लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘बुर्का पहनो, नमाज पढ़ो…’, जब फेरे लेने के बाद शाहरुख खान ने गौरी से कहा था धर्म बदलने की बात! परिवार रह गया था शॉक्ड

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के फेवरेट कपल्स में से एक हैं. फैंस उनकी एक झलक पाने का मौका नहीं छोड़ते हैं. वहीं, एक्टर भी अपनी हाजिरजवाबी के लिए खूब जाने जाते हैं. उन्हें रोमांस का किंग भी कहा जाता है. लेकिन वो रील ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी बेहद रोमांटिक हैं. वो गौरी के लिए दिल्ली से मुंबई तक आ गए थे. वो 14 साल की थीं तो 19 के शाहरुख को उनसे प्यार हो गया था. उनके प्यार के बीच धर्म की दीवार भी नहीं आ सकी. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी शादी की रस्में हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थीं और शादी के बाद एक्टर ने गौरी को बुर्का पहनने के लिए कह दिया था. चलिए बताते हैं इस किस्से के बारे में.

दरअसल, शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो गौरी के साथ अपनी शादी के दौरान का किस्सा साझा करते हुए नजर आए थे. हालांकि, किंग खान की लाइफ में ऐसे काफी किस्से रहे, जिसे लोग काफी पसंद करते हैं लेकिन एक्टर ने शादी के बाद रिसेप्शन वाले दिन सभी को हौरान कर दिया था. फरीदा जलाल के इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि उन्होंने वेडिंग के बाद रिसेप्शन वाले दिन ही बुर्का पहनने और नमाज पढ़ने के लिए कह दिया था.

यह भी पढ़ें: जब ‘डॉन 2’ की शूटिंग के दौरान 300 फीट की ऊंचाई से कूद गए थे शाहरुख खान, मेकर्स की थम गई थीं सांसें

शाहरुख खान ने बताया किस्सा

फरीदा जलाल से बात करते हुए शाहरुख खान बताते हैं, ‘फाइनली जो हमारी शादी मंडप होता है. हमारी शादी थोड़ी लंबी चली तो इस दौरान मैंने हर छोटी बड़ी रस्मों के बारे में सवाल करने लगा कि ये क्या हो रहा है. वो क्या हो रहा है ताकि लोगों ये ना लगे कि वो दूसरे धर्म का मजाक उड़ा रहे हैं. मतलब एक गंभीरता दिखाऊं. तो मैं थोड़ा सीरीयस होगा. ये मैथेड एक्टिंग थी. वो शादी थोड़ी अब छोटी होती है लेकिन मैं उनसे सवाल करने लगा था कि ये क्या होता है वो क्या होता तो ये 45 की जगह डेढ़-दो घंटे की हो गई.’

क्या उसे मुस्लिम बना देगा…?

शाहरुख खान आगे बताते हैं, ‘फिर वही लोग बोलने लगे कि प्लीज आप इसे सीरिसली मत लो बस हो जाने दो. वो बहुत लंबी हो गई थी. फाइनली मेरी उनसे शादी हो गई थी सब कुछ ठीक था. मुझे याद है कि उस समय फैमिली पुराने जमाने के स्टाइल वाली थी मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं. लेकिन ओल्ड फैशन्ड रिसेप्शन के अंदर बैठे थे सब के सब और मैं वहां पर आया तो करीब 1.15 मिनट हो रहा था. तो वहां सब गपशप कर रहे थे कि ये मुस्लिम लड़का है. क्या ये लड़की नाम बदलेगा? क्या उसे मुस्लिम बना देगा?’

 

बुर्का पहनो नमाज पढ़ते हैं…

शाहरुख खान बताते हैं लोगों की बातें सुनने के बाद उन्होंने मजाक करने का फैसला किया और वो भी सीरीयस होकर. तो उन्होंने गौरी से कहा, ‘गौरी उठो चलो बुर्का पहनो नमाज पढ़ते हैं. चलो चलो. सबके सब तो उनकी पूरी फैमिली एकदम शॉक्ड हो गए थे कि ये एकदम ही चेंज हो गया. मैंने कहा कि देखिए ये बुर्के में रहेंगी. आज के बाद घर से बाहर नहीं जाएगी और इसका नाम हम आइशा कर देंगे. तो मैंने खूब मजाक किया.’

यह भी पढ़ें: रणवीर सिंह पर बैन नहीं, अशोक पंडित ने दी सफाई, FWICE के एक्शन पर दिग्गजों ने उठाए सवाल

फिल्मी है शाहरुख खान और गौरी की लव स्टोरी

बहरहाल, अगर शाहरुख खान और गौरी खान की लव स्टोरी के बारे में बात की जाए तो दोनों की लव स्टोरी बेहद ही फिल्मी है. दोनों की पहली मुलाकात दिल्ली में साल 1984 में हुई थी. बताया जाता है कि एक्टर 19 साल के थे और गौरी 14 साल की. पहले वो दोस्त बने फिर दोस्ती प्यार में बदल गई थी. उनकी 7 साल लंबी प्रेम कहानी है. एक्टर ने खुद कई बार अपनी प्रेम कहानी के बारे में बताया. गौरी बाद में मुंबई चली गई थीं तो वो उन्हें ढूंढने के लिए अपना कैमरा तक बेच दिया था. किस्मत में उनका मिलना था तो मुलाकात हो गई थी और स्ट्रगल में गौरी ने भी उनका काफी साथ दिया था. फिर परिवार की रजामंदी से गौरी और शाहरुख ने 25 अक्टूबर, 1991 को शादी कर ली थी.

इसके साथ ही अगर शाहरुख खान के वर्कफ्रंट के बारे में बात की जाए तो वो फिल्म ‘किंग’ को लेकर चर्चा में हैं. इसके जरिए वो दीपिका पादुकोण के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं. 2023 के बाद 3 साल में ये एक्टर की पहली फिल्म आ रही है, जिसकी रिलीज का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जब तेजस्वी प्रकाश के पापा को आया था हार्ट अटैक, देसी ब्लिंग में याद कर इमोशनल हुईं एक्ट्रेस

गरीबी में बीता बचपन, पैसों की कमी ने तोड़ा क्रिकेटर बनने का सपना, फिर मुकेश छाबड़ा ऐसे बने बॉलीवुड के नंबर 1 कास्टिंग डायरेक्टर

200-300 करोड़ कमाने के बाद भी फ्लॉप और एवरेज ही रहीं ये 7 फिल्में, खाली हो गई थी मेकर्स की जेब

‘7 वैनिटी वैन, 50 लोगों का तामझाम…’, अनीता कंवल का बड़ा आरोप- बॉलीवुड स्टार्स ही लूट लेते हैं फिल्म का पूरा बजट

रणवीर सिंह ने किए चामुंडेश्वरी मंदिर के दर्शन, हाथ जोड़े जमीन पर बैठ भक्ति में दिखे लीन। Ranveer Singh visit Chamundeshwari Temple in Mysuru Kantara Row

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर रमाकांत दायमा का निधन, 85 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, कई महीनों से थे बीमार

Leave a Comment