टीजीटी-पीजीटी शिक्षक भर्ती पुरानी नियमावली और पुराने पैटर्न से कराने की मांग को लेकर प्रयागराज में 10 दिन से चल रहा प्रतियोगी छात्रों का अनिश्चितकालीन धरना बुधवार देर रात पुलिस कार्रवाई के बाद समाप्त करा दिया गया। बड़ी संख्या में पुलिस बल के साथ पहुंचे अधिकारियों ने धरने और अनशन पर बैठे छात्रों को बलपूर्वक हटा दिया। कार्रवाई के बाद राजनीतिक दलों और नेताओं ने सोशल मीडिया पर पुलिस की कार्रवाई की निंदा की है।

पत्थर गिरजाघर धरना स्थल पर देर रात प्रतियोगी छात्रों और पुलिस से तीखी नोकझोंक हुई।
– फोटो : अमर उजाला।

