लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी:निलंबित कर्मचारी की याचिका पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब, 16 जुलाई को सुनवाई – Suspended Employee Pramod Nautiyal Reached Uttarakhand High Court In Badrinath Thali Offering Controversy Case

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तराखंड हाईकोर्ट ने विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई जाने वाली थाली भेंट की गणना के दौरान वित्तीय अनियमितता के आरोप में निलंबित कर्मचारी प्रमोद नौटियाल की ओर से अपने निलंबन आदेश व पुलिस की ओर से दर्ज एफआईआर को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई के बाद 16 जुलाई की तिथि नियत करते हुए सरकार को स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं।


न्यायमूर्ति आलोक मेहरा की एकलपीठ के समक्ष मामले की सुनवाई हुई। मामले के अनुसार मंदिर समिति को 2 जुलाई 2026 को सूचना मिली थी कि श्री बदरीनाथ मंदिर में ”थाली भेंट” की गिनती के दौरान वित्तीय गड़बड़ी की गई है। इस पर संज्ञान लेते हुए मंदिर समिति के अध्यक्ष के आदेशानुसार एक विभागीय जांच समिति का गठन किया गया था। विभागीय जांच समिति की प्रारंभिक जांच आख्या में यह बात सामने आई कि मंदिर समिति के कार्मिक प्रमोद नौटियाल ने कथित तौर पर सुबह लगभग नौ बजे से साढ़े नौ बजे के बीच थाली भेंट गणना स्थल से अवैध रूप से धनराशि उठाई थी।

इस पुष्टि के बाद मंदिर समिति द्वारा आरोपी कार्मिक प्रमोद नौटियाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। मंदिर समिति के आदेशों के क्रम में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के प्रभारी मंदिर अधिकारी युद्धवीर पुष्पवान ने कोतवाली श्री बदरीनाथ में लिखित तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

खड़े हनुमान जी:प्राचीन इंजीनियरिंग है या चमत्कार? विशेषज्ञ बोले- स्केनिंग रिपोर्ट बिना प्रतिमा को छूना खतरनाक – Ujjain-khade-hanuman-mandir-statue-pratima-photo-video

पैक्ड फूड पर चेतावनी के निशान:बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? जानिए पूरा मामला – Supreme Court Expresses Concern Over Packaged Food Fopl Warning Labels Fssai

‘टकराव नहीं सहयोग से होगा बदलाव’:अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष सम्मेलन में बोले पीएम मोदी, इसरो पर क्या कहा? – Pm Modi At International Space Summit Cooperation Not Confrontation Shape Space Future What He Say About Isro

राजस्थान:जयपुर में रनवे छूते ही फिर हवा में उठा इंडिगो का विमान, 20 मिनट बाद सुरक्षित लैंडिंग – Jaipur Airport Indigo Flight 6e 7516 Go Around Runway Touchdown Safe Landing Udaipur Jaipur

आईआरसीटीसी होटल मामला:लालू-राबड़ी और तेजस्वी पर आरोप तय, दिल्ली कोर्ट ने टेंडर में हेरफेर पर कही बड़ी बात – Delhi Court Orders Framing Of Charges Against Lalu Prasad Yadav And Other Irctc Hotels Money Laundering Case

प्रयागराज :प्रयागराज में प्रतियोगी छात्रों पर देर रात पुलिस कार्रवाई, 10 दिन से चल रहा धरना बलपूर्वक हटाया – Police Forcibly Removed Competitive Exam Aspirants Who Had Been Staging A Sit-in For Ten Days; A Massive

Leave a Comment