं है, उनके लिए बेल वाला डिजाइन बढ़िया रहेगा. हथेली से कलाई तक जाती पतली बेल में फूल, पत्तियां और छोटे घुमाव बनाए जा सकते हैं. यह डिजाइन हाथों को लंबा और खूबसूरत दिखाता है.
4. उंगलियों पर खास डिजाइन

अगर आप कुछ अलग और थोड़ा मॉडर्न चाहती हैं, तो सिर्फ उंगलियों और हथेली के कुछ हिस्से पर मेहंदी लगवा सकती हैं. उंगलियों पर जाली, छोटे फूल और बारीक रेखाएं बनाकर हथेली के बीच छोटा पैटर्न रखा जा सकता है. यह डिजाइन गरबा नाइट के लिए खासतौर पर अच्छा लगेगा.
यह भी पढ़ें: गरबा लुक में चार चांद लगा देंगी ये 10 खूबसूरत ज्वेलरी डिजाइंस
The post नवरात्रि में मेहंदी लगाने का है मन? ये 4 डिजाइन आपके हाथों पर खूब जचेंगे appeared first on Prabhat Khabar.


